CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rahul Gandhi Press Conference : राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, फोड़ दिया हाइड्रोजन बम, ईसी पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Rahul Gandhi Press Conference : राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, फोड़ दिया हाइड्रोजन बम, ईसी पर लगाए सनसनीखेज आरोप

By Newsdesk Admin
18/09/2025
Share
Rahul Gandhi Press Conference
Rahul Gandhi Press Conference

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस (Rahul Gandhi Press Conference) शुरु हो गई है। पीसी में सबसे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा यह हाइड्रोजन बम नहीं है, हाइड्रोजन बम आने वाला है। यह इस देश के युवाओं को यह दिखाने और समझाने में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है। उन्होंने सीईसी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस (राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस) में ये बातें कही।

#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "सबसे पहले, यह हाइड्रोजन बम नहीं है, हाइड्रोजन बम आने वाला है। यह इस देश के युवाओं को यह दिखाने और समझाने में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है।" pic.twitter.com/YvXTz6NWXd

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2025

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi Press Conference) ने कहा, “कर्नाटक में अलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है। किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की। हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में अलंद में कुल कितने वोट हटाए गए। ये संख्या 6,018 से कहीं ज़्यादा है, लेकिन कोई उन 6018 वोटों को हटाते हुए पकड़ा गया, और यह संयोग से हुआ।

वहां के बूथ लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट हटा दिया गया है, तो उसने जांच की कि उसके चाचा का वोट किसने हटाया, और उसने पाया कि वोट हटाने वाला एक पड़ोसी था। उसने अपने पड़ोसी से पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने कोई वोट नहीं हटाया। न तो वोट हटाने वाले व्यक्ति को और न ही जिसका वोट हटाया गया था, उसे इस बारे में पता था। किसी और ताकत ने इस प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया और वोट हटा दिया। राहुल गांधी ने इसे संगठित ढंग का मामला बताया और कहा कि यह स्थानीय स्तर का अकेला काम नहीं है, बल्कि यह बड़े पैमाने पर किया गया (वोट चोरी) है।

#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है।" pic.twitter.com/hs7iZQ9AUr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2025

राहुल गांधी ने कर्नाटक के अलंद में वोट चोरी का खुलासा किया। जिनके नंबर से नाम काटे गए, उन्हें पता ही नहीं। कर्नाटक में अन्य राज्यों के नंबर इस्तेमाल किए गए। अलंद में व्यवस्थित तरीके से वोटरों के नंबर काटे गए। 6018 अलंद में वोट काटे गए। 14 मिनिट में 12 वोट डिलीट किए गए। कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक CID ने चुनाव आयोग को 18 चिट्ठियां लिखी गई थीं। जिन मोबाइल नंबरों का यूज़ हुआ, ओटीपी कैसा भेजा गया, किसे भेजा गया—इन सबका ब्यौरा मांगा गया था। कर्नाटक सीआईडी को ईसी ने इन पत्रों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। राहुल गांधी ने कहा कि सॉफ्टवेयर के जरिए वोट डिलीट किए गए और कर्नाटक CID की तरफ से चुनाव आयोग से मांगी गयी इन जानकारियों पर जवाब नहीं मिला—यह पूरा मामला अब (चुनाव आयोग विवाद) बन चुका है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi Press Conference) ने कहा, “मैं ज्ञानेश कुमार पर इतना सीधा आरोप क्यों लगा रहा हूं। कर्नाटक में इस मामले की जांच चल रही है। कर्नाटक की CID ने चुनाव आयोग को 18 महीनों में 18 पत्र भेजे हैं, और उन्होंने चुनाव आयोग से कुछ बहुत ही सरल तथ्य मांगे हैं। पहला, हमें वह डेस्टिनेशन IP बताएं जहां से ये फ़ॉर्म भरे गए थे।

#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "कर्नाटक में अलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है। किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की। हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में अलंद में कुल कितने वोट हटाए गए। ये संख्या 6,018 से कहीं ज़्यादा है, लेकिन कोई उन… pic.twitter.com/yuJzUdI89W

