CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur News : भाई के चाय ठेले पर खड़े युवक पर पुलिसकर्मी ने बरसाए डंडे, जमकर पीटा

Raipur News : भाई के चाय ठेले पर खड़े युवक पर पुलिसकर्मी ने बरसाए डंडे, जमकर पीटा

By Newsdesk Admin
13/03/2025
Share
Raipur News
Raipur News

सीजी भास्कर, 13 मार्च । रायपुर (Raipur News) में एक पुलिसकर्मी पर एक युवक को बिना किसी कारण पीटने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी चाय की दुकान के सामने खड़े युवक को थप्पड़ मारते हुए और फिर डंडे से पीटते हुए दिखाई दे रहा है।

इस घटना में युवक को हाथ, पैर और छाती में चोटें आई हैं। यह मामला पंडरी (मोवा) थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित गोपाल दास डहरिया ने बताया कि वह सेक्टर 8 सड्डू का निवासी है और 12 मार्च की रात लगभग 9 बजे वह विज्ञान भवन के पास अपने भाई के चाय ठेले पर खड़ा था।

डंडे से किया गया हमला (Raipur News)

युवक का कहना है कि जब वह खड़ा था, तभी मोवा थाने के पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। उनमें से एक कांस्टेबल, मनीष साहू, ने अचानक उसके गाल पर थप्पड़ मार दिया। जब युवक ने मारने का कारण पूछा, तो पुलिसकर्मी ने उसे गालियां भी दीं।

युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि चाय की दुकान उसकी है और वह अपने भाई की मदद के लिए वहां आया था। इसी दौरान उसे बिना किसी वजह के पीटा गया।

उसके हाथ, पैर और छाती पर कई बार वार किए गए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे उठाकर गाड़ी में जबरन बैठाने की कोशिश की, जिससे युवक डरकर वहां से भाग गया।

थाने में नहीं हुई FIR दर्ज (Raipur News)

इस घटना के बाद युवक अपने परिजनों और दोस्तों के साथ पुलिस थाने गया। वहां उसने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूरी घटना बताई और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी। इसके बावजूद थाने में कोई FIR दर्ज नहीं की गई और न ही युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस मामले में पीड़ित का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत करेगा।

पुलिस ने कहा करेंगे जांच (Raipur News)

इस मामले में मोवा थाना प्रभारी कमलेश देवांगन का कहना है कि युवक अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा था। उसने मारपीट की शिकायत की है, इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, इसमें साफ दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी युवक पर हाथ उठाता है और फिर डंडे से बुरी तरह मारता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bhilai Attack Case : पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो सगे भाई गिरफ्तार
Woman officer makes serious allegations against BJP leader : हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत
लिव इन में रह रहे थे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, नशे को लेकर प्रेमिका से हुई बहस, लड़के ने लगा ली फांसी, पुलिस मौके पर, लड़की से पूछताछ जारी
कम्युनिस्ट पार्टी नेता की हत्या मामले में 13 साल बाद RSS-BJP के 4 कार्यकर्ताओं को आजीवन कारावास
IT इंजीनियर बना अपने ही बेटे का कातिल, साढ़े तीन साल के मासूम की कर दी हत्या… ये थी वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?