CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आरजेडी ने फिर लालू यादव पर लगाया दांव, 13वीं बार बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, 5 जुलाई को होगा नाम का ऐलान

आरजेडी ने फिर लालू यादव पर लगाया दांव, 13वीं बार बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, 5 जुलाई को होगा नाम का ऐलान

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

25 जून 2025 :

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने मुख्य विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि लालू यादव के दोबारा निर्वाचित होने से यह साबित हो गया है कि 28 साल पुराने आरजेडी पर एक परिवार का नियंत्रण है.

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके संस्थापक लालू प्रसाद यादव को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. पार्टी के संगठन चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि लालू यादव एकमात्र उम्मीदवार थे, जिन्होंने एक दिन पहले अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था और जांच के दौरान वह सही पाया गया.

रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि औपचारिक घोषणा पांच जुलाई को यहां की जाएगी, जब पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी. परिषद की बैठक में लालू प्रसाद को निर्वाचन का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा.

आरजेडी पर एक परिवार का नियंत्रण

इस बीच, बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने मुख्य विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि लालू यादव के दोबारा निर्वाचित होने से यह साबित हो गया है कि 28 साल पुराने आरजेडी पर एक परिवार का नियंत्रण है.

जेडीयू ने भी साधा निशाना

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने एक बयान में आरोप लगाया कि आरजेडी प्रमुख के बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव राजनीति में नैतिकता के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपदेश देना पसंद करते हैं, लेकिन उनमें और उनके परिवार में नैतिकता का स्पष्ट अभाव नजर आता है.

आरजेडी ने राजतंत्र स्थापित किया

उपमुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लालू प्रसाद यादव के 13वीं बार फिर से अध्यक्ष निर्वाचित होने के साथ ही आरजेडी ने राजतंत्र स्थापित कर दिया है. स्पष्ट है कि पार्टी को केवल उनकी और उनके परिवार की जरूरत है तथा उसे दलितों, पिछड़ों और अगड़ी जातियों की कोई परवाह नहीं है.

Raigarh Industry Safety Violation: सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर सख्ती, 5 उद्योगों पर लगा 13.96 लाख का जुर्माना
Dhurandhar 2 Update : रहमान डकैत की वापसी तय! दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना मचाएंगे तहलका, सामने आई बड़ी प्लानिंग
Resolve against terrorism remains unwavering : ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी
RJD के इस विधायक पर लगा जान से मारने की धमकी का आरोप, BJP भड़की, अब क्या कहेंगे तेजस्वी?
आपकी ED हदें पार कर रही है’, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सॉलिसिटर जनरल से ऐसा क्यों कहा?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Women's Health
Women’s Health : महिलाओं में बार बार सिरदर्द क्यों बढ़ जाता है, डॉक्टर ने बताया इसके पीछे छिपा बड़ा कारण

सीजी भास्कर, 01 जुलाई। अक्सर लोग सिरदर्द को…

Heavy Rain
Heavy Rain : बारिश ने बढ़ाई चिंता, दो हादसों में गई जान, हाई टाइड से पहले जारी हुई बड़ी चेतावनी

सीजी भास्कर, 01 जुलाई। मुंबई में लगातार हो…

Chhattisgarh Weather Update
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर तेज, अगले सात दिन अधिकांश जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। प्रदेश में छत्तीसगढ़ मौसम…

India England T20
India England T20 : भारत इंग्लैंड मुकाबला आज कब होगा शुरू, पूरी रात जगाने वाला है पहला मुकाबला

सीजी भास्कर, 01 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के…

Koriya Triple Murder Case : कोरिया ट्रिपल मर्डर केस की होगी सीबीआई जांच, रेत तस्करी विवाद में तीन हत्याओं के मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोरिया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?