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2025

दूसरा, हमें वह डिवाइस डेस्टिनेशन पोर्ट बताएं जहां से ये आवेदन दाखिल किए गए थे। और तीसरा, सबसे महत्वपूर्ण, हमें OTP ट्रेल्स बताएं क्योंकि जब आप आवेदन दाखिल करते हैं, तो आपको OTP प्राप्त करना होता है। 18 महीनों में 18 बार, कर्नाटक की CID ने इसके लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है, और वे इसे नहीं दे रहे हैं। वे इसे क्यों नहीं दे रहे हैं? क्योंकि इससे हमें पता चल जाएगा कि ऑपरेशन कहां किया जा रहा है।” इस पूरे मामले की तफ़्तीश और CID की शिकायतों को लेकर अब हर तरफ़ ध्यान जा रहा है और मीडिया में इस पर खबरें आने लगी हैं (राहुल गांधी समाचार)।

(Rahul Gandhi Press Conference) गांधी ने कहा, “हमें चुनाव आयोग के अंदर से मदद मिलनी शुरू हो गई है। मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि अब हमें चुनाव आयोग के अंदर से जानकारी मिल रही है, और यह रुकने वाला नहीं है।” उन्होंने बार-बार जोर दिया कि जो तथ्यों से जुड़ी जानकारी चुनाव आयोग के पास है, उसे साझा किया जाए ताकि बात साफ हो सके—यह मामला और बड़ा खुलासा बनने की दिशा में जा रहा है। (ईसी पर राहुल गांधी का हमला) उन्होंने यह भी कहा कि जनता तक सच्चाई पहुँचनी चाहिए और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आपको बता दें पीसी से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस नेता वोट चोरी के मुद्दे को लेकर बड़े नए खुलासे कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी चुनावी धांधली के आरोपों को और धार दे सकते हैं। राहुल ने पटना में 1 सितंबर को अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में कहा था कि उनकी पार्टी जल्द ही वोट चोरी पर हाइड्रोजन बम फोड़ेगी।

#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "…मैं ज्ञानेश कुमार पर इतना सीधा आरोप क्यों लगा रहा हूं। कर्नाटक में इस मामले की जांच चल रही है। कर्नाटक की CID ने चुनाव आयोग को 18 महीनों में 18 पत्र भेजे हैं, और उन्होंने चुनाव आयोग से कुछ बहुत ही… pic.twitter.com/jNebLKYUie

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2025

भाजपा नेता जगदंबिका पाल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi Press Conference) द्वारा प्रेस वार्ता पर कहा कि राहुल गांधी रोज धमकी देते हैं कि हम हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे। जब वे (वोट डिलीट आरोप) की बात करते हैं और चुनाव आयोग उनसे लिखित में मांगता है तो वे सबूत देने के बजाय केवल देश को गुमराह कर रहे हैं। अब वे कह रहे हैं कि हम हाइड्रोजन बम फोड़ेगे। उन्हें पता होना चाहिए कि हाइड्रोजन बम केवल विनाश करता है। वे नेता प्रतिपक्ष होकर क्या विनाश की कल्पना करते हैं?

Kidnapping Case : पूर्व प्रशिक्षु आइएएस पूजा खेडकर के घर से छुड़ाया गया बंधक ट्रक ड्राइवर
फर्ज़ी पहचान बनाकर रिश्ते का झांसा, दो आधार कार्ड देख लड़की रह गई हैरान..
अजरबैजान से लाया गया कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह, दर्ज हैं 50 से ज्यादा केस
Supreme Court Maintenance Case 2026 : SC का बड़ा फैसला, ₹325 रोज कमाने का दावा करने वाले पति को ₹10 हजार भत्ते का आदेश
अमित शाह ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के वीर जवानों को किया सम्मानित, लिया नक्सल मुक्त भारत का संकल्प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : बिलासपुर स्थित गुरु…

Water Level Update
Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Rare White Krait
Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट
Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने…

Newborn Baby
Newborn Baby : नाली में मिला नवजात का शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, आखिर किसने छीन ली मासूम की सांसें

सुबह की शुरुआत गांव के लोगों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?