CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Fraud Case : जमीन और सरकारी नौकरी का झांसा देकर 7.55 लाख की ठगी

Raipur Fraud Case : जमीन और सरकारी नौकरी का झांसा देकर 7.55 लाख की ठगी

By Newsdesk Admin
04/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 जुलाई। रायपुर के एक जमीन कारोबारी पर जमीन दिलाने और बाद में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 7 लाख 55 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। शिकायत की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। (Raipur Fraud Case)

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, कोरबा जिले के करतला निवासी भुवनदास मानिकपुरी की अक्टूबर 2024 में अपने परिचित अनिल साहू के माध्यम से रायपुर निवासी अमितेश सतपथी से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया और अलग-अलग तारीखों में फोनपे, एनईएफटी और बैंक ट्रांसफर के जरिए शिकायतकर्ता, उसके पिता और दोस्तों से कुल 7 लाख 55 हजार रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद आरोपी ने सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया, लेकिन वह वादा भी पूरा नहीं हुआ।

शिकायतकर्ता का आरोप (Raipur Fraud Case) है कि आरोपी ने अब तक केवल 1,500 रुपये लौटाए। बाद में 24 दिसंबर 2025 की तारीख का एक नोटरी शपथ पत्र तैयार कर 4 लाख रुपये वापस करने का दावा किया गया, लेकिन उसमें शिकायतकर्ता के फर्जी हस्ताक्षर किए गए। शिकायतकर्ता ने जांच अधिकारियों को जनपद पंचायत करतला की उपस्थिति पंजी भी सौंपी, जिसमें उक्त तारीख को उसके ड्यूटी पर मौजूद होने का रिकॉर्ड दर्ज है।

पुलिस जांच में गवाह अनिल साहू ने भी ऑनलाइन लेनदेन और रकम दिए जाने की पुष्टि की है। बैंक ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज, गवाहों के बयान और अन्य रिकॉर्ड की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता ने इसी मामले (Raipur Fraud Case)  में 1 मई 2026 को भी शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय आरोपी ने रकम लेने की बात स्वीकार करते हुए पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bus Accident Kenda Valley: 40 फीट गहरी खाई के किनारे अटकी बस, एक युवक की मौत; पेड़ ने बचाई 31 यात्रियों की जान
IAS Transfer : दो दिन में बदल गया फैसला, अचानक बदली गई महिला अधिकारी की नई जिम्मेदारी
Illegal Clinic: सरगुजा में वेल्डिंग दुकान के भीतर चल रहा फर्जी अस्पताल उजागर, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील
Maize Farmers Protest Gariaband : MSP पर मक्का खरीदी पर सहमति नहीं, प्रशासन–किसान बैठक में निकला बीच का रास्ता
neighbor dispute violence : तीन हजार की उधारी बनी खूनी झगड़े की वजह, पुसौर में ब्लेड से हमला; दंपती न्यायिक रिमांड पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Department Raid
Forest Department Raid : रायगढ़ में गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध लकड़ी चिराई का आरोप

Forest Department Raid : वन विभाग यह भी…

Chhattisgarh Teacher Protest
Chhattisgarh Teachers Protest : 22 अगस्त को शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा और पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल

Chhattisgarh Teachers Protest : आंदोलन के दौरान शिक्षक…

Jagdalpur Court Verdict
Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा

Jagdalpur Court Verdict :साक्ष्यों के आधार पर सत्र…

Durg Kotwali TI Case
Durg Kotwali TI Case : TI समेत 8 के खिलाफ परिवाद, कोर्ट के आदेश पर SSP करेंगे जांच

Durg Kotwali TI Case : परिवाद के मुताबिक,…

Raipur Theft Case
Raipur Theft Case : चोरी की वारदात का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Theft Case :पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?