CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राहुल गांधी के बर्थडे पर ‘रोजगार मेला’ कांग्रेस के नये चुनाव कैंपेन की शुरुआत है

राहुल गांधी के बर्थडे पर ‘रोजगार मेला’ कांग्रेस के नये चुनाव कैंपेन की शुरुआत है

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून। राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली में आयोजित रोजगार मेले में 100 से अधिक निजी कंपनियां 5000 नौकरियों के अवसरों के साथ शामिल हो रही हैं। आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए ऐसे 10 रोजगार मेले लगाने की कोशिश है, ताकि चुनावों में युवाओं को कांग्रेस से जोड़ा जा सके।

Contents
  • आज का कार्यक्रम
  • युवा बेरोजगार वोटर पर कांग्रेस की नजर
  • युवा न्याय का हिस्सा है…

राहुल गांधी के बर्थडे 19 जून को बेहद खास इवेंट बनाने की कोशिश है, लेकिन असली मकसद आने वाले चुनावों में युवाओं को कांग्रेस से जोड़ना है. और, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की केंद्र सरकार को घेरना।

राहुल गांधी तो पहले से ही युवा न्याय कार्यक्रम चला रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के मेनिफेस्टो में भी युवाओं को पहली पक्की नौकरी देने का वादा किया गया था।

अब लगता है वही सिलसिला आने वाले चुनावों में भी जारी रखने की कोशिश है, लेकिन तरीका बदल दिया गया है। सिर्फ वादा नहीं, प्रस्तावित कार्यक्रम की झांकी दिखाने की भी कोशिश की गई है।

 ये मेला कांग्रेस के चुनावी वादे की गंभीरता जताने का एक तरीका भी हो सकता है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में लगने वाले रोजगार मेले में कुछ युवाओं को ऑफर लेटर दिये जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

बेरोजगारी के मुद्दे पर फोकस कांग्रेस का ये कैंपेन वोट दिलाने की गारंटी भले न दे पाये, लेकिन पब्लिसिटी के लिए तो अच्छा ही तरीका है। कुछ हद तक कारगर भी हो सकता है. 

राहुल गांधी के भाषणों अक्सर ‘2 करोड़ नौकरी’ का जिक्र देखने को मिलता है, जो सीधे सीधे मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश होती है। मोदी और बीजेपी को रोजगार के मुद्दे पर लगातार घेरने के साथ ही, राहुल गांधी देश भर में घूम घूम कर युवाओं के साथ संवाद भी करते हैं।

आज का कार्यक्रम

यूथ कांग्रेस की तरफ से अप्रैल, 2025 में जयपुर में भी रोजगार मेला लगाया जा चुका है – और आने वाले चुनावों से पहले राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में लगाया जा रहा है।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के मुताबिक, करीब आठ घंटे तक चलने वाले रोजगार मेले में 12वीं पास युवाओं से लेकर पीएचडी तक पढ़ाई कर चुके बेरोजगार युवाओं को बुलाया गया है।

रोजगार मेले में जेप्टो, एयरटेल, ब्लिंकिट, टाटा, एचडीएफसी बैंक, फ्लिपकार्ट, महिंद्रा और एक्सिस बैंक सहित 100 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। और, ये कंपनियां युवाओँ के लिए अवसर लेकर आएंगे, जिनके पास करीब 5000 वैकेंसी हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नौकरी चाहने वाले 10 हजार युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रखा है, और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी करीब 8 हजार हो चुके हैं।

 रोजगार मेले में वॉक-इन इंटरव्यू का मौका तो होगा ही, कुछ युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर भी दिये जाने की अपेक्षा जताई गई है। 

दिल्ली के बाद ऐसे रोजगार मेले देशभर में आयोजित करने की तैयारी चल रही है, ताकि आने वाले चुनावों में युवाओं से जुड़ने का माध्यम बन सके।

