CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh IPL betting racket busted : IPL फाइनल पर करोड़ों का सट्टा, ₹32 लाख कैश के साथ 2 सटोरी गिरफ्तार

Raigarh IPL betting racket busted : IPL फाइनल पर करोड़ों का सट्टा, ₹32 लाख कैश के साथ 2 सटोरी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
01/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए IPL फाइनल मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। (Raigarh IPL betting racket busted)

Contents
  • दो आरोपी गिरफ्तार, सिंडिकेट का खुलासा
  • मोबाइल फोन से मिले अहम सबूत : Raigarh IPL betting racket busted
  • व्यवसाय में खपाई जाती थी सट्टे की रकम
  • कैश और नोट गिनने की मशीन छोड़कर भागा आरोपी : Raigarh IPL betting racket busted

पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन, नोट गिनने की मशीन और 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में गिरोह से जुड़े तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई : Raigarh IPL betting racket busted

पुलिस को सूचना मिली थी कि खरसिया के गंज बाजार क्षेत्र में कुछ लोग IPL फाइनल में GT Vs RCB मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही साइबर थाना और चौकी खरसिया की संयुक्त टीमों का गठन कर एक साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई।

दो आरोपी गिरफ्तार, सिंडिकेट का खुलासा

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे स्थानीय लोगों से नगद राशि लेकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलवा रहे थे। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल के साथ मिलकर पूरे सट्टा सिंडिकेट का संचालन कर रहे थे।

मोबाइल फोन से मिले अहम सबूत : Raigarh IPL betting racket busted

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वनप्लस नॉर्ड और एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन जब्त किया है। मोबाइल की जांच में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से संबंधित आईडी, लेन-देन और अन्य तकनीकी साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

व्यवसाय में खपाई जाती थी सट्टे की रकम

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गिरोह का सदस्य साहिल अग्रवाल सट्टे से प्राप्त रकम को अपने व्यवसाय में खपाकर कमीशन के रूप में लाभ कमाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।

कैश और नोट गिनने की मशीन छोड़कर भागा आरोपी : Raigarh IPL betting racket busted

आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम जब एसबीआई बैंक के पीछे स्थित गोपाल राइस मिल कॉलोनी पहुंची, तब मुख्य आरोपी साहिल अग्रवाल दो बैग और नोट गिनने की मशीन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बैगों की तलाशी लेने पर उनमें से 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नकद बरामद हुए।

भिलाई के स्टेशन मास्टर से झपटमारी, मोबाइल ले भागे बाईक सवार, बढ़ी इस तरह की वारदात
छत्तीसगढ़ की खबर : ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15000 मांगे, 5 ले चुका था 10000 लेते पकड़ा गया
सीएम विष्णुदेव साय की नितिन गडकरी से मुलाकात – आदिवासी इलाकों में सड़कों का विस्तार होगा तेज
Brilliant Public School Bilaspur : सीबीएसई के नाम पर ‘धोखाधड़ी’, ब्रिलियंत पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश; जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट
Contract Staff Termination : ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले 6 संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Women Empowerment India
Women Empowerment India : रूप कुमारी चौधरी बोलीं- महिलाओं को मिल रहा आगे बढ़ने का अवसर

Women Empowerment India : इसे देश की प्रगति…

Chhattisgarh BJP Cell Appointments : छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन विस्तार, 15 प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा

Chhattisgarh BJP Cell Appointments :पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों…

Truck Dispute Murder Case
Truck Dispute Murder Case : जांजगीर में एक्सीडेंट नहीं, दोस्त की हत्या थी; ट्रक विवाद में पीटकर मारा

Truck Dispute Murder Case : पुलिस फरार दूसरे…

BJYM वैशाली नगर मंडल कार्यकारिणी घोषित
वैशाली नगर भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी : अर्पित की टीम में युवाओं को जिम्मेदारी

vaishali-nagar-bjym-mandal-karyakarini-arpit-tiwari

Railway Train Timing Change
Railway Train Timing Change : रेलवे ने बदला 6 ट्रेनों का समय, मालतीपाटपुर से होंगी रवाना

Railway Train Timing Change : रेलवे का कहना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?