CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जैन मंदिर पर चला बुलडोजर, अपनी ही सरकार के खिलाफ BJP नेता आक्रोश मार्च में

जैन मंदिर पर चला बुलडोजर, अपनी ही सरकार के खिलाफ BJP नेता आक्रोश मार्च में

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल। मुंबई के विले पार्ले में 90 साल पुराने दिगंबर जैन मंदिर को बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के खिलाफ जैन समुदाय में भारी आक्रोश है।

Contents
  • बीजेपी सरकार में मंत्री और विधायक खुद भी हुए शामिल
  • क्या है पूरा मामला ?

16 अप्रैल को मुंबई के विलेपार्ले इलाके में स्थित एक जैन मंदिर पर बीएमसी ने तोड़ने की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के खिलाफ आज (19 अप्रैल) जैन समाज के लोग सुबह साढ़े 9 बजे साइलेंट मार्च निकला, जिसमें हजारों की संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए।

इस विरोध प्रदर्शन में जैन मुनी, अपने ही सरकार के खिलाफ मुंबई के गार्जियन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और बीजेपी विधायक पराग अलवणी शामिल हुए। विले पार्ले स्टेशन से बीएमसी के-पूर्व वार्ड तक यह मोर्चा निकाला गया।

बीजेपी सरकार में मंत्री और विधायक खुद भी हुए शामिल

जैन समाज का आरोप है कि बीएमसी अधिकारियों ने एक होटल मालिक के साथ मिलीभगत कर अवैध रूप से उनके मंदिर को तोड़ा। इसमें बीजेपी सरकार में मंत्री और विधायक खुद भी शामिल हुए, विधायक मुरजी पाटिल ने कहा कि, हम इन सभी चीजों की निंदा करते हैं. जल्द से जल्द अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, उन्हें हटाया जाना चाहिए। हम कल मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से मिलेंगे। हम, सत्ताधारी विधायक, आज सड़कों पर उतर आए हैं. हम भी बहुत दुखी हैं।

इस आंदोलन में हुए मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि हम इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे, लेकिन खुद की सरकार है फिर भी यह आलम पूछने पर चुप्पी साध ली.

क्या है पूरा मामला ?

विले पार्ले इलाके में एक जैन सोसाइटी है। इस सोसाइटी के भीतर 30 साल पहले जैन मंदिर का निर्माण किया गया था। सोसाइटी के बाहर ही राधा-कृष्ण नाम का एक होटल है।

सोसाइटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि कुछ साल पहले इस होटल मालिक ने उनके मंदिर के खिलाफ बीएमसी में शिकायत कर कहा था कि सोसाइटी में अवैध रूप से जैन मंदिर का निर्माण किया गया।

इस शिकायत के बाद बीएमसी ने तोड़क कार्रवाई का आदेश दिया था, लेकिन जैन सोसाइटी ने मुंबई हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर किया. बॉम्बे हाईकोर्ट ने तोड़क कार्रवाई पर 15 अप्रैल तक रोक लगा दी थी।

जैसे ही स्टे आर्डर की मियाद पूरी हुई उसके बाद अगले ही दिन तड़के सुबह बीएमसी के अधिकारी बुलडोजर के साथ मंदिर में पहुंचे और मंदिर को तोड़ दिया।

सोसाइटी में रहने वाले जैन लोगों का कहना है कि वह 16 अप्रैल को बॉम्बे हाईकोर्ट में स्टे आर्डर को एक्सटेंड करने के लिए याचिका दायर करने वाले थे, लेकिन इसके पहले ही बीएमसी अधिकारियों ने मिलीभगत कर तोड़क कार्रवाई को अंजाम दे दिया।

इस पूरे मामले की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी दी गई है। तोड़क कार्रवाई का आदेश देने वाले बीएमसी अधिकारी को निलंबित करने की मांग जैन समाज ने की है।

Vaishali Nagar major gift : विधायक रिकेश सेन के प्रयासों से 5.25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी
गजब का….दुस्साहस या मूर्खता…? रिश्वत में कमीशन बढ़ाने चपरासी ने सीधे कलेक्टर को लिख दिया पत्र, कहा-झगड़ा मारपीट तक कर वसूलते हैं, हमारा हिस्सा बहुत कम है..!
Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ में कोरोना का गहराता संक्रमण, लगातार हो रही मरीजों की मौत
Korba Pickup Accident : मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, पेड़ से टकराई; 9 घायल, 3 की हालत गंभीर
Agriculture College : छत्तीसगढ़ के इस नगर में खुलेगा कृषि कॉलेज, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Commonwealth Games 2026
Commonwealth Games 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में प्रीति-जैस्मिन ने जीता गोल्ड, मेडल टैली 30 के पार

 Commonwealth Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : सूने मकान में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, नागपुर से दो आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर गलाकर मिटाई पहचान

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : राजनांदगांव पुलिस ने…

BPSC TRE 4 Recruitment
BPSC TRE 4 Recruitment : शिक्षकों की बंपर भर्ती का रास्ता साफ, 30 हजार पदों पर जल्द आएगा नोटिफिकेशन, जानिए कब शुरू होंगे आवेदन

BPSC TRE 4 Recruitment का इंतजार कर रहे…

Nasha Mukt Yuva Abhiyan
Nasha Mukt Yuva Abhiyan : धमतरी आएंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान में होंगे शामिल

आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री…

Free Bicycle Distribution
Free Bicycle Distribution : सांकरा स्कूल में 81 छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में निशुल्क Free…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?