CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

By Newsdesk Admin
09/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में प्रस्तावित केनाल लिंक रोड निर्माण परियोजना के तहत मंगलवार को जोगीडीपा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। करीब 22.55 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए पहले चरण में 29 मकानों और झोपड़ियों को तोड़ा गया। (Raigarh Canal Link Road Project)

Contents
  • 23 मई को जारी किया गया था नोटिस : Raigarh Canal Link Road Project
  • प्रभावित परिवारों ने जताई संतुष्टि
  • 18 मीटर चौड़ी सड़क का होगा निर्माण : Raigarh Canal Link Road Project
  • परियोजना से शहर को मिलेगी नई कनेक्टिविटी

प्रशासन का दावा है कि कार्रवाई से पहले सभी प्रभावित परिवारों का पुनर्वास कर उन्हें सूर्या विहार कॉलोनी में आवास उपलब्ध कराया गया था। दरअसल, मंगलवार सुबह नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम जोगीडीपा क्षेत्र पहुंची।

जेसीबी मशीनों की मदद से मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। बिलासपुर रेंज के विभिन्न जिलों से भी अतिरिक्त जवान बुलाए गए थे।

23 मई को जारी किया गया था नोटिस : Raigarh Canal Link Road Project

नगर निगम ने 23 मई को क्षेत्र के 33 प्रभावित परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद प्रभावितों को सूर्या विहार कॉलोनी में आवास आवंटित कर चरणबद्ध तरीके से शिफ्ट कराया गया। निगम कर्मचारियों ने परिवारों के सामान को नए आवास तक पहुंचाने में भी सहयोग किया।

प्रभावित परिवारों ने जताई संतुष्टि

प्रभावित परिवारों में शामिल सत्यम सहिस ने बताया कि, नोटिस मिलने के बाद उन्हें समय दिया गया था और बाद में सूर्या विहार कॉलोनी में आवास उपलब्ध करा दिया गया। उन्होंने कहा कि नई जगह पर बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। अधिकांश परिवार पुनर्वास व्यवस्था से संतुष्ट हैं।

18 मीटर चौड़ी सड़क का होगा निर्माण : Raigarh Canal Link Road Project

तहसीलदार शिवकुमार डनसेना ने बताया कि, जोगीडीपा क्षेत्र में प्रस्तावित केनाल लिंक रोड के लिए प्रभावित परिवारों का पुनर्वास पहले ही किया जा चुका है। पहले चरण में 29 मकानों को हटाया गया है। परियोजना के तहत यहां लगभग 18 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण की कार्रवाई के लिए आगे की प्रक्रिया जारी है।

परियोजना से शहर को मिलेगी नई कनेक्टिविटी

केनाल लिंक रोड परियोजना (Raigarh Canal Link Road Project) को शहर के यातायात दबाव को कम करने और विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद आवागमन सुगम होगा और शहर के विकास को गति मिलेगी।

 

Grain ATM : बिलासपुर में तैयार हुआ ग्रेन एटीएम, अब राशन वितरण होगा ज्यादा आसान और पारदर्शी
CG News 🔵 MLA रिकेश ने की “वायरल सिंगर मालती” के टैलेंट की कद्र 🟣 वीडियो बनाने के लिए भेंट किया मोबाइल और स्पीकर 🟠 देखिए विडियो
Cycle Ride : 75 घंटे की चुनौती में 1000 किमी साइकिल राइड, छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने हासिल की सफलता
Raigarh Diesel Theft Gang : फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से हाईवे पर करते थे चोरी
Paddy Procurement : एक नवंबर से 3,286 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करे सरकार : कांग्रेस

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bangladeshi Citizen
Bangladeshi Citizen :  अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर डिपोर्ट, दुर्ग पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई

​दुर्ग जिले में अवैध रूप से निवासरत विदेशी…

Geography Journal
Geography Journal :  छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका का विमोचन, शोधकर्ताओं को मिलेगा नया मंच

रायपुर में छत्तीसगढ़ भूगोल परिषद की शोध पत्रिका…

Polio Vaccination
Polio Vaccination :  रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर की पहल, 956 नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर द्वारा लाल बहादुर शास्त्री…

Kanker Crime
Kanker Crime : किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचा, महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

कांकेर जिले में किराना दुकान पर महिला से…

Chhattisgarh Rajyotsav
Chhattisgarh Rajyotsav :  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में अमित शाह के आने की संभावना, आसमान में दिखेंगे हैरतअंगेज हवाई करतब

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?