CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम हमले पर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से राहुल गांधी नाराज, खरगे देंगे नसीहत

पहलगाम हमले पर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से राहुल गांधी नाराज, खरगे देंगे नसीहत

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

28 अप्रैल 2025 :

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का माहौल बना हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आतंकियों को कल्पना से परे होने वाली सजा भुगतने का ऐलान कर चुके हैं. इस बीच कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और कई कांग्रेस नेताओं ने पहलगाम हमले पर बयान जारी किए. इन बयानों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस नेताओं को निशान-ए-पाकिस्तान दिए जाने की मांग कर दी.

कांग्रेस नेताओं के बयान से राहुल गांधी नाराज

इस मामले पर अब कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने नाराजगी जताई है. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस नेताओं की अलग-अलग बयानबाजी पर नाराजगी जताई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस पर ऐतराज जताया है. सूत्रों का कहना है कि ऐसे बयानों से दूरी बनाए रखने के लिए कांग्रेस नेताओं को जल्द अधिकारिक तौर पर नसीहत जारी हो सकती है.

कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में पार्टी का पक्ष रखा- जयराम रमेश

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले पर हुई ऑल पार्टी मीटिंग के बाद मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने साफ किया था कि इस मामले में विपक्ष सरकार के साथ है. इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि कांग्रेस कार्य समिति ने 24 अप्रैल 2025 को बैठक की और दो दिन पहले पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले पर एक प्रस्ताव पारित किया. उन्होंने बताया, “इसके बाद 25 अप्रैल 2025 को कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सर्वदलीय बैठक में भाग लिया और पार्टी का पक्ष रखा.”

पार्टी नेताओं के बयान निजी- जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “कांग्रेस के कुछ नेता मीडिया से चर्चा कर रहे हैं. वे केवल अपनी व्यक्तिगत राय रखते हैं, वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते। ऐसे अत्यंत संवेदनशील समय में इस बात में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि केवल सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्य समिति) का प्रस्ताव मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के बयान और अधिकृत एआईसीसी पदाधिकारियों के विचार ही आईएनसी की आधिकारिक स्थिति का प्रतिनिधित्व करते हैं.”

युद्ध की जरूरत नहीं- सिद्धरमैया

कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने कहा कि पाकिस्तान के साथ युद्ध की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि हम इस पक्ष में नहीं हैं कि युद्ध हो. उनके इस बयान पर बीजेपी ने सिद्धारमैया के साथ-साथ कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. कई जगहों पर बीजेपी ने कर्नाटक के सीएम के खिलाफ प्रदर्शन भी किया.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार (25 अप्रैल 2025) को पहलगाम आतंकी हमले में घायल और पीड़ितों से मुलाकात की. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा कि जो कुछ हुआ है, उसके पीछे समाज को विभाजित करने का विचार है, भाई को भाई से लड़ाने की साजिश है. ऐसे में यह जरूरी है कि हर भारतीय एकजुट होकर आतंकवादियों की नापाक कोशिश को विफल करें.

Nepal Gen-Z : तनाव ..हिंसा. आगजनी…  नेपाल में दोबारा भड़क उठा Gen-Z आंदोलन
Twisha Sharma : चेहरा ढंककर कोर्ट पहुंचा समर्थ, ट्विशा मामले में अचानक बढ़ी हलचल
भाजपा अध्यक्ष बोले – “हर अपराध के पीछे कांग्रेस का हाथ” राष्ट्रीय स्तर पर तय कांग्रेस की साजिश के तहत छत्तीसगढ़ में अशांति का पैदा कर रहे माहौल
सौरव गांगुली के भैया-भाभी के साथ बड़ा हादसा, समंदर की उफनती लहरों में…..
Youtube Arrest India : फॉलोअर्स की भूख में श्रद्धा का अपमान…निर्जला एकादशी पर शराब बांटी…7 गिरफ्तार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Stray Cattle Accident
Stray Cattle Accident : 24 मवेशियों को वाहनों ने कुचला, 13 की मौत; स्थायी व्यवस्था की मांग पर सड़क जाम

छत्तीसगढ़ में सड़कों पर घूम रहे मवेशियों की…

DEO Charge
DEO Charge : DEO प्रभार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीनियर अधिकारी की याचिका खारिज, जूनियर को प्रभार देने का रास्ता साफ

जिला शिक्षा अधिकारी यानी DEO और ब्लॉक शिक्षा…

BSP Scrap Theft
BSP Scrap Theft : बीएसपी में कॉपर स्क्रैप चोरी का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई इस्पात संयंत्र में स्क्रैप चोरी की घटनाओं…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : शराब के नशे में पिता से हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से कर दी हत्या; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

सूरजपुर में पिता की हत्या के मामले में…

Raigarh Medical College
Raigarh Medical College : कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी कीमोथेरेपी, 50 करोड़ के कामों को मंजूरी

कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?