CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rewarded Rape Accused Arrested in Kanker : 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Rewarded Rape Accused Arrested in Kanker : 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
12/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 12 जून। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने और लंबे समय से फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मोहला-मानपुर क्षेत्र से पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। (Rewarded Rape Accused Arrested in Kanker)

Contents
  • किसी को बताने पर जान से मारने की दी थी धमकी : Rewarded Rape Accused Arrested in Kanker
  • आरोपी को पकड़ने पुलिस ने बनाई थी विशेष टीम
  • कामखेड़ा गांव में छुपा था आरोपी : Rewarded Rape Accused Arrested in Kanker

मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता ने पुलिस से शिकायत में बताया था कि आरोपी कैलाश नेताम उसका परिचित था। आरोपी ने जरूरत बताकर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन रकम वापस करने के बजाय उसे लगातार प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी पैसे लौटाने के बदले महिला पर संबंध बनाने का दबाव भी बना रहा था।

किसी को बताने पर जान से मारने की दी थी धमकी : Rewarded Rape Accused Arrested in Kanker

पुलिस के अनुसार 19 मार्च 2026 को आरोपी महिला के घर पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर उसे जबरन घर के पीछे बाड़ी की ओर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर आरोपी ने महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता ने थाना भानुप्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपी को पकड़ने पुलिस ने बनाई थी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा ने आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल और एसडीओपी शेरबहादुर सिंह ठाकुर के निर्देशन में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।

कामखेड़ा गांव में छुपा था आरोपी : Rewarded Rape Accused Arrested in Kanker

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कोहका थाना क्षेत्र के ग्राम कामखेड़ा में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी कैलाश नेताम को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Chhattisgarh Cricket Players Selection : तीन युवा क्रिकेटरों को बड़ी उपलब्धि, BCCI इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए हुआ चयन
Blackmail Suicide Case : ब्लैकमेलिंग से टूटी दो बच्चों की मां, आत्महत्या के बाद प्रेमी गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
Bilaspur में शुरू हुआ Mentor Teacher Program Bilaspur: अब हर छात्र को मिलेगा मेंटर, उत्तर लेखन और समय प्रबंधन पर होगा फोकस
Jal Jeevan Mission Payment Protest : लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों का शक्ति प्रदर्शन, आज नीर भवन का घेराव
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hathband Police
Hathband Police : तीजा पर मामा के घर आया था मासूम, स्कूल का गेट गिरने से 8 साल के शिवम की मौत

तीजा मनाने मां के साथ मामा के घर…

Mineral Department Constable
Mineral Department Constable : दुर्ग में खनिज विभाग के आरक्षक पर गंभीर आरोप, जेठ गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

कुम्हारी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बीच…

Gen Z Movements
Gen Z Movements : Gen Z आंदोलनों पर अमित शाह बोले- हर राय की आजादी, आपातकाल का रास्ता नहीं

अमित शाह ने Gen Z और छात्र आंदोलनों…

Salman Khan Matrubhoomi
Salman Khan Matrubhoomi : सलमान खान की ‘मातृभूमि’ लगभग तैयार, VFX का काम बाकी; जल्द आएगी रिलीज डेट

सलमान खान की चर्चित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर…

IPS Officer Son Assault
IPS Officer Son Assault : अंबिकापुर में IPS के बेटे से मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार; शहर में पैदल जुलूस

IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कुर्रे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?