CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेहतर तरीकों से ट्रेनों की सफाई में करा रहा रेलवे, देश भर में लगे 80 Automatic कोच वाशिंग प्लांट

बेहतर तरीकों से ट्रेनों की सफाई में करा रहा रेलवे, देश भर में लगे 80 Automatic कोच वाशिंग प्लांट

By Newsdesk Admin
15/06/2025
Share

सीजी भास्कर 15 जून। भारतीय रेलवे (Indian Railway) दुनिया के सबसे रेल नेटवर्क में से एक है और अपने यात्रियों को वर्ल्ड क्लास की सुविधाएं देने को लेकर लगातार कोशिश में लगा हुआ है।

रेलवे की ओर से यात्रियों को स्वच्छ वातावरण और सुगम यात्रा का अनुभव दिलाने को लेकर कई नई पहल की शुरुआत भी की गई है। इनमें से एक है अलग-अलग जगहों पर ऑटोमैटिक कोच वाशिंग प्लांट (ACWP) लगाया जाना।

देश में ट्रेनों को साफ-सुथरा रखने, रखरखाव पर खर्च कम करने और पानी की खपत को कम करने के मकसद से ऑटोमैटिक कोच वाशिंग प्लांट लगाए जा रहे हैं।

भारतीय रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने एक पोस्ट में कहा कि रेलवे की ओर से आधुनिक तरीके के जरिए पानी बचाया जा रहा है। अब तक देश भर में 80 ऑटोमैटिक कोच वाशिंग प्लांट लगाए जा चुके हैं।

ऑटोमैटिक कोच वाशिंग प्लांट यात्रियों को साफ-सुथरा और हाइजेनिक यात्रा का अनुभव दिलाने के मकसद से लगाए जा रहे हैं।

यह डिटर्जेंट सोल्यूशन, हाई प्रेशर वाटर जेट और वर्टिकल रोटेटिंग ब्रश का इस्तेमाल करते हुए रेक में कोचों के लिए एक बहुस्तरीय बाहरी सफाई प्रणाली (Multistage External Cleaning System) है। इसके अलावा, इसमें बाहर की धुलाई के लिए पानी के उपयोग के लिए एक एफ्लुएंट ट्रीटमेंट सिस्टम और वाटर सॉफ्टनिंग प्लांट भी है।

एक प्लांट को खड़ा करने की लागत करीब 1.9 करोड़ रुपये है। कैसे काम करता है वॉशिंग प्लांट ऑटोमैटिक कोच वॉशिंग प्लांट सेंसर पर आधारित होता है और 7 से 8 मिनट में 24 कोचों वाली ट्रेन को आसानी से धुल सकता है।

धुलाई प्रक्रिया पूरी तरह से ऑटोमैटिक है और बिना किसी मैनपावर के व्यावहारिक रूप से काम कर सकता है। यह ट्रेन के डिब्बों के बाहरी हिस्से को धोने के लिए कम पानी का इस्तेमाल करता है।

बाहरी रंग को कोई नुकसान नहीं

इसमें ट्रेनों की धुलाई के दौरान हर ट्रेन के लिए महज 20% ताजे पानी का उपयोग होता है जबकि शेष 80% पानी का उपयोग किया जाएगा।

सफाई के दौरान डिटर्जेंट के नियंत्रित उपयोग के जरिए लगातार सफाई कराई जाती है, इससे बाहरी रंग को कोई नुकसान नहीं होता। पेंट पर भी कोई असर नहीं पड़ता है। इन प्लांट के जरिए ट्रेनों की सफाई का काम तेजी से हो सकेगा और लागत भी ज्यादा नहीं आएगी।

Rajouri Encounter : राजौरी के जंगलों में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, सुरक्षा बलों ने घेरा संदिग्ध ठिकाना
Drug Awareness : नशा मुक्ति का संदेश देने बाजार चौक पहुंचे छात्र, नुक्कड़ नाटक ने ग्रामीणों को सोचने पर किया मजबूर
ED Raid Manipur Case: ‘आजाद मणिपुर’ की बात करने वालों पर शिकंजा, खुद को CM–विदेश मंत्री बताने वालों के ठिकानों पर छापे
मां-बेटी का शव संदिग्ध हालात में मिला, हत्या की संभावना पर पुलिस ने जताई चिंता
Chhattisgarh GST Fraud 100 Crore: मास्टरमाइंड फरहान सोरठिया फरार, बड़ा नेटवर्क बेनकाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?