CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सीमा की टांगें कांप रहीं, और वो काला बैंगन…’, पाकिस्तान से गुलाम हैदर ने अब कही ये बड़ी बात

सीमा की टांगें कांप रहीं, और वो काला बैंगन…’, पाकिस्तान से गुलाम हैदर ने अब कही ये बड़ी बात

By Newsdesk Admin
25/04/2025
Share

सीजी भास्कर 25 अप्रैल पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से सीमा हैदर के पति का नया वीडियो सामने आया है. इसमें गुलाम हैदर ने अपनी पत्नी सीमा हैदर, उसके नए पति सचिन मीणा और वकील एपी सिंह को जमकर फटकार लगाई है. गुलाम हैदर ने कहा- सीमा की टांगें अब कांप रही हैं. उसे लग रहा है कि गुलाम हैदर अब थक चुका होगा और उसके खिलाफ कुछ नहीं करेगा. तो उसका ये सोचना गलत है. मैं अपने चारों बच्चों के लिए लड़ाई जारी रखूंगा.गुलाम हैदर का वीडियो ठीक पहलगाम हमले के बाद आया है. दरअसल, पहलगाम अटैक के बाद केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा जाएगा.

सीमा हैदर भी पाकिस्तानी है. वो मई 2023 में नेपाल के रास्ते होते हुए भारत आई थी. यहां वो अपने चार बच्चों के साथ आई थी. फिर हिंदुस्तानी बॉयफ्रेंड सचिन मीणा से उसने शादी कर ली. सीमा हैदर को कुछ समय पहले ही बेटी भी हुई है, जो कि सचिन की है.ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि सीमा को भी अन्य पाकिस्तानियों की तरह वापस भेजा जाएगा. लेकिन सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने कहा- पहलगाम हमले की जानकारी होने पर सीमा बहुत परेशान और दुखी है, जबकि वह खुद अस्पताल में है. हम सभी इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि सीमा पाकिस्तान से सनातन धर्म ग्रहण करके नेपाल पहुंची थी. नेपाल में सचिन मीणा के साथ शादी की और भारत में भी आकर दोनों ने पूरे रीति रिवाज के साथ शादी रचाई.

उन्होंने आगे कहा कि सीमा के सारे दस्तावेज एटीएस, गृह मंत्रालय और भारत सरकार के पास जमा हैं. राष्ट्रपति के यहां याचिका लंबित है. सीमा की जमानत के दौरान अदालत ने जो आदेश दिए थे, उनका पूरी तरह से सीमा पालन कर रही है. उन्हीं आदेशों के तहत सीमा अपनी ससुराल रबूपुरा में रह रही है. कानून में विश्वास रख रही है. पूरी तरह से उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार और अदालत के आदेशों का पालन कर रही है. उन्होंने कहा कि सीमा आगे भी इसी तरह से सभी आदेशों का पालन करती रहेगी.‘सीमा की टांगें कांप रहीं’लेकिन अब जब गुलाम हैदर का वीडियो सामने आया है,

जिसमें उसने कहा है- सीमा की टांगें कांप रहीं, और वो काला बैंगन सचिन कब तक बचे रहेंगे. अब फैसले की घड़ी आ गई है. इन्हें इनके कर्मों का फल मिलेगा. एपी सिंह भी इन्हें बचा नहीं पाएगा. गुलाम हैदर के इस वीडियो के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उसे शायद उम्मीद है कि बाकी पाकिस्तानियों की तरह सीमा को भी वापस भेजा जाएगा. हालांकि, गुलाम हैदर ने अपने इस वीडियो में कहीं भी पहलगाम हमले का जिक्र नहीं किया है.

Mekahara Heart Surgery : मरीजों को मिल रही ‘तारीख पर तारीख’, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का CM को पत्र..!
G20 Inequality Report : देश के सबसे अमीर एक प्रतिशत लोगों की संपत्ति 2000 से 62 प्रतिशत बढ़ी
देखिए विडियो, कार की ठोकर से स्कूटी सवार युवती बीच मझधार में ऐसे फंसी कि पूछिए मत, रैस्क्यू के लिए दो युवक भी उतरे
Ayodhya New Timing: अयोध्या में रामलला दर्शन का समय बदला, अब 19 घंटे नहीं खुलेंगे कपाट, नया नियम आज से लागू
Upendra Kushwaha: बिहार चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, ‘जनसंख्या के आधार पर…’

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Medical Claim Scheme
Medical Claim Scheme : चाय-पान दुकानदारों और उनके परिवार को मिलेगा 3 लाख तक का मेडिकल क्लेम, विधायक रिकेश सेन की 25वीं जनसेवा पहल

वैशाली नगर विधानसभा में जनसेवा की एक और…

Balodabazar Illegal Paddy Seizure : बिचौलियों पर प्रशासन का शिकंजा, 4 जगहों पर छापेमारी; 393 कट्टा धान और 15 कट्टा चावल जब्त
Balodabazar Illegal Paddy Seizure : बिचौलियों पर प्रशासन का शिकंजा, 4 जगहों पर छापेमारी; 393 कट्टा धान और 15 कट्टा चावल जब्त

इस कार्रवाई (Balodabazar Illegal Paddy Seizure) के बाद…

Surguja Elephant Attack : फसल बचाने निकले युवक को हाथी ने दौड़ाकर पटका, जशपुर से पहुंचे 3 हाथी
Surguja Elephant Attack : फसल बचाने निकले युवक को हाथी ने दौड़ाकर पटका, जशपुर से पहुंचे 3 हाथी

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया…

Korba Scrap Truck Accident : राताखार में घर में जा घुसा कबाड़ से भरा ट्रक, सोता परिवार बाल-बाल बचा; 7 लाख का माल जब्त
Korba Scrap Truck Accident : राताखार में घर में जा घुसा कबाड़ से भरा ट्रक, सोता परिवार बाल-बाल बचा; 7 लाख का माल जब्त

मामले की जांच (Korba Scrap Truck Accident) में…

WTC Final Team India Scenario : न्यूजीलैंड से ड्रॉ ने बिगाड़ा भारत का गणित, फाइनल में पहुंचने के लिए अब जीतने होंगे सभी 6 टेस्ट
WTC Final Team India Scenario : न्यूजीलैंड से ड्रॉ ने बिगाड़ा भारत का गणित, फाइनल में पहुंचने के लिए अब जीतने होंगे सभी 6 टेस्ट

अंकतालिका (WTC Points Table) में टीम इंडिया चौथे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?