CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rahul Gandhi Bike News : गायब बाइक के मालिक से मिले राहुल गांधी, नई की चाबी सौंपी

Rahul Gandhi Bike News : गायब बाइक के मालिक से मिले राहुल गांधी, नई की चाबी सौंपी

By Newsdesk Admin
02/09/2025
Share
Rahul Gandhi Bike News
Rahul Gandhi Bike News

सीजी भास्कर, 2 सितंबर : वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बिहार के दरभंगा में रोड शो में इस्तेमाल होने के बाद गायब बाइक के मालिक से (Rahul Gandhi Bike News) राहुल गांधी ने पटना में मुलाकात की। उन्होंने सोमवार को सभा के दौरान मंच पर बुलाकर दरभंगा जिले के चुनाभट्टी निवासी शुभम सौरव से बात की और उन्हें नई पल्सर बाइक की चाबी सौंपी।

इसकी तस्वीर और वीडियो देर शाम इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा। इसमें शुभम को यह कहते हुए देखा जा रहा कि उन्हें बाइक की चाबी मिलने की काफी खुशी है। हालांकि, शुभम की गायब बाइक अभी तक नहीं मिली है।

शुभम से मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। शुभम के मामा शाहपुर निवासी पिंटू राय ने बताया कि उनके भांजे को नई बाइक पटना में दी गई है।

बता दें कि शुभम से उनकी पल्सर बाइक वोटर अधिकार यात्रा के रोड शो के लिए (Rahul Gandhi Bike News) राहुल गांधी के सुरक्षा कर्मियों ने ली थी। दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर 27 अगस्त को रोड शो में शुभम की बाइक का सुरक्षा कर्मी ने इस्तेमाल किया था। आसपास से उनकी बाइक के अलावा सात मोटरसाइकिल मांगकर रोड शो में शामिल की गई थीं।

कुछ देर में सभी को बाइक वापस करने की बात कही गई, लेकिन राहुल का रोड शो खत्म होने के बाद भी जब बाइक वापस नहीं मिली तो सभी अपनी बाइक खोजने के लिए यात्रा के पीछे-पीछे दौड़ पड़े।

इस बीच कुछ बाइक सड़क किनारे गिरी मिली तो कुछ मुजफ्फरपुर में लाक लगाकर खड़ी की गई थीं। शुभम की बाइक नहीं मिली। सुरक्षा कर्मी से संपर्क करने पर मुजफ्फरपुर बुलाया गया, इसके बाद सीतामढ़ी, फिर मोतिहारी, लेकिन किसी की मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद इस मामले को मीडिया में प्रमुखता से उठाया गया।

शुभम की पल्सर बाइक उनके ससुर शुभंकरपुर निवासी अनिल कुमार के नाम से निबंधित है। इधर, मब्बी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि उनके यहां अब तक कोई लिखित आवेदन (Rahul Gandhi Bike News) के संबंध में नहीं मिला है।

Student Forced Conversion Case : मस्जिद में ले गया…पहनाया बुर्का और करा दिया मतांतरण…
Explosion on The Black Ship :  दो काले जहाजों पर हुआ अटैक, धू-धूकर जले, इस देश ने ली धमाके की जिम्मेदारी
एक पाव आलू चोरी हुआ तो बुला ली पुलिस 🛑 सब्जी बनाने युवक ने छील कर रखा था और ले उड़ा चोर, सोशल मीडिया पर मजेदार Video Viral
राज्यपालों द्वारा रोके गए विधेयक: सुप्रीम कोर्ट में सातवें दिन भी सुनवाई, राज्यों ने विवेकाधिकार का किया विरोध
Road Accident : सड़क हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार, एक पल में थम गई चार जिंदगियां

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

8th Pay Commission :  8वें वेतन आयोग में 2.1 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरा गणित

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को 8वें वेतन…

Durg Civic Elections
Durg Civic Elections :  दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कल्याण कॉलेज बनेगा मतगणना और सामग्री वितरण का मुख्य केंद्र, राजनीतिक दलों की बैठकें शुरू

भिलाई-चरौदा और जामुल नगर पालिका-निगम क्षेत्रों में जिला…

Durg Hospital Negligence
Durg Hospital Negligence :  दुर्ग जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, नवजात की हालत गंभीर; परिजनों ने की शिकायत

जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  लवन में गांजा तस्करी मामले में दो और गिरफ्तार, ओडिशा से सप्लाई करने का आरोप

बलौदाबाजार जिले के लवन में गांजा बिक्री के…

Drishyam 3 Collection
Drishyam 3 Collection :  दस दिन में 480 करोड़ के करीब पहुंची दृश्यम 3, अब 500 करोड़ पर नजर

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?