CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raid in Van Karmi House : वन के कर्मचारी के घर छापा, बेशकीमती सागौन चिरान जब्त

Raid in Van Karmi House : वन के कर्मचारी के घर छापा, बेशकीमती सागौन चिरान जब्त

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share
Raid in Van Karmi House
Raid in Van Karmi House

सीजी भास्कर, 29 मार्च। वन विभाग की रायपुर उड़नदस्ता टीम ने देवभोग ब्लाक के ग्राम घूमरगुड़ा में छापेमारी (Raid in Van Karmi House) कर वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सत्यवान ठाकुर के घर से छह नग सागौन चिरान जब्त किया। इस कार्यवाही के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, वन विभाग (Raid in Van Karmi House) को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम घूमरगुड़ा में अवैध रूप से सागौन चिरान रखा गया है। सूचना के आधार पर रायपुर उड़नदस्ता टीम ने सत्यवान ठाकुर के घर छापा मारा, जहां से 0.068 घन मीटर सागौन चिरान जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 13 हजार रुपए आंकी गई है। वन अपराध प्रकरण 17483109 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई से वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जहां विभाग अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी रोकने के लिए अभियान चला रहा है, वहीं उसके ही कर्मचारी के घर से सागौन चिरान मिलना चिंताजनक है। क्या विभाग अवैध लकड़ी तस्करी को बढ़ावा दे रहा है या फिर इस मामले में कोई बड़ा रैकेट सक्रिय है।

सीसीएफ की टीम की कार्यशैली पर संदेह (Raid in Van Karmi House)

स्थानीय लोगों के अनुसार, सीसीएफ की टीम महज खानापूर्ति कर लौट गई। छापेमारी के बाद एसीएफ तरुण तिवारी और उनकी टीम ने स्थानीय अधिकारियों को पंचनामा तैयार करने का आदेश दिया और रवाना हो गए। इससे उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस कार्यवाही के बाद क्षेत्रीय अधिकारियों के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि अधिकारियों की ढील के कारण अवैध लकड़ी कटाई जोरों पर है। इस मामले में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सत्यवान ठाकुर ने बताया कि उसने यह सागौन एक किसान से मंदिर निर्माण के लिए खरीदा था। हालांकि, इस दावे की प्रामाणिकता जांच के दायरे में है। इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Attempt to Murder Case: शराब के पैसे नहीं देने पर व्यापारी पर ब्लेड से हमला, शहर में सनसनी
पति पत्नी की निजी बातें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे महिला ने ब्लैकमेलिंग कर वसूले 5 लाख
केडिया डिस्टलरी संचालक के कुक ने फांसी लगा की खुदकुशी, जांच में जुटी सुपेला पुलिस
“मिर्ची” ने रिश्तों में मचाई कलह, तब्बल मार कर छोटे भाई को किया घायल, भेजा गया अस्पताल
A case of dowry harassment was registered : बहू ने पति और सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fauzi Release Date : साल के अंत में धमाका करने की तैयारी में प्रभास, ‘फौजी’ से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे वापसी

सीजी भास्कर, 28 जून। फौजी रिलीज डेट (Fauzi…

Bhilai Steel Plant : भिलाई स्टील प्लांट में 119 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, नेहरू अवार्ड से बढ़ाया गया हौसला

सीजी भास्कर, 28 जून। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai…

Cocktail 2 Box Office Collection : दूसरे वीकेंड में धीमी पड़ी ‘कॉकटेल 2’ की रफ्तार, 9वें दिन कमाई ने बढ़ाई चिंता

सीजी भास्कर, 28 जून। कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस…

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर से बढ़ेगी सैलरी, HRA में भी होगा बड़ा इजाफा

सीजी भास्कर, 28 जून। 8वें वेतन आयोग (8th…

Government Pathology Lab Privatization
Government Pathology Lab Privatization : सरकारी पैथोलॉजी लैब निजी हाथों में देने की तैयारी!

सीजी भास्कर, 28 जून। छत्तीसगढ़ में सरकारी पैथोलॉजी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?