CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Minor Rape Case : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, रायपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Minor Rape Case : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, रायपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
26/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 26 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में रहने वाली एक नाबालिग को बहला फुसलाकर युवक रायपुर ले गया। जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वहीं छोड़कर भाग गया। उसके बाद एक दूसरे युवक ने नाबालिग को झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। (Raigarh Minor Rape Case)

Contents
  • दुकनों, फैक्ट्रियों व मजदूर बस्ती में पूछताछ की गई : Raigarh Minor Rape Case
  • पूछताछ में पीड़िता ने सब बताया
  • रूम में छोड़कर भाग गया : Raigarh Minor Rape Case
  • दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
  • ऐसे मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही : Raigarh Minor Rape Case

मिली जानकारी के मुताबक 17 दिसंबर 2025 को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची।

परिजनों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी 23 साल निवासी नूनदराह घरघोड़ा नामक युवक घर आकर बालिका को मोटरसाइकिल में बैठाकर अपने साथ ले गया था।

काफी तलाश के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर वह रिपोर्ट लिखाने पहुंचा। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

जांच में पुलिस द्वारा गुम बालिका और संदेही का लोकेशन पतासाजी किया जा रहा था कि पुलिस को गुम बालिका के रायपुर में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने टीम रायपुर रवाना हुई।

दुकनों, फैक्ट्रियों व मजदूर बस्ती में पूछताछ की गई : Raigarh Minor Rape Case

जहां उरला व सिलतरा क्षेत्र के कई दुकानों, फैक्ट्रियों और मजदूर बस्तियों में बालिका का फोटो दिखाकर पूछताछ की गई।

इस दौरान एक किराना दुकानदार से महत्वपूर्ण सूचना मिली कि वह बालिका पास के क्षेत्र में सामान लेने आती है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 24 जून 2026 को सरोरा (उरला) रायपुर स्थित अशोक पाइप प्लांट क्षेत्र से बालिका को युवक सिसेन एक्का के पास से बरामद कर रायगढ़ ले आई।

पूछताछ में पीड़िता ने सब बताया

जहां महिला अधिकारी द्वारा बालिका से पूछताछ की तो उसने बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी का उसके घर आना जाना था।

जिस कारण से वह उसे पहचानती थी। 15 दिसबंर 2025 को घनश्याम उसके मकान पहुंचा और दीदी के घर छोड़ दूंगा कहकर बहला फुसला कर अपने मोटर सायकल में बैठाकर घरघोड़ा ले गया।

रूम में छोड़कर भाग गया : Raigarh Minor Rape Case

इसके बाद अपनी मोटर सायकल को एक दुकान में छोड़कर रायपुर सिलतरा एक फैक्ट्री में ले गया, जहां वह काम करता था। मजदूर क्वाटर में रखा था।

जहां वह पीड़िता की मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाया और पत्नी की तरह लगभग 2 माह तक रखा था। बीच बीच में घनश्याम मारपीट कर विवाद करता था। इसके बाद घनश्याम उसी रूम में उसे छोड़कर भाग गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

पीड़िता ने बताया कि इसी बीच सिलतरा फैक्ट्री में ही मजदूरी काम करने वाला सिसेन एक्का 25 साल निवासी लखनपुर सरगुजा से परिचय हुआ। सिसेन एक्का सिलतरा से सरोरा प्लास्टिक फैक्ट्री लेकर गया।

उसने भी शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी घनश्याम और सिसेन एक्का को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाए। जहां न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

ऐसे मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही : Raigarh Minor Rape Case

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिला व बाल अपराधों के मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है।

ऑपरेशन संवेदना के माध्यम से प्रत्येक पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

CG News : रोक टोक से नाराज पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी की उम्र 20 साल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
CG Breaking : 2 ट्रक 3 कार आपस में भिड़ीं, रायपुर में ट्रकों के बीच सैंडविच बनी कार, मंत्री सांसद विधायक भी फंसे जाम में
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखाधड़ी:जशपुर में आरोपी गिरफ्तार
Teacher Arrest : बच्चों से मारपीट और प्रताड़ना के आरोप में प्राइमरी स्कूल की एचएम गिरफ्तार
Jal Jeevan Mission Chhattisgarh : मार्च 2028 तक हर जल संरचना पूरी करने का टारगेट, कलेक्टरों को CM साय का सख्त निर्देश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Janjatiya Gaurav Diwas 2026 : सीएम साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- 55 साल सत्ता में रहकर भी जनजातीय समाज को वोट बैंक बनाकर रखा
Janjatiya Gaurav Diwas 2026 : सीएम साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- 55 साल सत्ता में रहकर भी जनजातीय समाज को वोट बैंक बनाकर रखा

 छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Diwas…

CGPSC New Rules : सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट! संशोधित और अनुपूरक चयन सूची अब सिर्फ 3 महीने रहेगी मान्य, जानें नया नियम
CGPSC New Rules : सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट! संशोधित और अनुपूरक चयन सूची अब सिर्फ 3 महीने रहेगी मान्य, जानें नया नियम

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने भर्ती प्रक्रिया…

Train Reservation Status : छत्तीसगढ़ से दिल्ली-मुंबई जाना हुआ मुश्किल! स्लीपर से AC तक सीटें फुल, कई ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी बंद
Train Reservation Status : छत्तीसगढ़ से दिल्ली-मुंबई जाना हुआ मुश्किल! स्लीपर से AC तक सीटें फुल, कई ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी बंद

 त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़…

AI Fake Collector Order : AI से कलेक्टर का फर्जी आदेश बनाया, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे… ऐसे खुली पोल, दो युवक गिरफ्तार
AI Fake Collector Order : AI से कलेक्टर का फर्जी आदेश बनाया, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे… ऐसे खुली पोल, दो युवक गिरफ्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से कलेक्टर के…

Durg Police Mobile Recovery : दुर्ग पुलिस का बड़ा कमाल! CEIR पोर्टल से खोज निकाले 201 मोबाइल, मालिकों को लौटाए 40 लाख रुपये के फोन
Durg Police Mobile Recovery : दुर्ग पुलिस का बड़ा कमाल! CEIR पोर्टल से खोज निकाले 201 मोबाइल, मालिकों को लौटाए 40 लाख रुपये के फोन

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुम मोबाइल की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?