CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rohan Bopanna Retirement 2025 : 45 की उम्र में रैकेट को कहा अलविदा, रोहन बोपन्ना ने लिखा – “एक अलविदा, लेकिन अंत नहीं…”

Rohan Bopanna Retirement 2025 : 45 की उम्र में रैकेट को कहा अलविदा, रोहन बोपन्ना ने लिखा – “एक अलविदा, लेकिन अंत नहीं…”

By Newsdesk Admin
01/11/2025
Share
Rohan Bopanna Retirement 2025
Rohan Bopanna Retirement 2025

सीजी भास्कर, 1 नवंबर। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने आखिरकार अपने शानदार करियर को अलविदा कह दिया। 45 वर्षीय बोपन्ना ने शनिवार को एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए (Rohan Bopanna Retirement 2025) अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। दो दशकों से अधिक लंबे सफर के बाद उन्होंने पेरिस मास्टर्स 2025 में आखिरी बार कोर्ट पर कदम रखा। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अलेक्जेंडर बुब्लिक के साथ जोड़ी बनाई थी, लेकिन राउंड ऑफ 32 में जॉन पीयर्स और जेम्स ट्रेसी ने बोपन्ना-बुब्लिक को 5-7, 6-2, 10-8 से हरा दिया।

इंस्टाग्राम पर बोपन्ना ने लिखा “एक अलविदा, लेकिन अंत नहीं। ऐसी चीज़ को अलविदा कहना मुश्किल होता है जिसने आपकी ज़िंदगी को अर्थ दिया हो। 20 अविस्मरणीय सालों के बाद अब वक्त आ गया है। मैं आधिकारिक तौर पर अपना रैकेट टांग रहा हूं। जब मैं यह लिख रहा हूं, मेरा दिल भारी भी है और आभारी भी।”

उन्होंने लिखा कि उन्होंने कूर्ग जैसे छोटे से शहर से अपने टेनिस करियर की शुरुआत की। “लकड़ी के ब्लॉक्स काटकर सर्व मजबूत किया, कॉफी के बागानों में दौड़कर स्टैमिना बढ़ाई और टूटे कोर्ट्स पर बड़े सपने देखे। आज जब मैं दुनिया के सबसे बड़े मंचों तक पहुंचा हूं, तो यह सब किसी सपने जैसा लगता है।”

रोहन बोपन्ना ने आगे लिखा कि टेनिस उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि जीवन का मार्गदर्शक रहा। “जब मैं खो गया था, तब इसने ताकत दी, जब मैं टूटा हुआ था, तब इसने विश्वास दिलाया। हर बार कोर्ट पर उतरते समय इसने मुझे धैर्य, जज्बा और फिर से उठ खड़े होने की हिम्मत दी। जब मैं कहता था कि अब नहीं कर सकता, तब टेनिस ने मुझे लड़ना सिखाया।”

अपने परिवार के नाम बोपन्ना ने लिखा, “आपने मुझे वो सब दिया जिसकी वजह से मैं अपना सपना पूरा कर सका। आपके त्याग, आपकी निःशब्द ताकत और आपके अटूट विश्वास ने मुझे यहां तक पहुंचाया।” उन्होंने अपने माता-पिता को “असली हीरो” बताया और अपनी बहन रश्मि, पत्नी सुप्रिया और बेटी त्रिधा के प्रति भी आभार जताया। उन्होंने अपने कोच, साथी खिलाड़ियों, दोस्तों और करोड़ों फैंस को भी धन्यवाद कहा, जिन्होंने हर जीत और हार में साथ दिया।

पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “मैं भले ही अब प्रतियोगिता से दूर जा रहा हूं, लेकिन टेनिस से मेरा रिश्ता खत्म नहीं हुआ है। इस खेल ने मुझे सब कुछ दिया है। अब मैं इस खेल को कुछ लौटाना चाहता हूं ताकि छोटे शहरों के युवा ये समझें कि शुरुआत ही सीमाएं तय नहीं करती। अगर आपके पास मेहनत, विश्वास और दिल है, तो कुछ भी असंभव नहीं। यह गुडबाय नहीं, बल्कि उन सबके लिए थैंक यू है जिन्होंने मुझे गढ़ा और प्यार दिया।”

(Rohan Bopanna Retirement 2025) बोपन्ना का यह इमोशनल बयान उनके विनम्र स्वभाव और खेल के प्रति जुनून को दर्शाता है। उन्होंने अपने करियर में दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीते 2017 फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स में गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ और 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन मेन्स डबल्स में मैथ्यू एब्डेन के साथ। ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर वे ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज़ पुरुष खिलाड़ी बने।

बोपन्ना का संन्यास भारतीय टेनिस इतिहास का एक भावुक अध्याय है लेकिन जैसा उन्होंने लिखा, “यह अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है।” अब वे देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा और भारतीय टेनिस के मार्गदर्शक बनेंगे।

IPL betting racket busted in Durg : 7 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल ऐप से चल रहा था ऑनलाइन नेटवर्क
Box Cricket : धमतरी में तैयार हुआ दूसरा बॉक्स क्रिकेट मैदान, अब खिलाड़ियों को मिलने वाला है बड़ा मौका
GT KKR Match Preview : IPL में आज का मैच गुजरात vs कोलकाता, KKR का अब तक नहीं खुला जीत का खाता
ICC Media Rights Crisis: जियोस्टार की बैक-आउट चेतावनी से 27 हजार करोड़ की डील अधर में, T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा झटका
Syed Mushtaq Ali Trophy Final :  झारखंड ने रचा इतिहास, कप्तान इशान की किशन पारी के दम पर पहली बार जीता सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IRON THEFT Case Bhilai
IRON THEFT Case Bhilai : BSP लोहा चोरी के कथित काले कारोबार से बड़े-बड़े अफसरों को फायदा पहुंचाने का आरोप, जल्द दस्तावेजों के साथ खुलासा कर सकते हैं विधायक रिकेश सेन

रायपुर में एक बड़े अधिकारी के आलीशान होटल…

Bribery Case Chhattisgarh : 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार स्कूल प्राचार्य निलंबित, DEO कार्यालय में अटैच
Bribery Case Chhattisgarh : 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार स्कूल प्राचार्य निलंबित, DEO कार्यालय में अटैच

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 10 हजार रुपए…

Chhattisgarh Executive Engineers Transfer : छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 कार्यपालन अभियंताओं के तबादले
Chhattisgarh Executive Engineers Transfer : छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 कार्यपालन अभियंताओं के तबादले

छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग के 15 कार्यपालन…

Wildlife Attack Compensation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में मौत पर मिलेंगे अब 12 लाख रुपए!
Wildlife Attack Compensation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में मौत पर मिलेंगे अब 12 लाख रुपए!

छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में जनहानि (Wildlife…

Marwahi Elephant Herd News : 52 हाथियों की एंट्री से बढ़ी चिंता, खेतों में धान की फसल पर खतरा, गांवों में मुनादी शुरू
Marwahi Elephant Herd News : 52 हाथियों की एंट्री से बढ़ी चिंता, खेतों में धान की फसल पर खतरा, गांवों में मुनादी शुरू

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल में 52 हाथियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?