CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Fertilizer Truck Seized in Rajnandgaon : ओडिशा से लाई जा रही 197 बैग खाद जब्त

Illegal Fertilizer Truck Seized in Rajnandgaon : ओडिशा से लाई जा रही 197 बैग खाद जब्त

By Newsdesk Admin
11/06/2026
Share

राजनांदगांव जिले में अवैध खाद और कृषि सामग्री के परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। कृषि विभाग ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 197 बैग खाद से भरे एक ट्रक को जब्त किया। यह खाद बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन की जा रही थी। यह कार्रवाई राजनांदगांव ब्लॉक के ग्राम परसबोड़ में की गई। (Illegal Fertilizer Truck Seized in Rajnandgaon)

Contents
  • ट्रक की तलाशी में 197 बैग खाद बरामद : Illegal Fertilizer Truck Seized in Rajnandgaon
  • खाद सहित ट्रक को जब्त

कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम परसबोड़ में एक संदिग्ध ट्रक खड़ा है, जिसमें अवैध रूप से खाद की खेप लाई गई है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वहां ट्रक नंबर OD 17 S 7676 खड़ा पाया गया।

ट्रक की तलाशी में 197 बैग खाद बरामद : Illegal Fertilizer Truck Seized in Rajnandgaon

टीम ने जब ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में खाद लोड थी। ट्रक में कुल 197 बैग खाद बरामद की गई, जिसमें 37 बैग बायो पोटाश और 160 बैग ग्रो सुपर (दानेदार) शामिल थे।

कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जब ट्रक के ड्राइवर से खाद के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज, बिल या परमिट की मांग की गई, तो ड्राइवर कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

पूछताछ करने पर ड्राइवर ने बताया कि वह इस खाद की खेप को संबलपुर (ओडिशा) से लोड करके लाया था और उसे इसे राजनांदगांव में खाली करने के निर्देश दिए गए थे। बिना किसी वैध कागजात के खाद का यह परिवहन पूरी तरह अवैध पाया गया।

खाद सहित ट्रक को जब्त

वैध दस्तावेजों के अभाव और अवैध परिवहन का मामला पाए जाने पर कृषि विभाग की टीम ने तत्काल जब्ती की कार्रवाई की। (Illegal Fertilizer Truck Seized in Rajnandgaon) खाद सहित ट्रक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना सोमनी को सुपुर्द कर दिया गया है।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस मामले में सोमनी पुलिस जांच कर रही है कि जब्त की गई खाद राजनांदगांव में किसके पास पहुंचाई जानी थी।

Chhattisgarh Teacher Recruitment : खाली स्कूल, रुकी पढ़ाई और अब बड़ा आदेश, छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती तय
BSF’s Green Campaign : छत्तीसगढ़ में 5000 से अधिक पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ranbir Kapoor Ramayana Risk: भंसाली के एक फैसले से अटकी टाइमलाइन, 4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर मंडराया खतरा
Ganesh Festival Mishap : महादेव घाट पर गणेश विसर्जन के दौरान टूटा निगम का क्रेन पट्टा, प्रतिमा खंडित होने पर भड़का आक्रोश
फ्रेंड के साथ गार्डन घूम रहे असिस्टेंट मैनेजर का बैग गायब, कैश समेत 6 मोबाइल चोरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?