CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur School Viral Video : क्लासरूम में खौफनाक मस्ती, हाथों में चाकू लेकर छात्रों का दबदबा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में

Raipur School Viral Video : क्लासरूम में खौफनाक मस्ती, हाथों में चाकू लेकर छात्रों का दबदबा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में

By Newsdesk Admin
06/02/2026
Share
Raipur School Viral Video
Raipur School Viral Video

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। जिस जगह को संस्कार और अनुशासन का केंद्र माना जाता है, वहीं अगर डर का माहौल बन जाए तो यह पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े (Raipur School Viral Video) करता है। राजधानी के एक सरकारी स्कूल से सामने आया वीडियो ऐसा ही झकझोर देने वाला है, जिसने अभिभावकों से लेकर प्रशासन तक की चिंता बढ़ा दी है।

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के एक क्लासरूम में छात्रों द्वारा चाकू लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन नाबालिग छात्र कक्षा के भीतर धारदार चाकू हाथ में लेकर मस्ती करते और अपना दबदबा दिखाते नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य छात्र सहमे हुए चुपचाप बैठे दिखाई देते हैं।

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पंडरी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिग छात्रों को पकड़ लिया (Raipur School Viral Video) है। पुलिस द्वारा छात्रों से पूछताछ की गई और उन्हें समझाइश भी दी गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है, क्योंकि सभी आरोपी छात्र नाबालिग बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना स्कूल समय के दौरान क्लासरूम के भीतर हुई, जहां छात्रों के हाथों में चाकू होना स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। वीडियो में यह भी स्पष्ट है कि उस समय कक्षा में किसी शिक्षक की मौजूदगी नहीं दिख रही, जिससे निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी (Raipur School Viral Video) देखी जा रही है। सवाल उठ रहे हैं कि छात्र चाकू लेकर स्कूल परिसर तक कैसे पहुंचे, गेट पर जांच व्यवस्था क्यों नहीं थी और क्लासरूम में शिक्षक की निगरानी क्यों नहीं रही। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकत को गंभीर लापरवाही माना जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और स्कूल प्रबंधन से भी जवाब तलब किया जा सकता है। वहीं, जिला शिक्षा विभाग की भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

Jashpur Bus Accident : एक झटके में पलट गई यात्रियों से भरी बस, सड़क किनारे मचा हड़कंप
थाने में कांग्रेस पार्षद को गोदा चाकू:महासमुंद में पुरानी रंजिश में 4 लोगों ने किया हमला, सभी आरोपी गिरफ्तार
‘डायन हैं ये…’ भीड़ ने घर पर किया हमला, महिलाएं भागीं, बाप-बेटे को पोल से बांधकर पीटा, एक की मौत
भई ये ‘अघोषित नियम’ क्या है? दुर्ग जिले के बार संचालकों की जेब पर 2-2 लाख का किसने डाल दिया बोझ….? चिलचिलाती धूप और चर्चा गरम…..!
Chhattisgarh Assembly : विधानसभा में धान खरीदी पर तीखा टकराव, किसानों के आंकड़ों को लेकर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai ATM Theft Case
Bhilai ATM Theft Case : पावर हाउस स्टेशन से अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, आर्मी जवान का ATM कार्ड चुराकर निकाले ₹97,500

Bhilai ATM Theft Case : साइबर टीम और…

Bhilai Staff Nurse Death
Bhilai Staff Nurse Death : हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव; कारण अज्ञात

Bhilai Staff Nurse Death  :पुलिस घटना के कारणों…

Fake Transfer Case
Fake Transfer Case : BJP महामंत्री का बेटा गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 6 अरेस्ट

Fake Transfer Case :सभी आरोपियों को कोर्ट में…

Heavy Rain Flood Alert
Heavy Rain Flood Alert : यूपी के 19 जिलों में बाढ़, काशी में चौकी डूबी; MP के 22 जिलों में भी रेड अलर्ट, CG में बिजली से महिला की मौत

Heavy Rain Flood Alert :यूपी में लगातार बारिश…

Raipur Knife Attack
Raipur Knife Attack : 24 घंटे में 2 चाकूबाजी, 2 युवकों की मौत; कांग्रेस नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल

Raipur Knife Attack :घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?