CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Railway Crowd Management : छठ पूजा त्योहारों के अवसर पर स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी

Raipur Railway Crowd Management : छठ पूजा त्योहारों के अवसर पर स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी

By Newsdesk Admin
22/10/2025
Share
Raipur Railway Crowd Management
Raipur Railway Crowd Management

सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए रायपुर रेलवे मंडल (Raipur Railway Crowd Management) ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने रायपुर स्टेशन पर मीडिया से बातचीत के दौरान रेलवे की तैयारियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन, अतिरिक्त टिकट काउंटर, होल्डिंग एरिया और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

डीआरएम ने बताया कि त्योहारों के दौरान घरों और कार्यस्थलों पर लौटने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल ने कई अतिरिक्त सुविधाएं और स्पेशल ट्रेनों (Raipur Railway Crowd Management) की व्यवस्था की है। स्टेशनों पर भीड़-भाड़ नियंत्रित करने के लिए विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है, जिसकी जानकारी मीडिया और यात्रियों को दी गई।

होल्डिंग एरिया की विशेष व्यवस्था

रायपुर स्टेशन में प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम करने के लिए 30 x 200 फीट का 6000 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल वाला विशाल होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जिसमें एक हजार से अधिक यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। यहां 600 चेयर, सीसीटीवी कैमरे, एयर कूलर और पर्याप्त रोशनी की सुविधा है। खानपान के लिए “जनता खाना” ₹15, इकोनॉमी मील ₹20 और रेल नीर ₹14 में उपलब्ध है। यात्रियों को लगातार टीटीई और रेलवे स्टाफ द्वारा आवश्यक जानकारी और काउंसलिंग दी जा रही है।

इसी तरह दुर्ग स्टेशन, भाटापारा और भिलाई पावर हाउस पर भी यात्रियों के लिए क्रमशः 1000, 400 और 250 स्क्वायर मीटर एरिया में होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। दुर्ग में 200, भाटापारा में 50 और भिलाई पावर हाउस में 100 चेयर की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं भी मजबूत की गईं

रायपुर स्टेशन पर 24 घंटे एम्बुलेंस सुविधा (Raipur Railway Crowd Management) उपलब्ध है। प्लेटफॉर्म पर पंक्तिबद्ध प्रवेश के लिए रस्सी की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी प्रकार की भगदड़ की स्थिति न बने। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे, स्कैनर और अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

स्पेशल ट्रेनें और टिकट सुविधा

त्योहारों में भीड़ को देखते हुए तीन स्पेशल ट्रेनें— 08795 दुर्ग-पटना, 08763 दुर्ग-सुल्तानपुर और 08760 दुर्ग-निजामुद्दीन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा रायपुर रेल मंडल से लगभग आठ अन्य स्पेशल ट्रेनें भी गुजरेंगी। टिकटिंग के लिए स्टेशन पर 6 अनारक्षित टिकट काउंटर और 12 ATVM मशीनें सक्रिय हैं। स्टेशन परिसर में तीन मोबाइल UTS टिकटिंग की भी सुविधा दी गई है। इमरजेंसी मेडिकल रूम (EMR) रायपुर स्टेशन पर 24 घंटे संचालित रहेगा। ₹99 में 32 तरह के स्वास्थ्य परीक्षण और “ऑन कॉल” डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।

सुव्यवस्थित प्रवेश और वाणिज्य कंट्रोल रूम

रायपुर स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश और निकास निर्बाध हो, इसके लिए सभी गेटों पर उचित प्रबंधन किया गया है। 24 घंटे सक्रिय वाणिज्य कंट्रोल रूम से लगातार स्टेशनों की स्थिति की निगरानी की जा रही है। रेल मदद पोर्टल पर यात्रियों की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा रहा है।

सतर्कता और सजगता के निर्देश

सभी स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि प्लेटफार्मों पर आने-जाने के दौरान सतर्क रहें, लिफ्ट या एस्केलेटर पर ओवरलोडिंग न होने दें और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखें। आगजनी या किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए भी पूरी टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू…
Expired Paddy Seed Scam Exposed: समिति में खपाने की कोशिश नाकाम, 300 बोरी जब्त
Liquor Scam Chhattisgarh : लखमा के करीबी अवधेश ने बस्तर के सात जिलों में चलाया शराब का नेटवर्क, 300 करोड़ कमाए
Raipur Republic Day Cycle Rally : गणतंत्र दिवस पर रायपुर की सड़कों पर देशभक्ति की 40 किमी यात्रा
Scholarship Scheme : अर्थाभावग्रस्त कलाकारों और छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना, संस्कृति विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vashishtha Narayan Mishra Death : भिलाई की राजनीति का बड़ा चेहरा नहीं रहा, 56 साल की उम्र में निधन
Vashishtha Narayan Mishra Death : भिलाई की राजनीति का बड़ा चेहरा नहीं रहा, 56 साल की उम्र में निधन

भिलाई की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय…

Eid Milad Un Nabi
Eid Milad Un Nabi : सिहावा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे अमन और भाईचारे के संदेश

ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर सिहावा में मुस्लिम समाज…

Python Rescue : फार्म हाउस में 9 फीट का अजगर, बत्तख को निगलते देख मचा हड़कंप
Python Rescue : फार्म हाउस में 9 फीट का अजगर, बत्तख को निगलते देख मचा हड़कंप

कोरबा जिले के भूलसीडीह गांव में एक फार्म…

GST Raid Durg : भिलाई ट्रांसपोर्टर की 2 कंपनियों में दूसरे दिन भी जांच, BSP और सीमेंट फैक्ट्रियों के रिकॉर्ड खंगाले
GST Raid Durg : भिलाई ट्रांसपोर्टर की 2 कंपनियों में दूसरे दिन भी जांच, BSP और सीमेंट फैक्ट्रियों के रिकॉर्ड खंगाले

दुर्ग जिले में बड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह…

Customer Assault
Customer Assault : खराब समोसे की शिकायत करना पड़ा भारी, होटल संचालक और साथियों ने ग्राहक को पीटा; CCTV में कैद हुई घटना

खराब समोसे की शिकायत करना एक ग्राहक को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?