CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर का चाय वाला निकला महाठग, शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर सौ करोड़ की ठगी, 400 को बनाया शिकार

रायपुर का चाय वाला निकला महाठग, शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर सौ करोड़ की ठगी, 400 को बनाया शिकार

By Newsdesk Admin
19/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में चाय बेचने वाले भूनेश्वर साहू ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 400 से अधिक लोगों से करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में यह मामला सामने आया, जहां पुलिस ने इस ठगी के मास्टरमाइंड भुवनेश्वर साहू को उसके साथी मनोहर साहू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। चाय का ठेला चलाने वाले आरोपी ने करोड़ों की ठगी की है।

शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा

भुवनेश्वर साहू ने खुद को शेयर बाजार का बड़ा खिलाड़ी बताते हुए सैकड़ों लोगों को यह भरोसा दिलाया कि अगर वे उसके जरिए शेयर ट्रेडिंग में निवेश करेंगे तो उन्हें दोगुना मुनाफा मिलेगा। शुरुआत में उसने छोटे-छोटे मुनाफे देकर लोगों का विश्वास जीत लिया और धीरे-धीरे उनसे लाखों रुपये का निवेश करवा लिया। उसके इसी झांसे में आकर 400 से अधिक लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई गंवा दी।

कैसे हुआ ठगी का खुलासा ?

मामले का खुलासा तब हुआ जब मंदिर हसौद निवासी कुबेर वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कुबेर ने बताया कि भुवनेश्वर ने उसे शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने का वादा किया था और इस पर भरोसा कर उसने 7 लाख रुपये भुवनेश्वर के बताए बैंक खातों में जमा कर दिए। कुछ समय बाद जब कुबेर ने मुनाफे के बारे में पूछताछ की, तो भुवनेश्वर का फोन बंद मिला और वह गायब हो गया। इसके बाद कुबेर को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
 

पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही पुलिस ने ठगी के मामले की जांच शुरू की जिसमें पता चला कि भुनेश्वर साहू और उसके साथी मनोहर साहू ने मिलाकर करीब 400 लोगों से ठगी की है । जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरंग थाने में भुवनेश्वर के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है । धमतरी में लोकेशन मिलने पर पुलिस ने भूनेश्वर ,उसके साथी मनोहर साहू को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने दोनों आरोपी के बैंक खातों को होल्ड कर दिया है और ठगी के रकम से खरीदी गई करोड़ों की संपत्ति को जप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है ‌ठगी से जुटाई गई रकम का एक बड़ा हिस्सा डीमैट खाते में निवेश किया गया था जो की डूब चुका है । पूछताछ में भुनेश्वर ने खुलासा किया है कि उन्होंने करीब 400 लोगों से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी की है ।इस रकम से उन्होंने 100 करोड़ की संपत्ति बनाई है ‌।

बेंगलुरु से झारखंड जा रहे युवक की भिलाई में संदिग्ध मौत: ट्रेन से उतरा, अगले दिन खेत में मिली लाश…
Bhilai Breaking : सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, विधायक रिकेश की इस अनूठी पहल से बढ़ेगा उत्साह-विजय शुक्ला
अब कबूतरों को दाना डालना बना अपराध! हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – FIR दर्ज करने…
रायपुर में मिठाइयों पर चला खाद्य विभाग का डंडा, Sweet Hut और Haldiram में मारी दबिश
दहेज प्रताड़ना से परेशान थी अनमोल, बच्ची के सामने सेकेंड फ्लोर से लगाई छलांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?