CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sanjauli Mosque Shimla (मस्जिद विवाद) : शिमला में व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान, कल प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज का हो रहा जमकर विरोध

Sanjauli Mosque Shimla (मस्जिद विवाद) : शिमला में व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान, कल प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज का हो रहा जमकर विरोध

By Newsdesk Admin
12/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के शिमला में कल हिंदूवादी संगठनों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज शिमला व्यापार संगठन ने बंद का ऐलान कर दिया है। ये बंद सुबह 10 से लेकर दोपहर 1 बजे तक प्रभावी है।

आपको बता दें कि संजौली मस्जिद विवाद में हिंदूवादी संगठनों के ऊपर कल हुए लाठी चार्ज के विरोध में आज शिमला व्यापार संगठन ने बंद का ऐलान किया है। इसका असर भी आज मार्केट में दिख रहा है। व्यापार संगठन ने सुबह 10 बजे से 1 बजे तक दुकान और प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया है।

गौरतलब हो कि हिंदूवादी संगठन शिमला में संजौली मस्जिद को अवैध बताते हुए उसे गिराने के मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जब वह मस्जिद की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने रोकने के लिए लाठीचार्ज और वाटर कैनन का प्रयोग किया था। इसी बात को लेकर आज शिमला व्यापार संगठन ने बंद का ऐलान किया।

दो दुकानदारों की लड़ाई कैसे मस्जिद गिराने की मांग तक पहुंच गई?

बुधवार को हुए बवाल पर शिमला के SP संजीव कुमार गांधी ने कहा कि कल और पहले भी लोगों से अपील की गई थी कि शांति व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें। BNS की धारा 163 के तहत प्रावधान लगाए गए थे। कुछ लोगों के साथ बैठक भी की गई थी, सभी ने आश्वासित किया था कि सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से होगा लेकिन कल हमने देखा कि किस प्रकार से सुनियोजित तरीके से प्लान करके यह (विरोध प्रदर्शन) किया गया और पत्थरबाज़ी भी हुई, जिसमें पुलिस को चोटें भी आईं हैं, इसमें हम ज़रूरी कार्रवाई करेंगे।

क्या है संजौली मस्जिद विवाद

शिमला के संजौली में मस्जिद को लेकर विवाद तब खड़ा हुआ जब दो समुदाय के युवकों में लड़ाई के बाद इस मस्जिद को गिराने की मांग की गई। यह मांग हिंदू संगठनों ने की है। आरोप लगाया जा रहा है कि यह मस्जिद अवैध रूप से बनाई गई है। हालांकि यह मस्जिद 1947 से पहले की है लेकिन इसमें दो मंजिल बिना अनुमति के बनाई गई है। शिमला के संजौली में मस्जिद तोड़ने को लेकर हिन्दू संगठन अड़े हुए हैं। कांग्रेस के मंत्री ने भी मस्जिद को तोड़ने की मांग उठाई थी। हिंदू संगठनों ने रैली निकाली थी जिसमें शिमला नगर निगम के कांग्रेस के तीन पार्षद भी शामिल हुए थे।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे तक दुकानें और दफ्तर बंद रखने के निर्देश
होटल में बंधक बनाकर मामा के दोस्त ने 5 दिन तक किया दुष्कर्म, फिर नाबालिग को छोड़कर भागा
स्कूल में 3 साल की बच्ची की मौत, HC ने दिया 2 लाख मुआवजा का आदेश
Land Mafia Issue: हाईकोर्ट का कड़ा संकेत—“आज के दौर में अपनी ही जमीन बचा पाना सबसे कठिन काम”
Bhilai Kidnapping Case: दो भाइयों की कहानी ने लिया नया मोड़, यूपी पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Leader Killed 
Congress Leader Killed : दुर्ग में कांग्रेस नेता की हत्या, चार बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Congress Leader Killed : पुलिस का कहना है कि…

Korba iPhone Falls in Canal
Korba iPhone Falls in Canal : सोनालिया पुल पर पूजा विसर्जन के दौरान नहर में गिरा iPhone

Korba iPhone Falls in Canal :स्थानीय लोगों ने…

Janjgir Murder Case 
Janjgir Murder Case : लिफ्ट देना पड़ा भारी, चौकीदार की चाकू मारकर हत्या

Janjgir Murder Case  :हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद…

Dhamtari Flood News
Dhamtari Flood News : नदी में बहे मछुआरे का मिला शव, लापता बच्चे की खोज जारी

Dhamtari Flood News :जलस्तर कम होने के बाद…

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Jashpur Murder Case : पुलिस ने तीनों आरोपियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?