CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में 6 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क:भारी वाहनों से जर्जर हो गई थी, MLA की पहल पर कोलवाशरी कंपनी ने दिया फंड

बिलासपुर में 6 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क:भारी वाहनों से जर्जर हो गई थी, MLA की पहल पर कोलवाशरी कंपनी ने दिया फंड

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल |

बिलासपुर में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की सड़कें कोलवाशरी कंपनी की भारी वाहनों पर कोयला परिवहन से जर्जर हो गई थी। जिसे दुरुस्त करने के लिए विधायक सुशांत शुक्ला ने चेतावनी दी थी। उनकी सख्ती के बाद कोलवाशरी कंपनी ने अपने CSR फंड से 6 करोड़ रुपए दी है। जिससे जर्जर सड़क को बनाने का काम शुरू हो गया है।

दरअसल, लगरा से गतौरा 3.5 किमी का मुख्य मार्ग कोयला से लदी बड़ी-बड़ी गाड़ियों के चलने के कारण खस्ताहाल हो चुकी थी। जिससे आवागमन काफी दूभर हो गया था। आसपास के ग्रामीण खराब सड़क, कीचड़ और धूल से परेशान थे। आसपास के ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने 2 जनवरी को सड़क का जायजा लिया था।

इस दौरान उन्होंने ग्राम फरहदा चौक में ग्रामीणों के साथ हिंद एनर्जी कोल वाशरी के मैनेजर को बुलाकर बैठक ली थी। तब उन्होंने सड़क का मरम्मत तत्काल शुरू कराने कहा था। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

विधायक को बुलाकर कराया भूमि-पूजन

बता दें कि, जिले के लगरा से गतौरा 3.5 किमी तक के मुख्य मार्ग पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कई गांव आते हैं। सड़क में भारी कोयला परिवहन के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। जिसमें से अधिकतर गाड़ियां क्षेत्र में संचालित हिंद कोल एनर्जी के हैं। जर्जर सड़क के कारण आवागमन में समस्या और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इसे देखते हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने ग्राम फरहदा में ग्रामीणों के साथ बैठक कर इस दिशा में प्रयास शुरू किया। इस बैठक में हिंद कोल एनर्जी के मैनेजर और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी बुलाया गया था। विधायक शुक्ला की पहल के बाद हिंद कोल एनर्जी ने सड़क निर्माण शुरू कर दिया है।

सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने भी एनओसी जारी कर दिया है। इसके लिए रविवार को भूमि-पूजन समारोह भी हुआ। जिसमें विधायक शुक्ला सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। सड़क निर्माण शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने विधायक सुशांत शुक्ला का आभार व्यक्त किया।

नागरिकों की समस्या का समाधान प्राथमिकता- सुशांत

सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करते हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि, नागरिकों की समस्या का समाधान और सुविधा उपलब्ध कराना हमेशा हमारी प्राथमिकता में है। क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए वें सदैव प्रयासरत रहेंगे।

सीएसआर मद से सड़क निर्माण करने के लिए विधायक शुक्ला ने कंपनी का आभार व्यक्त किया साथ ही सड़क गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

Chief Minister Noni Babu Merit Education Assistance Scheme : मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से बिट्टू का बदला जीवन
Digital Census : अब भटकेंगी नहीं एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड, हर घर को मिलेगी अपनी ‘यूनिक लोकेशन ID
Animal Cruelty Viral Video: कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
E-Office Implementation : कल से बड़ा बदलाव! ई-ऑफिस सिस्टम अनिवार्य, अब निकायों में फाइल अटकी तो तुरंत मिलेगा पता
Turtle Smuggling Busted : 11 जिंदा कछुओं की तस्करी नाकाम, बाजार में बेचते आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hathband Police
Hathband Police : तीजा पर मामा के घर आया था मासूम, स्कूल का गेट गिरने से 8 साल के शिवम की मौत

तीजा मनाने मां के साथ मामा के घर…

Mineral Department Constable
Mineral Department Constable : दुर्ग में खनिज विभाग के आरक्षक पर गंभीर आरोप, जेठ गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

कुम्हारी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बीच…

Gen Z Movements
Gen Z Movements : Gen Z आंदोलनों पर अमित शाह बोले- हर राय की आजादी, आपातकाल का रास्ता नहीं

अमित शाह ने Gen Z और छात्र आंदोलनों…

Salman Khan Matrubhoomi
Salman Khan Matrubhoomi : सलमान खान की ‘मातृभूमि’ लगभग तैयार, VFX का काम बाकी; जल्द आएगी रिलीज डेट

सलमान खान की चर्चित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर…

IPS Officer Son Assault
IPS Officer Son Assault : अंबिकापुर में IPS के बेटे से मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार; शहर में पैदल जुलूस

IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कुर्रे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?