CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai News : दुर्घटना का शिकार सचिन घर का इकलौता बेटा, गोकुल नगर में सन्नाटा

Bhilai News : दुर्घटना का शिकार सचिन घर का इकलौता बेटा, गोकुल नगर में सन्नाटा

By Newsdesk Admin
27/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 सितंबर। आज सुबह 11 बजे सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। भिलाई के गोकुल नगर का सचिन यादव अपने घर का इकलौता बेटा था। सभी 6 दोस्त शुक्रवार की रात दर्शन के लिए डोंगरगढ़ बाईक से निकले थे। माता बम्लेश्वरी दर्शन बाद भिलाई लौटते समय बाईक का एक्सीडेंट हो गया। (Bhilai News)

Contents
  • मां बम्लेश्वरी दर्शन बाद सभी दोस्त भिलाई लौट रहे थे
  • मुंदगांव से हाईवे पहुंच मार्ग पर हुआ एक्सीडेंट Bhilai News
  • R15 बाईक के उड़े परखच्चे, तेज रफ्तार से खोया कंट्रोल
  • डीआई चालक हिरासत में, शव पीएम के लिए भेजे (Bhilai News)
  • स्थानीय लोगों में रोष, सख्त हो सुरक्षा उपाय और गति नियंत्रण Bhilai News

भिलाई गोकुल नगर निवासी सचिन यादव (17 वर्ष) पिता अनिल यादव और अमित साहनी सुपेला की बाईक को डीआई ने ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Death in a road accident : भिलाई के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, 6 दोस्त बाईक से….

सचिन के पिता 4-5 मवेशियों से डेयरी संचालन करते हैं। सचिन दो बहनों में घर का मंझला चिराग था। कुरूद शासकीय स्कूल में वह 11वीं की पढ़ाई कर रहा था। घर में एक छोटी बहन है जबकि बड़ी बहन का विवाह हो चुका है। (Bhilai News)

मां बम्लेश्वरी दर्शन बाद सभी दोस्त भिलाई लौट रहे थे

कल रात सचिन अपने दोस्त कुम्हार पारा संजय नगर सुपेला निवासी नितीश मौर्या, अमित साहनी, आदित्य और दो अन्य के साथ अलग-अलग तीन बाइक में डोंगरगढ़ निकला था। सुबह मां बम्लेश्वरी दर्शन बाद सभी दोस्त भिलाई लौटने लगे थे। अमित साहनी बाईक चला रहा था और सचिन पीछे बैठा था। दो अन्य बाईक सवार दोस्त कुछ आगे पहुंच गए और अमित तथा सचिन का इंतजार करने लगे।

सचिन यादव

जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मूंदगांव में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कामर्शियल डीआई क्रमांक सीजी 08 एजेड 6630 से बाईक अनियंत्रित होकर टकराई। टक्कर काफी तेज थी जिससे ठोकर मारने के बाद डीआई पलटी हो गई।

मुंदगांव से हाईवे पहुंच मार्ग पर हुआ एक्सीडेंट Bhilai News

इसी दर्दनाक घटना में भिलाई निवासी सचिन यादव और अमित साहनी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक R15 बाइक पर सवार होकर डोंगरगढ़ से तुमड़ीबोड की ओर आ रहे थे। टक्कर से बाईक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

R15 बाईक के उड़े परखच्चे, तेज रफ्तार से खोया कंट्रोल


पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार में चल रही बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे मालवाहक वाहन से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवकों की सांसें थम चुकी थीं।

डीआई चालक हिरासत में, शव पीएम के लिए भेजे (Bhilai News)


सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मालवाहक वाहन के चालक को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अमित साहनी

स्थानीय लोगों में रोष, सख्त हो सुरक्षा उपाय और गति नियंत्रण Bhilai News

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर गति नियंत्रक और सुरक्षा उपायों को और सख्त किया जाए। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और जांच में तेज रफ्तार को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। इस दु:खद घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है।

राजधानी और न्यायधानी में धर्मांतरण पर हंगामा: बिलासपुर में प्रार्थना सभा में बाइबिल बांटने पर विवाद, रायपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन…
Chhattisgarh Cold Wave Update: मध्य–उत्तरी हिस्सों में ठंड ढीली पड़ेगी, पारा 3° तक चढ़ने के संकेत
सायबर फ्राड में 190 करोड़ के मामले का बड़ा खुलासा, 169 बैंक खाते फ्रीज, 2 करोड़ रुपये, 35 लाख का सामान, 51 मोबाइल, 6 लैपटॉप, 61 एटीएम कार्ड, 56 बैंक पासबुक, 19 सिम कार्ड, 7 चेक बुक, 3 आधार कार्ड और डोंगल जब्त, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
Bhilai Road Accident : रफ्तार का कहर, दो युवकों की मौके पर मौत
Amit Shah reached Kolkata : BJP विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?