CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rahul Gandhi on Trump Tariff : ‘ये आपकी ही जवाबदेही…’,राहुल ने PM मोदी को फिर घेरा

Rahul Gandhi on Trump Tariff : ‘ये आपकी ही जवाबदेही…’,राहुल ने PM मोदी को फिर घेरा

By Newsdesk Admin
24/01/2026
Share
Rahul Gandhi on Trump Tarif
Rahul Gandhi on Trump Tarif

सीजी भास्कर, 24 जनवरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi on Trump Tariff) ने शुक्रवार कोअमेरिकी टैरिफ की वजह से हो रहे नुकसान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि उन्हें (पीएम मोदी) अपनी कमजोरी का असर अर्थव्यवस्था पर और नहीं पड़ने देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ एक ऐसा व्यापार समझौता होना चाहिए जिसमें भारतीय व्यवसाय और मजदूरों को तवज्जो मिले।

Contents
  • राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • ट्रंप के ‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान पर जताई थी सहमति

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

दरअसल, राहुल गांधी शुक्रवार (Rahul Gandhi on Trump Tariff) को गुरुग्राम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक कपड़ा फैक्ट्री का दौरान किया। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में राहुल ने कहा, ‘मोदी जी, आपकी जवाबदेही बनती है, कृपया इस मामले पर ध्यान दीजिए।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत का कपड़ा उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था में रोजगार देने के मामले में दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है। हमारे कपड़े दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं और हमारे दर्जियों की कारीगरी का सच में कोई मुकाबला नहीं है।’ कांग्रेस सांसद ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ के कारण कपड़ा उद्योग बहुत अनिश्चितता का सामना कर रहा है।

कांग्रेस सांसद ने दावा किया, ‘अमेरिका ने 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। यूरोप में कीमतें गिर रही हैं, बांग्लादेश और चीन से कड़ा मुकाबला है, हमारे कपड़ा उद्योग और कपड़ा निर्यातक हर तरफ से पिस रहे हैं। इसका सीधा असर नौकरियों पर पड़ रहा है। फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, खरीद घट रही है और पूरे क्षेत्र में खलबली है।’

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ‘पीएम मोदी ने कोई राहत नहीं दी है और न ही टैरिफ के बारे में बात की है, जबकि 4।5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां और लाखों बिजनेस दांव पर लगे हैं। नौकरियों का नुकसान, कारखानों का बंद होना और ऑर्डरों में कमी आना हमारी डेड इकोनॉमी की वास्तविकता बन चुकी है।’ राहुल गांधी के मुताबिक, इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को एक ऐसी सरकार चाहिए जो उन्हें वास्तविक सहयोग दे पाएं।

ट्रंप के ‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान पर जताई थी सहमति

राहुल गांधी (Rahul Gandhi on Trump Tariff) ने कहा, ‘यह बहुत जरूरी है कि भारत अमेरिका के साथ एक ऐसा व्यापार समझौता करे जिसमें भारतीय उद्योग और भारतीय मजदूरों को वरीयता मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी कमजोरी का असर हमारी अर्थव्यवस्था पर और नहीं पड़ने देना चाहिए।’

बता दें, पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय इकोनॉमी को डेड इकोनॉमी बताया था। ट्रंप के इस बयान पर राहुल गांधी ने सहमति जताई थी। राहुल गांधी ने भारतीय इकोनॉमी को डेड बताते हुए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था, “देश की आर्थिक स्थिति सबको दिख रही है, बस प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को नहीं दिख रही। अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। मुझे खुशी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने सच्चाई बताई है।”

डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर में लगे रोप की ट्राली गिरी, BJP के नेता हुए घायल
भाजपा अध्यक्ष बोले – “हर अपराध के पीछे कांग्रेस का हाथ” राष्ट्रीय स्तर पर तय कांग्रेस की साजिश के तहत छत्तीसगढ़ में अशांति का पैदा कर रहे माहौल
Digvijaya Singh BJP Praise: विधानसभा में बदला सियासी सुर, बीजेपी की तारीफ पर दिग्विजय बोले—धन्यवाद, जय सिया राम
मिस्ड कॉल से नंदकुमार की बीजेपी सदस्यता पर भूपेश बघेल का तंज, देखना है कि सदस्यता वेरीफाई होगी या नहीं, मामले में भाजपा के मंत्री का महत्वपूर्ण बयान
इस कांग्रेस नेता ने कर दी मजेदार तुलना, कहा – “राहुल गांधी अपने पिता राजीव से ज्यादा बौद्धिक, राहुल बेहतर स्ट्रेटजी बनाते हैं, प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Accountant duped by posing as Facebook friend : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा

सीजी भास्कर, 31 मई। राजधानी रायपुर में क्रिप्टोकरेंसी…

Taxes will change from June : UPI और बैंकिंग के नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सीजी भास्कर, 31 मई। जून महीने की शुरुआत…

Balod shop fight video goes viral : टेबल-कुर्सी और ड्रिल मशीन से हमला, मारपीट का VIDEO वायरल

सीजी भास्कर, 31 मई। बालोद जिले में देर…

Youth arrested with drug injection : ओडिशा से लाकर बिक्री की तैयारी, 98 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

सीजी भास्कर, 31 मई। रायगढ़ जिले में नशीले…

US pressure on Iran : ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप बोले- शर्तें नहीं मानीं तो सैन्य कार्रवाई संभव

सीजी भास्कर, 31 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीति

खुर्सीपार की जनता का हमदर्द बनने का दिखावा न करें विधायक देवेन्द्र, OMG ये क्यों बोल गए निगम के Ex सभापति….

14/04/2025
Ludeg Road Project
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीतिराज्य

Padkidih Ravan Hirmi Road : 33 करोड़ की लागत से पड़कीडीह-रावन-हिरमी सड़क का होगा चौड़ीकरण

24/05/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर राहुल गांधी की चिंता

08/09/2025
देश-दुनियाराजनीति

BJP Bihar candidate selection: 15 से 20 विधायकों के कट सकते हैं टिकट, जानिए क्या है नया क्राइटेरिया

16/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?