CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RR vs CSK Highlights, IPL 2025: राजस्थान को मिली पहली जीत, चेन्नई को 6 रन से हराया

RR vs CSK Highlights, IPL 2025: राजस्थान को मिली पहली जीत, चेन्नई को 6 रन से हराया

By Newsdesk Admin
31/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मार्च। आईपीएल 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में हुआ। इस मुकाबले में रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान ने सीएसके को 6 रन से हरा कर सीजन की पहली जीत दर्ज की।

राजस्थान को इस मैच में नितीश राणा की शानदार बल्लेबाजी और हसरंगा की घातक गेंदबाजी के दम पर जीत मिली। इस मुकाबले में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर नितीश राणा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 182 रन बनाए। सीएसके को जीत के लिए अब 183 रन बनाने थे लेकिन इस टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए और उसे हार का सामना करना पड़ा।

सीएसके की इस सीजन में ये लगातार दूसरी हार रही। इस जीत के साथ राजस्थान को 2 अंक मिले और अंक तालिका में ये टीम 9वें स्थान पर आ गई जबकि सीएसके 7वें स्थान पर है। 

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी, ऋतुराज का अर्ध शतक

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही और ओपनर रचिन रविंद्र डक पर आउट हो गए। राहुल त्रिपाठी लय में आ चुके थे लेकिन उनकी पारी का अंत 23 रन पर हसरंगा ने कर दिया।

शिवम दुबे 18 रन के स्कोर पर हसरंगा की गेंद पर रियान पराग के हाथों कैच आउट हो गए। विजय शंकर ने 9 रन की पारी खेली और हसरंगा की गेंद पर बोल्ड हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपना अर्धशतक 37 गेंदों पर पूरा किया।

ऋतुराज ने 63 रन बनाए और हसरंगा की गेंद पर आउट हुए। धोनी ने इस मुकाबले में 16 रन की पारी खेली जबकि रविंद्र जडेजा 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

राजस्थान के लिए हसरंगा ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

राजस्थान की पारी, नितीश राणा का अर्धशतक

राजस्थान को पहला झटका खलील अहमद ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल को आउट करके दिया। जायसवाल इस मैच में 4 रन बनाकर कैच आउट हो गए। नितीश राणा ने 21 गेंदों पर चौके के साथ इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया।

संजू सैमसन ने 20 रन बनाए और नूर अहमद की गेंद पर अश्विन के हाथों कैच आउट हो गए। ध्रुव जुरेल को नूर अहमद ने 3 रन पर कैच आउट करवा दिया।

नितीश ने शानदार पारी खेली और 81 रन बनाए, लेकिन अश्विन की गेंद पर धोनी ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। 4 रन के स्कोर पर पथिराना का शानदार कैच जडेजा की गेंद पर विजय शंकर ने लपका।

रियान पराग को 37 रन के स्कोर पर पथिराना ने क्लीन बोल्ड कर दिया। जोफ्रा आर्चर डक पर खलील अहमद की गेंद पर आउट हुए। कुमार कार्तिकेय एक रन बनाकर रन आउट हुए।

हेटमायर 19 रन बनाकर कैच आउट हो गए और पथिराना की गेंद पर उनका कैच अश्विन ने पकड़ लिया। सीएसके के लिए इस मैच में खलील अमहद, नूर अहमद और मथीशा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए जबकि रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

सीएसके की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव

इस मैच के लिए चेन्नई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं जबकि राजस्थान ने अपनी अंतिम ग्यारह में कोई बदलाव नहीं किया। चेन्नई की टीम में दीपक हुडा की जगह विजय शंकर को जबकि सैम करन की जगह जेमी ओवर्टन को मौका दिया गया है।

सीएसके की प्लेइंग इलेवन रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवर्टन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।सीएसके के इम्पैक्ट प्लेयर- शिवम दुबे, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉनवे, शेख रशीद, सैम करन।

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।राजस्थान के इम्पैक्ट प्लेयर- कुणाल सिंह राठौड़, शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), दीपक हुडा, सैम करन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।

राजस्थान रॉयल्स की टीम यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, फजलहक फारूकी, युद्धवीर सिंह चरक, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।

Tata Trust Dispute : रतन टाटा के निधन के एक साल बाद टाटा ट्रस्ट में फूटा विवाद, निवेशकों में चिंता
Kieron Pollard : कायरन पोलार्ड ने रचा नया इतिहास, अब टूट सकता है सबसे ज्यादा छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड
Maharashtra Civic Elections: निकाय चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार–अजित पवार की बढ़ती नजदीकी पर चर्चाएं
इन 5 फील्ड में जॉब्स होंगी खत्म: समय के अनुसार नए काम सीखें, रहेंगे सुरक्षित
60 एकड़ जमीन खाली कराने का अल्टीमेटम, 8 हजार घरों को मिला नोटिस, 15 दिन का समय

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CJP Protest
CJP Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP…

Team India
Team India : न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को चेतावनी, ठंड और तेज हवाएं बढ़ाएंगी खिलाड़ियों की मुश्किलें

न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम की फील्डिंग…

Tribal Horticulture Chhattisgarh : नाशपाती से सेब तक, बागवानी से बदल रही जनजातीय किसानों की तकदीर
Tribal Horticulture Chhattisgarh : नाशपाती से सेब तक, बागवानी से बदल रही जनजातीय किसानों की तकदीर

छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में जनजातीय किसान अब…

Ration Card Verification : छत्तीसगढ़ में 1.17 लाख कार्ड निरस्त, अब नौकरीपेशा परिवारों की भी होगी जांच
Ration Card Verification : छत्तीसगढ़ में 1.17 लाख कार्ड निरस्त, अब नौकरीपेशा परिवारों की भी होगी जांच

छत्तीसगढ़ में राशन कार्डों (Ration Card Verification) की…

Ravi Kishan Statement : “BJP को हरा नहीं पाए तो जनता को कर रहे परेशान”, राहुल पर रवि किशन का हमला
Ravi Kishan Statement : “BJP को हरा नहीं पाए तो जनता को कर रहे परेशान”, राहुल पर रवि किशन का हमला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे भाजपा सांसद रवि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?