CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रेलवे ने गिराए अवैध मकान, 30-40 परिवार बेघर: कब्जे की कोशिश, अधिकारियों ने समझाकर लौटाया..

रेलवे ने गिराए अवैध मकान, 30-40 परिवार बेघर: कब्जे की कोशिश, अधिकारियों ने समझाकर लौटाया..

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 मार्च |

कोरबा शहर के घंटाघर स्थित हेलीपैड नर्सरी के पास अवैध रूप से रह रहे 30-40 मकानों को रेल्वे ने तोड़ दिया है। जिसके बाद प्रभावित परिवार के लोग मुंह में गमछा पट्टी बांधकर कब्जा करने पहुंचे।

यह क्षेत्र ऑक्सीजन जोन के रूप में जाना जाता है। कब्जाधारियों का कहना था कि वे के निवासी हैं। रेलवे ने उनके मकान तोड़ दिए हैं। उन्हें कोई पुनर्वास या रहने की व्यवस्था नहीं दी गई है। इसलिए वे यहां कब्जा करने आए हैं।

नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जाधारियों को समझाया और कार्रवाई की बात कही जिसके बाद वे वापस लौट गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी

वार्ड पार्षद की पति शैलेंद्र सिंह पपी को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत नगर निगम और SECL प्रबंधन को सूचित किया। शुक्रवार (21 मार्च) को मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि

कुछ लोग यहां कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

समझाने के बाद वापस लौटे कब्जाधारी

नगर निगम के अधिकारियों ने कब्जाधारियों को बताया कि यह ऑक्सीजन जोन है। अगर उन्हें मकान चाहिए तो दादर में बनी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में फॉर्म भरकर आवास प्राप्त कर सकते हैं। कार्रवाई की बात सुनकर सभी लोग वहां से चले गए।

रेल्वे ने जमीन अधिग्रहण की

जानकारी के मुताबिक, कुछ साल पहले रेल्वे ने फूट ओवर ब्रिज बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण किया। जिससे अवैध रूप से रह रहे 30-40 परिवारों का घर तोड़ा गया था। रेल्वे में जमीन देने का कोई नियम नहीं है, जिससे उन्हें पूर्ण रूप से हटा दिया गया।

बेघर हुए लोगों ने कुछ माह पहले उसी जगह पर कब्जा कर घर बना लिया था लेकिन बाद में उसे भी हटा दिया गया। 21 मार्च को एक बार फिर वे कब्जा करने पहुंच गए। वर्तमान में कब्जाधारी संजय नगर फाटक के पास रह रहे है।

खतरे में ऑक्सीजन जोन

शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वे पहले भी पार्षद थे और अब उनकी पत्नी पार्षद चुनी गई हैं। इस नर्सरी और जंगल को बचाने के लिए उन्होंने पहले भी आंदोलन किया था।

तब भी अवैध कब्जाधारियों को हटाया गया था। अगर यहां कब्जा होता है तो सैकड़ों हरे-भरे पेड़ों के साथ पूरा ऑक्सीजन जोन खतरे में पड़ जाएगा।

CG News : मिड डे मील खाकर 29 बच्चे बीमार, दाल में मिली मरी हुई छिपकली, इस जिले की है घटना
पुलिस मुख्यालय से टीआई ट्रांसफर आदेश जारी, रविशंकर तिवारी, संतोष सिंह, संतलाल आयाम, नरेश पटेल सहित कई नाम
New twist in Pendra businessman murder case : भाई को आया हत्या की जिम्मेदारी वाला व्हाट्सएप मैसेज, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
CM साय ने मंत्रियों संग किए योगासन: चिंतन शिविर के दूसरे दिन स्वस्थ शुरुआत..
Gandhi Nagar Raipur : रायपुर की रात फिर लहूलुहान, गांधीनगर में पुरानी रंजिश भड़की, चाकूबाजी के बाद सहमे लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Black Marketing Action
Fertilizer Black Marketing Action : कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन! 275 बोरी यूरिया जब्त, किसानों से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी

सीजी भास्कर, 05 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ…

School Uniform Quality
School Uniform Quality : स्कूल गणवेश की गुणवत्ता पर सरकार का बड़ा दावा, 100% जांच के बाद ही हो रही सप्लाई

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Shyama Prasad Mukherjee Statue
Shyama Prasad Mukherjee Statue : छत्तीसगढ़ के 32 शहरों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Dumartarai Wholesale Market Phase 2
Dumartarai Wholesale Market Phase 2 : आज मुख्यमंत्री साय करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Bilaspur Conversion Row
Bilaspur Conversion Row : IMA सभा भवन में मतांतरण के आरोप पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने FIR की उठाई मांग

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  शहर के सीएमडी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?