सीजी भास्कर, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा में कुछ दिनों पहले सरकारी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक को थप्पड़ मारते युवती का वीडियो वायरल हुआ था। युवती ने अश्लील मैसेज भेजने और सेक्स की डिमांड का आरोप लगाया था। (Professor assault case)
अब प्रोफेसर ने पैसे मांगने, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। प्रोफेसर की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।
जानिए क्या है पूरा मामला : Professor assault case
यह भी पढ़ें : Khamhardih police station protest : मारपीट मामले में एफआईआर की मांग, परिजनों ने किया प्रदर्शन
पुलिस के मुताबिक, राजीव गांधी नगर निवासी रेमन भार्गव (43) वर्तमान में लैलूंगा की भागीरथी पटेल कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में सहायक प्राध्यापक हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि उसी कॉलोनी में रहने वाली काजल मिंज का उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान युवती ने उनसे उधार में रुपए मांगे, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया।
कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारा
यह भी पढ़ें : Bhilai students assault case : स्कूली छात्रों से मारपीट कर वसूलते थे शराब के लिए पैसे, दो आरोपी गिरफ्तार
रेमन भार्गव का आरोप है कि, 30 जुलाई की दोपहर काजल मिंज ने फिर रुपए मांगे। मना करने पर उसने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और कॉलर पकड़कर तीन-चार थप्पड़ मार दिए। इस दौरान उनकी पत्नी ने बीच-बचाव किया।

‘झूठे केस में फंसाने’ की दी धमकी : Professor assault case
यह भी पढ़ें : Blackmailing Case : दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर नौकरानी ने बुजुर्ग से वसूले 15 लाख
प्रोफेसर ने शिकायत में यह भी कहा कि, युवती उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसी डर से वह लैलूंगा छोड़कर रायगढ़ चले गए थे। बाद में पत्नी के साथ थाने पहुंचकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है।
पहले प्रोफेसर पर भी दर्ज हो चुका है केस
यह भी पढ़ें : Extortion by sending obscene videos to lawyer : वायरल करने की दी धमकी
यह मामला उस समय चर्चा में आया था, जब प्रोफेसर को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके अगले दिन रुपए मांगने और राजीनामे से जुड़ा दूसरा वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 79 के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस बोली- दोनों शिकायतों की जांच जारी : Professor assault case
यह भी पढ़ें : Incest and blackmailing accused arrested : पीड़िता को फोन कर दी जान से मारने की धमकी
इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि प्रोफेसर की शिकायत पर युवती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे पहले युवती की रिपोर्ट पर प्रोफेसर के खिलाफ भी केस दर्ज हो चुका है। दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Love Marriage : सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती पहुंची शादी तक, घरवालों के सामने युवती ने लिया बड़ा फैसला
ख़बरें और भी हैं : Andhra Professor Assault Case : दो असिस्टेंट प्रोफेसरों ने छात्रा का किया शोषण, एक ने बनाया वीडियो… ब्लैकमेलिंग का घिनौना खेल उजागर