बताते हैं कि राहुल गांधी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए रोजगार मेले में सचिन पायलट, इमरान प्रतापगढ़ी और कन्हैया कुमार जैसे युवा चेहरे भी मौजूद रहेंगे।

युवा बेरोजगार वोटर पर कांग्रेस की नजर

दिल्ली के बाद कांग्रेस बिहार में भी चुनाव से पहले ऐसा रोजगार मेला लगाने की तैयारी कर रही है – और उसके बाद कम से कम बिहार चुनाव को देखते हुए रोजगार और पलायन के मुद्दे पर कांग्रेस ने यात्रा भी निकाली थी।

यात्रा का नेतृत्व कन्हैया कुमार कर रहे थे और, कन्हैया कुमार को सपोर्ट करने के लिए बेगूसराय जाकर राहुल गांधी यात्रा में शामिल भी हुए थे। बेगूसराय से पटना पहुंचने के बाद यात्रा तो जैसे सीन से ही गायब हो गई। बाद में राहुल गांधी दरभंगा भी पहुंचे थे दलित और ओबीसी छात्रों से संवाद करने।

राहुल गांधी तो हॉस्टल में छात्रों से संवाद करना चाहते थे, लेकिन अनुमति नहीं मिल पाई थी फिर भी जितना संभव हो सका, राजनीति फायदा उठाने का प्रयास तो हुआ ही।

चुनावी राज्यों में कांग्रेस की कोशिश कम से कम ऐसे 10 रोजगार मेले आयोजित करने की है। बिहार के बाद 2026 और 2027 में पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

युवा न्याय का हिस्सा है…

कांग्रेस की कोशिश हर हाल में युवा वोटर से जुड़ने की है। नौकरी के मौके दिये जाने के अलावा रोजगार मेले में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और जातीय जनगणना पर सेमिनार का भी आयोजन होना है।

काफी दिनों से राहुल गांधी के भाषण और रैलियों में रोजगार और जाति जनगणना पर खास जोर देखने को मिला है – और रोजगार मेला उसी के एक व्यावहारिक स्वरूप के तौर पर सामने आया है।

Bhilai News : Happy Public स्कूल में 97 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, देखिए विडियो, स्टूडेंट्स ने कहा – “Thanku विधायकजी”
Minister Dayaldas Baghel Action: गांव-गांव में पानी की किल्लत पर मंत्री का सख्त रुख, अफसरों को फटकार
छत्‍तीसगढ़ में पीएम आवासों को लेकर बड़ा update : समय सीमा तय, साल भर के भीतर करना होगा पूर्ण
बंगाल विधानसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर घमासान, BJP ने नाम हटाने को बताया सेना का अपमान
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Bus Accident : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 की मौत और 40 घायल; मृतकों में बस मालिक भी शामिल

Chhattisgarh Bus Accident : बस के अनियंत्रित होने…

President Droupadi Murmu Bastar Visit
President Droupadi Murmu Bastar Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगदलपुर पहुंचीं, मुरिया दरबार में होंगी शामिल; कई इलाके नो-ड्रोन जोन घोषित

President Droupadi Murmu Bastar Visit : जगदलपुर एयरपोर्ट,…

Durga Visarjan Fight Video Viral : रायगढ़ में दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, VIDEO वायरल; दोनों FIR कराने पहुंचे

Durga Visarjan Fight Video Viral : घटना के…

Illegal Paddy Transport Seized
Illegal Paddy Transport Seized :यूपी से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 108 बोरी धान जब्त, SDM की टीम ने पकड़ी 2 पिकअप गाड़ियां

Illegal Paddy Transport Seized :प्रशासन की ओर से…

Maa Patal Bhairavi Kheer Prasad
Maa Patal Bhairavi Kheer Prasad : रायपुर के मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में 25 अक्टूबर को बंटेगी खीर, शरद पूर्णिमा पर विशेष आयोजन

Maa Patal Bhairavi Kheer Prasad : खीर के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?