CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bee Attack Incident : मधुमक्खियों का 5 श्रमिकों पर हमला, 100-150 डंक मारे, जान बचाने नाले में कूदी महिलाएं

Bee Attack Incident : मधुमक्खियों का 5 श्रमिकों पर हमला, 100-150 डंक मारे, जान बचाने नाले में कूदी महिलाएं

By Newsdesk Admin
19/10/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। मधुमक्खियों (Bee Attack Incident) के हमले से 5 कृषि श्रमिक घायल हो गए। परसाडीह खार में राम साहू के खेत में सभी श्रमिक करगा निदाई का काम कर रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र का है।

Contents
  • मधुमक्खियों ने 100-150 डंक मारे
  • सभी की हालत फिलहाल स्थिर है

बताया जा रहा है कि इसमें 4 महिलाएं भी शामिल थीं। मधुमक्खियों ने सभी को 100 से 150 डंक मारे। अपनी जान बचाने के लिए सभी श्रमिक खेत से लगभग एक किलोमीटर दूर खोरसी नाला की ओर भागे और उसमें कूद गए। पानी में छिपने के बाद ही मधुमक्खियों का हमला (Bee Attack Incident) रुका। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।

मधुमक्खियों ने 100-150 डंक मारे

घायलों में सकरी गांव के रहने वाले रूखमणी साहू (60), शांति साहू (40), सरस्वती साहू (41), अंतराम साहू (45) और रजनी यादव शामिल हैं। अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे प्रत्येक श्रमिक को 100 से 150 डंक लगे।

परसाडीह गांव के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नाले से बाहर निकाला और बाइक से उनके घर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के रूप में ग्रामीणों ने उनके शरीर से सैकड़ों डंक निकाले। इस (Bee Attack Incident) ने पूरे गांव में दहशत फैला दी है, ग्रामीण अब खेतों के आसपास काम करने में भय महसूस कर रहे हैं।

सभी की हालत फिलहाल स्थिर है

पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. बी. एस. ध्रुव ने बताया कि सभी पांचों मरीजों के शरीर से बड़ी संख्या में मधुमक्खी के डंक निकाले गए हैं। उन्हें एंटी-वेनम और एंटी-एलर्जिक दवाएं दी गई हैं। डॉ. ध्रुव के अनुसार, अब सभी की स्थिति स्थिर है और उनके जीवन को कोई खतरा नहीं है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि खेतों में काम करते समय सावधानी बरतें और मधुमक्खियों के छत्ते को नुकसान न पहुंचाएं।

Chhattisgarh 5 IAS Transfer : 5 IAS अधिकारियों का तबादला, इन जिलों के बदले गए कलेक्टर
DEO Office Fire Case: रायपुर डीईओ ऑफिस की आग पर सियासी भूचाल, दीपक बैज ने बताया ‘सुनियोजित साजिश’
मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर भड़का युवक, घर में घुसकर युवती की कर दी बेरहमी से हत्या
Youth Festival Raipur : तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालयीन युवा उत्सव का शुभारंभ, 953 छात्र-छात्राएं नृत्य, संगीत में दिखाएंगे हुनर
Bridge Absence Crisis: पुलिया न होने से महिला ने रास्ते में ही बच्चे को दिया जन्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Cabinet Meeting 2026 : तबादला नीति समेत कई अहम फैसले

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ में चल रहे…

Bilaspur husband murder case : पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

Alleged audio of BJP MLA goes viral : ‘भूपेश फिर CM बनेंगे’, रेणुका सिंह ने बताया AI जनरेटेड

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल…

Demand to put CM’s photo on liquor shops : नेता प्रतिपक्ष बोले- राजस्व देने वालों को भी मिले पहचान

सीजी भास्कर, 25 मई। कोरबा में सुशासन तिहार…

First friendship then alcohol and blackmail : हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले…

You Might Also Like

Mother Child Hospital Raipur
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डस्वास्थ्य

Mother Child Hospital Raipur : मातृ एवं शिशु अस्पताल को जल्द ही मिलेंगे 4 मेडिकल ऑफिसर और 25 स्टाफ नर्स

07/06/2025
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

गोलियां खिलाकर 8 महीने की गर्भवती को पिला दिया स्प्राइट, कराया अबॉर्शन, 20 दिन बाद बताया बच्चा मर गया, SP से शिकायत बाद प्रेमी समेत तीन के खिलाफ FIR दर्ज

08/10/2024
छत्तीसगढ़

Oil Palm Farming Subsidy : ऑयल पाम खेती को प्रोत्साहन, अतिरिक्त अनुदान से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

11/01/2026
खेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

Action taken against Jamieson’s aggressive celebration : बीसीसीआई ने दी चेतावनी और डिमेरिट पॉइंट

02/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?