CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्कूली छात्रा को हाईवा ने रौंदा, मौके पर मौत, भिलाई में भीड़ ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम, हटाने पुलिस ने किया बल प्रयोग

स्कूली छात्रा को हाईवा ने रौंदा, मौके पर मौत, भिलाई में भीड़ ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम, हटाने पुलिस ने किया बल प्रयोग

By Newsdesk Admin
21/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 21 दिसंबर। कल शाम स्कूल से घर लौट रही छात्रा को हाईवा ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि छात्रा की पहचान भावेश निषाद के रूप में हुई है। वो ग्राम रिंगनी की रहने वाली थी और कक्षा 8वीं में पढ़ती थी। बीती शाम वह स्कूल छूटने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वो मोंहदी के पास पहुंची, हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने रात में लड़की का शव सड़क पर रखकर 4 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, जब वो नहीं माने तो तहसीलदार को भी वहां बुलाया गया। सभी अधिकारियों ने मिलकर गुस्साए परिजनों को समझने की काफी कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं माने तो पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। जब गांव वाले इधर उधर भागे तो मौका देखकर पुलिस के अधिकारियों ने खुद बच्ची के शव को वहां से उठवाया और डायल 112 में रखकर सुपेला स्थित मॉर्चुरी भेजा। इसके बाद टीम बच्ची के परिजनों को थाने ले आई और परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में रेत और मुरुम से भरे हाइवा दिन रात निकलते रहते हैं। पुलिस भी इन पर कोई रोक नहीं लगा पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार भारी वाहन चलने के चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है।

CG में कोरोना की फिर दस्तक : हाईकोर्ट जस्टिस संक्रमित, 24 घंटे में 4 केस, प्रशासन पर जानकारी छिपाने का आरोप…
भिलाई में शराब पीने के लिए रूपये मांगे, नहीं देने पर दिनदहाड़े मारपीट कर जेब से निकाल ले गए, दो के खिलाफ FIR दर्ज
MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
बीएसपी सेक्टर एरिया से दो मोटर साइकिल पार, पीड़ित श्रमिक और जनरल स्टोर व्यवसायी पहुंचे थाना, कराई रिपोर्ट दर्ज
Weapon Threat Arrest Bastar: धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, बस्ती में फैला रहा था खौफ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

हुगली नदी में PM मोदी का फोटोशूट: नाविकों से की मुलाकात, तस्वीरें कीं साझा

24/04/2026
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डसरकारी नौकरी/ Govt Job

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर : हाईकोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक, DGP द्वारा बनाए गए नियमों में पक्षपात की जताई आशंका, न्यायमूर्ति पांडेय ने संवैधानिक समानता के उल्लंघन पर भर्ती प्रक्रिया पर लगाई अंतरिम रोक, देखिए विडियो

26/11/2024
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

इस लड़की और दलित पंचायत अधिकारी के बीच प्यार 💕 की खूनी कहानी की वारदात आपको रुला देगी….हत्या ने जाति विभाजन और ऑनर किलिंग जैसी सामाजिक बुराइयों को उजागर करती खास रपट

30/09/2024
ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

तीसरे दिन भी जारी रही बिना सूचना के रह रहे बाहरी नागरिकों की जांच, दुर्ग में 25, जामुल में 31, सुपेला में 8 संदिग्ध पकड़ाए, अब तक ऐसे लगभग 600 नागरिकों के विरूद्ध की जा चुकी है प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

15/12/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?