CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गरियाबंद में चाकू की नोक पर लूट, व्यवसायी के घर आधी रात घुसे 7 नकाबपोश; 4 लाख नकद और 400 ग्राम सोना ले उड़े

गरियाबंद में चाकू की नोक पर लूट, व्यवसायी के घर आधी रात घुसे 7 नकाबपोश; 4 लाख नकद और 400 ग्राम सोना ले उड़े

By Newsdesk Admin
25/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 मई |

गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र के चरौदा गांव में समाधान शिविर के दिन ही, देर रात लूट की वारदात हो गई। दिनभर जिले के प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनने गांव में मौजूद थे, वहीं अमले के देर शाम गांव से नदारद होते ही 7 नकाबपोश लुटेरों ने व्यापारी सूर्यकांत अग्रवाल के घर में धावा बोल दिया।

लुटेरे घर के पीछे से घुसकर परिजनों को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया और करीब 3 से 4 लाख रुपए नकद और लगभग 400 ग्राम सोने के जेवरात लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मोबाइल फोन भी छीन लिया और पुलिस को सूचना न देने की सख्त धमकी देकर फरार हो गए।

दिन में समाधान शिविर का आयोजन

चौंकाने वाली बात यह है कि जिस दिन गांव में समाधान शिविर आयोजित किया गया, उसी दिन रात को यह गंभीर वारदात हो गई। इससे यह साफ है कि बदमाशों को न तो प्रशासन का डर था और न ही कानून व्यवस्था का कोई खौफ।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

गांव और क्षेत्र में इस घटना के बाद भारी दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बता दें कि प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल का उक्त शिविर में आने से सुरक्षा के तगड़े इंतजाम थे। हालांकि, किन्ही कारणों से मंत्री का आना टल गया।

मामले में एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने कहा कि प्रार्थी के सूचना के बाद से इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Coal Scam Chhattisgarh : 50 करोड़ के राज… जयचंद की रिमांड से खुलेंगे सौम्या के काले खेल!
Electricity Tariff : उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली दरों में नहीं जुड़ेगा 66.57 करोड़ का नुकसान
यू-ट्यूब सर्च हिस्ट्री से पकड़ा गया किलर:इंजीनियर ने टीचर-पत्नी की हत्या से पहले क्राइम स्टोरीज देखी, फिर बोलेरो से कुचला
UP की सास के बाद MP के ससुर की तलाश, बहु के साथ किया ऐसा कांड कि होना पड़ा फरार
सोशल मीडिया की स्टार कोमल भाभी के साथ कार में कौन था… पार्किंग से कहां हुआ गायब?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Iron Theft Case
BSP Iron Theft Case : BSP में लोहा चोरी को लेकर बैज का सरकार पर हमला, बोले- सीएम हाउस तक जुड़े हैं तार

BSP Iron Theft Case : मामले में गिरफ्तार…

Congress Campaign
Congress Campaign : जांजगीर-चांपा में महंगाई और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का अभियान

Congress Campaign :संगठन को मजबूत करने के लिए…

Jhiram Kand Political Conspiracy : अनिता शर्मा ने उठाए सवाल, बोलीं- राजनीतिक षड्यंत्र के पीछे के नाम भी सामने आएं

Jhiram Kand Political Conspiracy : निता शर्मा ने…

Gajpalla Waterfall Accident : गजपल्ला वाटरफाल में डूबा गुढ़ियारी का 17 वर्षीय युवक, चार घंटे बाद मिला शव

सीजी भास्कर, 7 सितंबर। गजपल्ला वाटरफाल हादसा (Gajpalla…

NEET UG Counselling 2026 : नीट यूजी की द्वितीय चरण काउंसिलिंग शुरू, आवेदन कल तक

सीजी भास्कर, 7 सितंबर। नीट यूजी द्वितीय चरण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?