सीजी भास्कर, 25 जनवरी। समारोह का समय तय है, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार है और अब निगाहें उस पल पर टिकी हैं, जब राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस को भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां अंतिम रूप दे दी हैं।
दुर्ग जिले में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह रविशंकर स्टेडियम में आयोजित (Republic Day Durg) किया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू बतौर मुख्य अतिथि प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9 बजे स्टेडियम पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
ध्वजारोहण के पश्चात प्रातः 9.03 बजे परेड का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद 9.10 बजे हर्ष फायर और 9.15 बजे मार्च-पास्ट का आयोजन (Republic Day Durg) होगा। प्रातः 9.22 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके उपरांत 9.42 बजे परेड कमांडरों से परिचय और 9.50 बजे उनके साथ फोटो सेशन आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रातः 10 बजे शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद 10.10 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति (Republic Day Durg) दी जाएगी। प्रातः 10.40 बजे झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि 11 बजे से पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला प्रशासन ने समारोह को गरिमामय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


