CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ICU में रहीम यार खान एयरबेस… एटम बम की गीदड़भभकी चलेगी नहीं…’, पाकिस्तान के लिए पीएम मोदी ने खींच दी लाल लकीर!

ICU में रहीम यार खान एयरबेस… एटम बम की गीदड़भभकी चलेगी नहीं…’, पाकिस्तान के लिए पीएम मोदी ने खींच दी लाल लकीर!

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

सीजी भास्कर 22 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बीकानेर की धरती से ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी की चर्चा करते हुए पाकिस्तान सख्त मैसेज दिया. पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले का बदला सेना ने 22 मिनट में लिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और आतंकियों ने देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो क्या होता है? प्रधानमंत्री ने कहा कि जो सिंदूर मिटाने निकले थे उन्हें मिट्टी में मिलाया गया है.पीएम मोदी ने कहा कि मोदी का दिमाग ठंडा है लेकिन मेरे अंदर लहू गर्म बहता है.

उन्होंने कहा कि मोदी की नसों में गर्म सिंदूर बह रहा है. पीएम मोदी ने अपने भाषण में पाकिस्तान के लिए एक रेड लाइन तय कर दी और स्पष्ट कर दिया कि अगर पाकिस्तान ने इस रेखा को लांघना चाहा तो पाकिस्तान अपने विनाश को न्यौता देगा. भारत के वायुसेना के शौर्य की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की मार खाकर पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस ICU में है, और पता नहीं आगे कब खुलेगा.22 अप्रैल का 22 मिनट में बदलाप्रधानमंत्री मोदी कहा कि ने पहलगाम हमले के एक महीने पूरे होने पर कहा कि गोलियां पहलगाम में चली थी. लेकिन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था. हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे.

हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ा था. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सेनाओं ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े. 22 तारीख को हुए पहलगाम हमले के जवाब में 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे ठिकानों को तबाह कर दिए. हम सब आतंकियों से बदला लेने के प्रण पर खरे उतरे हैं.क्या होता है जब सिंदूर बारूद में बदल जाता हैऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है. ये संयोग ही है कि कि 5 साल पहले जब बालाकोट में देश ने एयर स्ट्राइक की थी उसके बाद मेरी पहली जनसभा राजस्थान में सीमा पर हुई थी. वीर भूमि का ये तप है कि ऐसा संयोग बन जाता है. इस बार जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ तो मेरी पहली सभा वीरभूमि बीकानेर में हो रही है.जो सिंदूर मिटाने निकले थे उन्हें मिट्टी में मिलाया है

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से बड़ी नम्रता से कहना चाहता हूं कि जो सिंदूर मिटाने निकले थे उन्हें मिट्टी में मिलाया है. जो हिन्दुस्तान का लहू बहाते थे आज कतरे कतरे का हिसाब चुकाया है. जो सोचते थे कि भारत चुप रहेगा वो आज घरों में दुबके पड़े हैं. जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे आज वो मलबे में ढेर में दबे हुए हैं.पहले घर में घुसकर किया था वार, अब सीधे सीने पर किया प्रहारपीएम ने कहा कि ये शोध प्रतिशोध का खेल नहीं ये न्याय का नया स्वरूप है. ये ऑपरेशन सिंदूर है. ये सिर्फ आक्रोश नहीं है, ये समर्थ भारत का रौद्र रूप है. ये भारत का नया स्वरूप है. उन्होंने कहा कि हमने पहले घर में घुसकर किया था वार, अब सीधा सीने पर किया प्रहार. आतंका का फन कुचलने की यही नीति है, यही रीति है, यही भारत है, नया भारत है.

समय और तरीका सेनाएं तय करेगी और शर्तें भी हमारी होगीपीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय कर दिए हैं. पहला भारत पर आतंकी हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा. समय और तरीका सेनाएं तय करेगी और शर्तें भी हमारी होगी.स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर का खेल नहीं चलेगाप्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की न्यूक्लियर हथियारों की गीदड़ भभकी को खारिज करते हुए कहा कि एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है , तीसरा आतंक के आकाओं और आतंक के सरपरस्त सरकारों को अलग अलग नहीं देखेंगे.

उसे एक ही मानेंगे. पाकिस्तान के स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर का खेल नहीं चलेगा.पीएम ने कहा कि पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए हमारे प्रतिनिधिमंडल पूरी दुनिया में गए हैं. पाकिस्तान भारत से कभी सीधी लड़ाई जीत ही नहीं सकता. जब भी कभी सीधी लड़ाई होती है तो बार-बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ती है. इसलिए पाकिस्तान ने आतंकवाद को भारत के खिलाफ लड़ाई का हथियार बनाया है.

Recruitment 2025: सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका, निकाली 7466 पदों पर भर्ती
Bulandshahr Viral Video: शादी में रोटियों पर थूक लगाने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद गांव में हड़कंप
महंगी शराब के शौकीन भिलाई दुर्ग के लोग हो जाएं सावधान…‼️ सूर्या मॉल की प्रीमियम शराब दुकान से जब्त हुईं पानी मिली बॉटल, आखिर मिल ही गया बड़ा झोल, सुपरवाइजर समेत 4 कर्मचारी ब्लैक लिस्ट, दाम से अधिक वसूल रहे कर्मचारी पर भी गिरी गाज
छत्तीसगढ़ के लाल की उड़ान अंतरिक्ष की ओर: NASA को भेजा था मेल, अब अमेरिका से आया बुलावा
पहली बार विधायक और सीधा मंत्री : राजेश, गजेंद्र और गुरु खुशवंत की अनोखी राजनीति यात्रा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?