CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » School Furniture Scam : स्कूल का फर्नीचर बेचने के मामले में प्रभारी प्राचार्य निलंबित

School Furniture Scam : स्कूल का फर्नीचर बेचने के मामले में प्रभारी प्राचार्य निलंबित

By Newsdesk Admin
08/10/2025
Share
Nipania Procurement Center Case
Nipania Procurement Center Case

सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। स्कूल का फर्नीचर (School Furniture Scam) बेचने के मामले में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय टुण्डरा के प्रभारी प्राचार्य रमेशर बंजारे को संचालक लोक शिक्षण द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय टुण्डरा के प्रभारी प्राचार्य रमेशर बंजारे के विरुद्ध शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की सहमति से विद्यालय के टेबल-बेंच (School Furniture Scam) को निजी विद्यालयों को बेच देने के संबंध में ग्रामवासियों द्वारा कड़ा विरोध जताया गया। 13 सितंबर 2025 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल को दूरभाष पर मौखिक शिकायत प्राप्त होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा ने इस पर संज्ञान लिया और जांच के आदेश जारी किए।

School Furniture ScamDownload

जांच टीम ने किया निरीक्षण, सामने आईं गड़बड़ियां

तहसीलदार टुण्डरा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कसडोल तथा संकुल समन्वयक टुण्डरा, नरघा एवं कुम्हारी की संयुक्त टीम ने मौके पर निरीक्षण कर जांच की। स्थल निरीक्षण एवं जांच में यह पाया गया कि शाला के प्रभारी प्राचार्य रमेशर बंजारे ने शाला के उपयोगी टेबल-बेंच (School Furniture Scam) को निजी स्कूलों में बेचने का अनुचित कार्य किया है।

जांच में खुलासा हुआ कि ज्ञान अमृत विद्यालय टुण्डरा को 67 नग टेबल-बेंच और धाविका पब्लिक स्कूल, शिवरीनारायण जिला-जांजगीर-चांपा को 40 नग टेबल-बेंच शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अनुशंसा से बेचे गए थे। इस पूरे प्रकरण में प्रभारी प्राचार्य रमेशर बंजारे की प्रत्यक्ष संलिप्तता पाई गई, जिससे वह प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए।

नियमों का उल्लंघन, तत्काल निलंबन

प्रभारी प्राचार्य का यह कृत्य पदीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना गया है। इसी आधार पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से रमेशर बंजारे को निलंबित करने का निर्णय लिया।

संचालक लोक शिक्षण द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बलौदाबाजार-भाटापारा नियत किया गया है। इस अवधि के दौरान उन्हें नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता प्रदान की जाएगी।

प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया

इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों को निर्देशित किया है कि शाला संपत्ति या संसाधनों के उपयोग में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कहा है कि सरकारी स्कूलों के संसाधन जनता की संपत्ति हैं, और उनके दुरुपयोग या बिक्री (School Furniture Scam) जैसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Open Drinking Action in Bhilai: सड़कों पर खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग
मई की शुरुआत में मौसम का मिजाज बदला, रायपुर-भिलाई-बिलासपुर में जोरदार आंधी-बारिश
Passenger Train Cancelled Chhattisgarh : दो दिन थमी रेल की रफ्तार, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
Illegal Mining Crackdown Bastar: खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, 9 दिन में पोकलेन समेत 16 वाहन जब्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khasadih Land
Khasadih Land : खासाडीह में सरकारी जमीन पर कन्वेयर बेल्ट निर्माण का मामला, जांच की मांग से उठे सवाल

दुर्ग जिले के अहिवारा क्षेत्र के ग्राम खासाडीह…

Nuakhai Festival Raigarh : किसानों की खुशहाली सर्वोच्च प्राथमिकता, रायगढ़ में 80 लाख के सामुदायिक भवनों की घोषणा
Nuakhai Festival Raigarh : किसानों की खुशहाली सर्वोच्च प्राथमिकता, रायगढ़ में 80 लाख के सामुदायिक भवनों की घोषणा

छत्तीसगढ़ में किसानों की खुशहाली और समृद्धि (Nuakhai…

DNA Report Murder Case
DNA Report Murder Case : DNA रिपोर्ट से खुला अंधे कत्ल का राज, सिर कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हत्या के एक मामले को…

Rajesh Agrawal Meets Raimuni Bhagat : अस्पताल पहुंचकर पर्यटन मंत्री ने जाना जशपुर विधायक का हाल
Rajesh Agrawal Meets Raimuni Bhagat : अस्पताल पहुंचकर पर्यटन मंत्री ने जाना जशपुर विधायक का हाल

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन (CEC Controversy) के बाद दिल्ली में सियासी तनाव बढ़ गया है।
CEC Controversy : सुबह 4:30 बजे दिल्ली पुलिस का एक्शन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?