CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संघ का दहाड़: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने जगाई देश की हिम्मत, आतंकवादियों का यही अंजाम!

संघ का दहाड़: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने जगाई देश की हिम्मत, आतंकवादियों का यही अंजाम!

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share

सीजी भास्कर 9 मई भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बयान सामने आया है. संघ ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए कहा, ऑपरेशन सिंदूर से देश की हिम्मत बढ़ी है. साथ ही उन्होंने सेना की इस कार्रवाई को लेकर कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ यह एकदम ठीक एक्शन है.जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था.

इस हमले के बाद भारत ने 6-7 मई को पाकिस्तान पर ऑपेरशन सिंदूर को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान को यह बात समझा दी कि आतंक के खिलाफ भारत चुप नहीं बैठेगा. ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और इन्हें ढेर कर दिया. इसी के बाद पाकिस्तान ने भी गुरुवार रात को भारत पर हमला करने की नाकाम कोशिश को अंजाम दिया.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा, पहलगाम की कायरतापूर्ण आतंकवादी घटना के बाद पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों और उनके समर्थक इकोसिस्टम पर की जा रही निर्णायक कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारत सरकार के नेतृत्व और सैन्यबलों का हार्दिक अभिनंदन.

हिंदू यात्रियों के हत्याकांड में आहत परिवारों को और पूरे देश को न्याय दिलाने के लिए हो रही इस कार्रवाई ने पूरे देश के स्वाभिमान और हिम्मत को बढ़ाया है.हमारा यह भी मानना है कि पाकिस्तान में आतंकवादियों , उनका ढांचा और सहयोगी तंत्र पर की जा रही सैनिक कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए जरूरी और अपरिहार्य कदम है. राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में संपूर्ण देश तन-मन-धन से देश की सरकार और सैन्य बलों के साथ खड़ा है.पाकिस्तान को लेकर क्या कहा?

संघ ने पड़ोसी देश की निंदा करते हुए कहा, पाकिस्तानीं सेना के भारत की सीमा पर धार्मिक स्थलों एवं नागरिक बस्ती क्षेत्र पर किए जा रहे हमलों की हम निंदा करते हैं और जो इन हमलों का शिकार हुए, उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं.पूरे देश से की अपीलसंघ ने आगे कहा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस चुनौतीपूर्ण अवसर पर पूरे देशवासियों से अपील करता है कि शासन और प्रशासन की तरफ से दी जा रही सभी सूचनाओं का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करें. इस के साथ-साथ इस अवसर पर हम सब को अपने नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए यह भी सावधानी रखनी है कि राष्ट्र विरोधी शक्तियों के सामाजिक एकता और समरसता को भंग करने के किसी भी षड्यंत्र को सफल न होने दें.

संघ ने कहा, पूरे देशवासियों से अनुरोध है कि अपनी देशभक्ति का परिचय देते हुए सेना और प्रशासन के लिए जहां भी, जैसी भी जरूरत हो, हर संभव सहयोग के लिए तैयार रहे और राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा को बनाए रखने के सभी प्रयासों को बल प्रदान करें.भारत ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाबपाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के 15 इलाकों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने पाक के इन मंसूबों को पूरी तरह से फेल कर दिया. चुटकियों में पाकिस्तान की 50 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन मार गिराए गए. इसी के साथ न सिर्फ भारत ने पाकिस्तान के हमले को फेल किया बल्कि उस पर जवाबी एक्शन भी लिया. देश ने पाकिस्तान के 8 शहरों पर हमला किया और एक बार फिर उसकी कमर तोड़ दी.

अलीगढ़ में मानवता शर्मसार: स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही महिला अफसर से छेड़खानी और लूट
Raut Nach Jhanki National Jamboree: दुधरी बालोद में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकगौरव, बिलासपुर टीम को मिली राष्ट्रीय सराहना
UP: धर्म परिवर्तन के आरोपी दिव्यांग को 11 साल की जेल, 35 हजार जुर्माना, महिला का किया था रेप
MLA रिकेश की पहल पर जुनवानी से भिलाई तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 25 करोड़ रूपये स्वीकृत, नगरीय प्रशासन विभाग ने भिलाई आयुक्त से मंगाया DPR
दुर्ग शिक्षा संभाग के joint director सस्पेंड, अनियमितताओं का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Assembly Monsoon Session
CG Assembly Monsoon Session : तीसरे दिन सदन में बाघों के शिकार से प्रिंटिंग घोटाले तक घिरेगी सरकार

सीजी भास्कर, 15 जुलाई :  छत्तीसगढ़ विधानसभा के…

Bilaspur Train Derailment
Bilaspur Train Derailment : रेलवे ट्रैक पर छोड़ा JCB बकेट, मालगाड़ी डिरेल, 10 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : बिलासपुर के करगी रोड…

मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए समय रैना, वायरल वीडियो से बढ़ीं डेटिंग की अटकलें

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चा…

Supela Ravanbhatha bulldozer action : विधायक हुए नाराज
Supela Ravanbhatha bulldozer action : विधायक रिकेश सेन नाराज़, बोले- बिना सूचना बरसात में कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, देखिए VIDEO

भिलाई के सुपेला रावणभाठा में 40 से अधिक…

Chhattisgarh guest lecturers protest
Chhattisgarh guest lecturers protest : ‘हरियाणा-MP में सुविधाएं, CG में क्यों नहीं?’ अतिथि व्याख्याताओं का सवाल

Chhattisgarh guest lecturers protest

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?