सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में अवैध खनिज के कारोबारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने मोर्चा (Sakti Sand Mining) खोल दिया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के सख्त तेवरों के बाद राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने आधी रात को छापामार कार्रवाई कर रेत माफियाओं की कमर तोड़ दी है। तहसील हसौद के ग्राम करही और सक्ती शहर के बस स्टैंड इलाके में हुई इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
आधी रात को घेराबंदी, मौके से भागे माफिया (Sakti Sand Mining)
प्रशासन को सूचना मिली थी कि हसौद तहसील के ग्राम करही में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। एसडीएम सक्ती के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने शनिवार रात करीब 10 बजे योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध रेत से लदा एक हाइवा (CG04 Q 09514) और एक ट्रैक्टर लोडर जब्त किया गया। टीम की अचानक एंट्री देख वहां मौजूद लोग वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए।
बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध भंडारण पर चला प्रशासन का डंडा
हसौद के बाद प्रशासन की दूसरी बड़ी कार्रवाई सक्ती शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड क्षेत्र (Sakti Sand Mining) में हुई। यहाँ राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने जांच की तो पाया कि अवैध रूप से रेत का बड़ा स्टॉक जमा किया गया था। नियमों की धज्जियां उड़ाकर रखे गए रेत की 6 बड़ी ढेरियों को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया। इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कलेक्टर की दो टूक: बर्दाश्त नहीं होगी खनिज की चोरी
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया (Sakti Sand Mining) जाएगा। उन्होंने सभी राजस्व और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें और जहाँ भी शिकायत मिले, तुरंत कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे खनिज चोरी की जानकारी बेझिझक प्रशासन को दें।


