CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RailOne App : अनारक्षित टिकट की बुकिंग अब सिर्फ रेलवन एप से, किराये में मिलेगी 3% की छूट

RailOne App : अनारक्षित टिकट की बुकिंग अब सिर्फ रेलवन एप से, किराये में मिलेगी 3% की छूट

By Newsdesk Admin
03/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 3 जनवरी। ‘एक देश, एक रेलवे’ की परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए रेलवे अब “एक रेलवे, एक एप” (RailOne App) व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके तहत अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए उपयोग में आ रहा यूटीएस मोबाइल एप (UTS App) मार्च 2026 से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। उसकी जगह रेलवन मोबाइल एप (RailOne App) ही देशभर में रेल सेवाओं के लिए एकमात्र अधिकृत एप होगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भविष्य में अनारक्षित टिकटों की बुकिंग केवल रेलवन एप से ही की जा सकेगी। यात्रियों को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग एप डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। रेलवे ने रेलवन एप से टिकट बुकिंग करने पर तीन प्रतिशत किराये में छूट देने की भी घोषणा की है, जो 14 जनवरी से लागू होगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक यात्रियों को रेलवन एप से जोड़ना है।

वर्तमान में बड़ी संख्या में रेलयात्री यूटीएस एप के जरिए अपने मोबाइल फोन से ही अनारक्षित टिकट खरीदते हैं। इससे उन्हें न तो टिकट खिड़की पर लाइन में लगना पड़ता है और न ही एटीवीएम मशीन पर जाना पड़ता है। मोबाइल से ही सीधे टिकट बुक कर यात्रा करना आसान हो गया था। लेकिन रेलवे ने अब यूटीएस एप को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यूटीएस एप पर पहले ही सीजन टिकट (मंथली पास) बुक करने का विकल्प हटा दिया गया है। अगले तीन महीनों में इस एप को पूरी तरह डिस्कनेक्ट कर दिया जाएगा। दक्षिणी रेलवे ने इस दिशा में पहल करते हुए काम शुरू कर दिया है। वाणिज्य विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं कि रेलवे बोर्ड के निर्णय के अनुसार 1 मार्च 2026 से यूटीएस मोबाइल एप सेवा समाप्त कर दी जाएगी और रेलवन एप ही अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए एकमात्र अधिकृत प्लेटफॉर्म होगा।

रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलवन एप पर यात्रियों को सभी जरूरी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इस एप से न केवल अनारक्षित टिकट, बल्कि आरक्षित टिकटों की बुकिंग भी की जा सकेगी। ऐसे में यात्रियों के लिए किसी अन्य रेलवे एप की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।

अब नक्सल मोर्चे पर ED की एंट्री: टेरर फंडिंग नेटवर्क तोड़ने फील्ड में उतरेगी एजेंसी…
भीषण गर्मी में राहत: रायपुर में राशन दुकानों का समय बदला, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज
Elephant Attack Chhattisgarh : आक्रोशित हथिनी ने तीन साल के मासूम और महिला को पटककर मारा
Encroachment Drive Raigarh: रायगढ़ में निगम की सख्त कार्रवाई, आलोक सिटी मॉल समेत कई जगहों से हटाया गया अवैध कब्जा
IPL betting racket busted in Durg : 7 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल ऐप से चल रहा था ऑनलाइन नेटवर्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ahivara Nagar Palika
Ahivara Nagar Palika : अहिवारा में पहली बार सीएमओ ने मुख्यालय में बनाया निवास, बढ़ी प्रशासनिक सक्रियता

इतिहास में पहली बार मुख्य नगर पालिका अधिकारी…

Rahul Gandhi-Kharge Letter : जाति जनगणना पर मोदी सरकार से बदलाव की मांग
Rahul Gandhi-Kharge Letter : जाति जनगणना पर मोदी सरकार से बदलाव की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष…

Jain Chaturmas
Jain Chaturmas : अहिवारा में तप, त्याग और धर्म का भव्य उत्सव, बाफना परिवार के तीन तपस्वियों का ऐतिहासिक अभिनंदन

नगर में चल रहे जैन समाज के पावन…

Vashishtha Narayan Mishra Death : भिलाई की राजनीति का बड़ा चेहरा नहीं रहा, 56 साल की उम्र में निधन
Vashishtha Narayan Mishra Death : भिलाई की राजनीति का बड़ा चेहरा नहीं रहा, 56 साल की उम्र में निधन

भिलाई की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय…

Eid Milad Un Nabi
Eid Milad Un Nabi : सिहावा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे अमन और भाईचारे के संदेश

ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर सिहावा में मुस्लिम समाज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?