CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Public Pandals Policy Update : अब नहीं लगा सकेंगे सार्वजनिक मार्ग और बिजली तारों के नीचे पंडाल

Public Pandals Policy Update : अब नहीं लगा सकेंगे सार्वजनिक मार्ग और बिजली तारों के नीचे पंडाल

By Newsdesk Admin 02/09/2025
Share
Public Pandals Policy Update
Public Pandals Policy Update

सीजी भास्कर, 02 सितंबर। सड़कों पर लगने वाले पंडाल और अस्थाई संरचनाओं को लेकर चल रही जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान शासन ने आज उच्च न्यायालय की खंडपीठ को बताया कि नई पालिसी लागू कर दी गई है।

इस पालिसी के तहत अब कोई भी व्यक्ति, संस्था या समिति बिना अनुमति सार्वजनिक मैदान, मार्ग, फुटपाथ या खुले स्थान पर पंडाल (Public Pandals Policy Update) या अस्थाई संरचना तैयार नहीं कर सकेगा।

याचिकाकर्ता रायपुर निवासी नितिन सिंघवी ने चर्चा में बताया कि बिना अनुमति पंडाल या सभा करने पर सजा का प्रावधान रहेगा। शासन ने दो प्रकार के दिशा निर्देश जारी किए हैं।

पहला, छोटे पंडाल और अस्थाई संरचनाओं के लिए, जहां पांच सौ व्यक्ति तक ठहर सकेंगे और निर्माण क्षेत्र पांच हजार वर्ग फीट से कम होगा।

दूसरा, बड़े पंडाल (Public Pandals Policy Update) के लिए, जहां पांच सौ से अधिक लोग इकट्ठा हो सकेंगे और निर्माण क्षेत्र पांच हजार वर्ग फीट से अधिक होगा।

छोटे पंडालों के लिए मुख्य शर्तों में नगर पालिक निगम से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। मुख्य मार्ग पर अनुमति सामान्यतः नहीं दी जाएगी और यदि दी जाती है तो वैकल्पिक मार्ग चिन्हित करना होगा।

किसी भी पंडाल का निर्माण बिजली तारों के ठीक नीचे नहीं होगा और निर्माण अग्निरोधी सामग्री से किया जाएगा। साथ ही, सफाई व्यवस्था आयोजक समिति की जिम्मेदारी होगी।

बड़े पंडालों (Public Pandals Policy Update) के लिए अतिरिक्त शर्तों में जिला दंडाधिकारी, थाना प्रभारी, अग्निशामक और बिजली विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना आवश्यक होगा।

अनुमति के साथ शुल्क जमा करना होगा और जनरेटर बैकअप की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही, किसी भवन से 15 फीट दूरी बनाए रखनी होगी।

याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि गणेश विसर्जन के दौरान इस पालिसी की प्रभावशीलता की टेस्टिंग होगी। शासन ने निवेदन किया कि दुर्गा पूजा के बाद इस मामले पर सुनवाई की जाए। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 06 अक्टूबर तय की है।

You Might Also Like

Currency Exchange Scam Rupees : रायपुर में डॉलर-पाउंड के बहाने 19 लाख की ठगी, को-वर्किंग स्पेस में रची स्क्रिप्ट – आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार

Bilaspur Road Accident Death : लासपुर में रात की रफ्तार बनी जानलेवा, स्कूटी डिवाइडर से टकराकर खंभे में घुसी युवा प्रॉपर्टी डीलर की मौत

SSECL Apprentice Recruitment 2026 : ECL में 1600 अप्रेंटिस पदों की भर्ती शुरू, इंजीनियरिंग से लेकर ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए बड़ा अवसर

SECL Employee Death Korba : कोरबा में एक दिन में तीन जिंदगियां खत्म, अलग-अलग इलाकों से आई दर्दनाक खबरों ने बढ़ाई चिंता

Lok Adalat Rajnandgaon : टूटते रिश्तों को मिला सहारा, राजनांदगांव लोक अदालत में सुलह से बचीं कई शादियां, फिर साथ आए बिछड़े जोड़े

Newsdesk Admin 02/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Currency Exchange Scam Rupees : रायपुर में डॉलर-पाउंड के बहाने 19 लाख की ठगी, को-वर्किंग स्पेस में रची स्क्रिप्ट – आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी में विदेशी करेंसी…

Bilaspur Road Accident Death : लासपुर में रात की रफ्तार बनी जानलेवा, स्कूटी डिवाइडर से टकराकर खंभे में घुसी युवा प्रॉपर्टी डीलर की मौत

सीजी भास्कर, 17 मार्च। शहर की सड़कों पर…

SSECL Apprentice Recruitment 2026 : ECL में 1600 अप्रेंटिस पदों की भर्ती शुरू, इंजीनियरिंग से लेकर ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए बड़ा अवसर

सीजी भास्कर, 17 मार्च। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड…

SECL Employee Death Korba : कोरबा में एक दिन में तीन जिंदगियां खत्म, अलग-अलग इलाकों से आई दर्दनाक खबरों ने बढ़ाई चिंता

सीजी भास्कर, 17 मार्च। जिले में बीते 24…

Lok Adalat Rajnandgaon : टूटते रिश्तों को मिला सहारा, राजनांदगांव लोक अदालत में सुलह से बचीं कई शादियां, फिर साथ आए बिछड़े जोड़े

सीजी भास्कर, 17 मार्च। अदालतों में चल रहे…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Currency Exchange Scam Rupees : रायपुर में डॉलर-पाउंड के बहाने 19 लाख की ठगी, को-वर्किंग स्पेस में रची स्क्रिप्ट – आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार

17/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bilaspur Road Accident Death : लासपुर में रात की रफ्तार बनी जानलेवा, स्कूटी डिवाइडर से टकराकर खंभे में घुसी युवा प्रॉपर्टी डीलर की मौत

17/03/2026
छत्तीसगढ़रोजगार

SSECL Apprentice Recruitment 2026 : ECL में 1600 अप्रेंटिस पदों की भर्ती शुरू, इंजीनियरिंग से लेकर ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए बड़ा अवसर

17/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

SECL Employee Death Korba : कोरबा में एक दिन में तीन जिंदगियां खत्म, अलग-अलग इलाकों से आई दर्दनाक खबरों ने बढ़ाई चिंता

17/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?