CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh tractor accident : बेकाबू ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवारों को टक्कर मार फुटपाथ पर चढ़ा

Raigarh tractor accident : बेकाबू ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवारों को टक्कर मार फुटपाथ पर चढ़ा

By Newsdesk Admin
03/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 03 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर ने एक स्कूटी सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। (Raigarh tractor accident)

Contents
  • घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
  • आरोपी ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज : Raigarh tractor accident 
  • मामले में जांच जारी 

सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है।

अब जानिए पूरा मामला : Raigarh tractor accident 

मिली जानकारी के मुताबिक, सराईभद्दर के रहने वाले 22 वर्षीय अमरनाथ साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह पेंट और पुट्टी का काम करता है।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने दोस्त पुरन साहू और चंद्रशेखर साहू के साथ बाइक से कांशीराम चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान सराईभद्दर निवासी धर्मेंद्र साहू अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा था।

तभी छातामुड़ा बाईपास के पास महाडा फेब्रिकेशन कोल्ड स्टोरेज के सामने से एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आया। ट्रैक्टर के ड्राइवर ने पहले स्कूटी को साइड से टक्कर मारी, फिर सामने से आ रहे बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर चढ़ गया।

इस हादसे में अमरनाथ के सिर में, पुरन साहू के पैर में और चंद्रशेखर साहू के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आईं। स्कूटी सवार धर्मेंद्र साहू भी घायल हो गया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

घटना देखकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

आरोपी ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज : Raigarh tractor accident 

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर के ड्राइवर ने किस तरह यह हादसा किया। घायल अमरनाथ साहू ने जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ धारा 184-MOT, 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में जांच जारी 

जूटमिल थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि सोमवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार लोग घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की आगे जांच की जा रही है।

Mona Singh Role Reversal: आमिर खान की ‘मां’ से ‘खूंखार बेटी’ तक, 3 साल में पलटा पूरा खेल
White Bear : अचानक सड़क पर दिखा सफेद भालू, लोगों में मची अफरा तफरी, हमले के बाद इलाके में बढ़ी दहशत
Marwahi Elephant Alert : जंगल से निकल बस्ती में पहुंचे गजराज, मरवाही में दहशत, कॉलोनी के पास डाला डेरा
महिला और बच्चे को मारकर कुएं में डाला:दुर्ग में दोनों के हाथ-पैर बांधकर अलग-अलग कुओं में फेंका, कपड़ों में लिपटी मिली लाशें
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?