CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Illegal Construction Case : पुलिस नहीं पकड़ पा रही, लेकिन कोर्ट तक पहुंच गए तोमर बंधु, हाई कोर्ट ने दी अंतरिम राहत

Raipur Illegal Construction Case : पुलिस नहीं पकड़ पा रही, लेकिन कोर्ट तक पहुंच गए तोमर बंधु, हाई कोर्ट ने दी अंतरिम राहत

By Newsdesk Admin
31/07/2025
Share
Raipur Illegal Construction Case
Raipur Illegal Construction Case

सीजी भास्कर, 31 जुलाई : बिना अनुमति मकान निर्माण के आरोप में रायपुर नगर निगम द्वारा नोटिस मिलने के बाद तोमर बंधुओं के परिवार की ओर से हाई कोर्ट में गुहार लगाई गई है। याचिकाकर्ता महिला ने कहा कि उसके मकान निर्माण से जुड़े सभी दस्तावेज पुलिस ने जब्त कर लिए हैं, इसलिए वो निगम को जवाब नहीं दे पा रही है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल डेमोलिशन (तोड़फोड़) पर रोक लगाते हुए निगम को निर्देश दिए कि दस्तावेज मिलने और सुनवाई पूरी होने तक कोई दमनात्मक कार्रवाई न की जाए।

मामला रायपुर के भाठागांव इलाके का है। सुभ्रा सिंह तोमर (41 वर्ष) अपने पति वीरेंद्र सिंह तोमर (तोमर बंधु) के साथ यहां मकान नंबर 685/4 में रहती हैं। उन्होंने एक करोड़ रुपए का होम लोन लेकर मकान बनवाया है। महिला का कहना है कि मकान का नक्शा और निर्माण की अनुमति पूरी तरह वैध है, लेकिन 25 जुलाई 2025 को नगर निगम जोन क्रमांक 6 से उन्हें नोटिस भेजा गया। नोटिस में आरोप लगाया गया कि उन्होंने बिना अनुमति मकान निर्माण किया है और 31 जुलाई तक संतोषजनक जवाब नहीं देने पर निगम द्वारा भवन तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस रेड में जब्त हो गए दस्तावेज, मकान भी सील

महिला ने अपनी याचिका में बताया कि 4 जून 2025 को थाना तेलीबांधा पुलिस ने उनके मकान पर छापा मारा था। इस दौरान निर्माण से जुड़े सभी मूल दस्तावेज और अनुमति पत्र पुलिस ने जब्त कर लिए। मकान को भी सील कर दिया गया। इसलिए उनके पास नगर निगम को देने के लिए कोई दस्तावेज मौजूद नहीं हैं। महिला ने बताया कि उन्होंने 28 जुलाई को निगम को विस्तृत जवाब भेजते हुए दस्तावेजों की जब्ती की पूरी जानकारी दी थी और पुलिस से दस्तावेज दिलाने की मांग भी की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

निगम का दावा- चौथी मंजिल पर स्विमिंग पूल अवैध

दूसरी ओर नगर निगम की ओर से कोर्ट में पेश हुए अधिवक्ता ने बताया कि याचिकाकर्ता ने चौथी मंजिल पर अवैध रूप से स्विमिंग पूल का निर्माण किया है, जो नियमों का खुला उल्लंघन है।

दस्तावेज लेकर जवाब देने का दें पूरा मौका

हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा की बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद निगम को आदेश दिया कि याचिकाकर्ता को दस्तावेज प्राप्त करने और जवाब दाखिल करने का पूरा अवसर दिया जाए। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता 10 दिनों के भीतर नगर निगम में आवेदन देकर दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां हासिल कर सकती है। इसके बाद 15 दिनों के भीतर निगम को जवाब देना होगा।

निगम को निर्देश दिया गया कि दस्तावेजों की जांच कर सुनवाई के बाद 30 दिनों के भीतर अंतिम निर्णय लें। इस दौरान किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या दमनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता को न्यायिक प्रक्रिया के तहत पूरा सुनवाई का मौका दिया जाए और दस्तावेजों के अभाव में उनके मकान पर तत्काल कोई भी डेमोलिशन कार्रवाई करना उचित नहीं होगा।

Chhattisgarh monsoon update : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, अगले पांच दिन आंधी-बारिश का अलर्ट
Law and Order : कलेक्टर ने अफसरों की लगाई क्लास, बोले- कानून व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Paddy Payment Limit : धान विक्रय पर भुगतान सीमा से किसानों में रोष, 20 हजार की दैनिक लिमिट से परेशानी बढ़ी
Chhattisgarh State Awards 2025 : राज्य व राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन 20 तक, 2 लाख रुपये तक मिलेगी राशि
Surajpur Road Scam :  226 लाख की सड़क पहली बारिश में बही, अफसरों और ठेकेदार पर गंभीर आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?