CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ram Sutar Died : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम सुतार का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Ram Sutar Died : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम सुतार का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

By Newsdesk Admin
18/12/2025
Share
Ram Sutar Died
Ram Sutar Died

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर। भारत के कला और शिल्प जगत के लिए एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Ram Sutar Died) को आकार देकर इतिहास रचने वाले राम जी सुतार का निधन हो गया है। उन्होंने 100 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 17 दिसंबर 2025 की देर रात नोएडा स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से वे नोएडा सेक्टर-19 में रह रहे थे। उनके निधन (Ram Sutar Died) की खबर सामने आते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई।

Contents
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर किया देश का नाम रोशन
  • कई महान व्यक्तित्वों की मूर्तियों का किया निर्माण
  • (Ram Sutar Died) पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर किया देश का नाम रोशन

राम जी सुतार भारतीय मूर्तिकला (Ram Sutar Died) के ऐसे मजबूत स्तंभ रहे, जिन्होंने अपनी अद्वितीय कला से भारत का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया। उनका सबसे ऐतिहासिक और चर्चित योगदान सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है, जो गुजरात के केवड़िया में स्थित है। यह प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है और भारत की तकनीकी, कलात्मक व सांस्कृतिक क्षमता का प्रतीक मानी जाती है। इसी कृति ने राम सुतार को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनके निधन (Ram Sutar Died) से कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

कई महान व्यक्तित्वों की मूर्तियों का किया निर्माण

राम सुतार ने अपने लंबे और गौरवपूर्ण करियर में देश के अनेक महान नेताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की मूर्तियां गढ़ीं। संसद भवन से लेकर विभिन्न राज्यों की राजधानियों और सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित उनकी कृतियां आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। उनकी मूर्तियों में भारतीय संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रभाव की गहरी छाप स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

(Ram Sutar Died) पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित

राम सुतार को उनके अतुलनीय योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री (1999) और पद्म भूषण (2016) प्रदान किया। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य का सर्वोच्च सम्मान महाराष्ट्र भूषण अवार्ड भी उन्हें मिला। 100 वर्ष की आयु तक भी उनकी रचनात्मक ऊर्जा और कला के प्रति समर्पण प्रेरणादायक रहा। उनके निधन (Ram Sutar Died) के साथ ही भारतीय कला जगत का एक स्वर्णिम अध्याय समाप्त हो गया।

भरी अदालत में हाई कोर्ट के जजों को कह दिया था ‘गुंडा’; अब मिली 6 महीने की सजा, प्रैक्टिस पर भी खतरा
2025 के बिहार चुनाव में सबक सिखाएंगे शिक्षक अभ्यर्थी? लाठीचार्ज के बाद फूटा गुस्सा
MP Amrit Bharat Station: एमपी को मिला 6 अमृत भारत स्टेशन की सौगात, CM मोहन यादव बोले- ‘प्रदेश की जनता…’
इंदौर गेर में सीएम से कहा- शराब दुकान हटवा दो:जुलूस में शामिल व्यक्ति को ऊंट ने कंधे पर काटा; पढ़िए वो किस्से जो आज भी चर्चा में
निकाह के छुहारे के लिए भिड़ गए बाराती… एक-दूसरे पर बरसाए लाठी-डंडे, मारकर तोड़ दी कुर्सियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rani Kapoor Case
Rani Kapoor Case : रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद सुलझने की उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पर जताया भरोसा

संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी…

Seed Production
Seed Production : धान बीज उत्पादन से किसानों को मिलेगा 3,700 रुपये, 15 तक कराएं पंजीयन

धान बीज उत्पादन (Seed Production) से किसानों की…

PARAS Portal
PARAS Portal : अब हर महीने होगी योजनाओं की समीक्षा, सीएम साय बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Gram Panchayat
Gram Panchayat : गांव की मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, समस्याओं के समाधान की मांग तेज

मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत करही में लंबे…

Team India Fitness
Team India Fitness : अब सिर्फ खेल नहीं चलेगा, टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए फिटनेस की होगी कड़ी परीक्षा

भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाए रखना अब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?