CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Mahadev Ghat Excavation : रायपुर का इतिहास दब न जाए! महादेव घाट में मिले 2,100 साल पुराने अवशेष, विशेषज्ञ बोले- जमीन के नीचे छिपा है खजाना

Raipur Mahadev Ghat Excavation : रायपुर का इतिहास दब न जाए! महादेव घाट में मिले 2,100 साल पुराने अवशेष, विशेषज्ञ बोले- जमीन के नीचे छिपा है खजाना

By Newsdesk Admin
24/09/2025
Share
Raipur Mahadev Ghat Excavation
Raipur Mahadev Ghat Excavation

सीजी भास्कर, 24 सितंबर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट क्षेत्र से इतिहास की नई परतें सामने आ रही हैं। मार्च के अंतिम सप्ताह में गिरिजा शंकर स्कूल (Raipur Mahadev Ghat Excavation) के पीछे एक निजी भूमि को समतल करने के दौरान करीब 2,100 साल पुराने अवशेष मिलने का दावा किया गया है। खुदाई के दौरान लोहे के औजार, सिल-बट्टा, प्राचीन पत्थर और मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े बाहर आए।

हालांकि, छह महीने बीतने के बाद भी पुरातत्व विभाग ने विस्तृत खुदाई शुरू करने के लिए शासन को कोई ठोस प्रस्ताव नहीं भेजा है। इससे यह आशंका गहरी हो रही है कि कहीं रायपुर का यह अनमोल इतिहास समय और दबाव की परतों में दब न जाए।

जमीन के नीचे छिपी हो सकती है प्राचीन बस्ती

भूमि समतल करते समय डेढ़ से दो फीट की गहराई पर ये वस्तुएं मिलीं। इसके बाद पुरातत्व विभाग ने विशेषज्ञों की टीम भेजी और पांच सदस्यीय समिति का गठन कर पूरे क्षेत्र का सर्वे कराया। रिपोर्ट में कहा गया कि करीब 30 फीट नीचे महल, किले और अन्य संरचनाओं के अवशेष मौजूद हो सकते हैं। यही कारण है कि प्रशासन (Raipur Mahadev Ghat Excavation) ने इस इलाके को संरक्षित घोषित कर दिया है और निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह क्षेत्र कभी खारुन नदी किनारे बसी एक प्राचीन बस्ती रहा होगा। शुरुआती अध्ययन में इसे कलचुरी काल यानी 1,000 साल पुराना माना गया था, लेकिन अब अनुमान है कि स्थल की उम्र 2,100 साल से भी अधिक हो सकती है।

जमीन को लेकर खींचतान

पुरातत्व विभाग ने इस 36 एकड़ भूमि को अपने अधीन करने की मांग की है ताकि व्यवस्थित खुदाई और अनुसंधान (Raipur Mahadev Ghat Excavation) किया जा सके। लेकिन जमीन मालिक निर्माण कार्य शुरू करने के पक्ष में हैं। सूत्रों के अनुसार, वे शासन से अनुमति प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे धरोहर पर संकट मंडराने लगा है।

विशेषज्ञ का बयान

प्रताप पारख, उप संचालक, पुरातत्व विभाग ने कहा:- “महादेव घाट इलाके में प्राचीन इतिहास की परतें उजागर हो रही हैं। शुरुआती जांच के आधार पर यह स्थल लगभग 2,100 वर्ष पुराना हो सकता है। आगे की खुदाई में और भी महत्वपूर्ण अवशेष सामने आ सकते हैं, जिससे इसकी ऐतिहासिक महत्ता और गहरी हो जाएगी।”

Big Break : बीजापुर के उसूर इलाके में IED ब्लास्ट, चपेट में आए 5 CRPF जवान, सुबह गश्त के लिए निकली थी टीम
Advanced Cardiac Institute Raipur : रायपुर के एसीआई में बिना चीर-फाड़ नया जीवन, चार घंटे की जटिल प्रक्रिया ने 20% से 60% तक बढ़ाई दिल की ताकत
अब नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, हाईकोर्ट ने सरकार को फीस तय करने का दिया अधिकार…
Jashpur Development : मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, मनोरा कॉलेज भवन निर्माण के लिए फंड स्वीकृत
Son Death Couple Suicide News: धरदेई गांव में बेटे की मौत के बाद दंपती का सामूहिक आत्महत्या फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?