सीजी भास्कर, 02 जुलाई| Sexual Assault In Haryana : बीएसएफ जवान की पत्नी से दो देवरों ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वही वीडियो बीएसएफ जवान को भी दिखाया। पीड़िता आरोपितों का कृत्य बताती रही, मगर पति ने एक न सुनी। आरोप है कि पति व ससुराल वालों ने हत्या का प्रयास किया। महिला ने दोनों देवरों, पति व ससुराल वालों पर प्राथमिकी कराई है। मामला हरियाणा के पीलीभीत का है।
महिला ने बताया कि उनके पति दूसरे प्रदेश में तैनात हैं। वह गांव के बाहर मकान में सास के साथ रहती है। सास की गैरमौजूदगी में दो देवर अलग-अलग आते (Sexual Assault In Haryana)थे। उन दोनों ने कई बार धमकाकर दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाया। 12 जून को पति के आने पर दोनों आरोपितों ने वीडियो दिखाकर घरेलू हिंसा के लिए उकसाया।
पीड़िता के अनुसार पति को सच बताया, मगर उन्होंने भरोसा करने के बजाय अपने भाइयों का पक्ष लिया। पति, दोनों देवर, देवरानी और ननद ने मारपीट की। हत्या के इरादे से गला दबा दिया। इससे वह बेहोश हो गई। मायके पक्ष के लोग आए तो ससुराल वालों ने उनसे भी अभद्रता (Sexual Assault In Haryana)की। अब दोनों देवर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि दुष्कर्म व वीडियो बनाने के आरोपितों की तलाश की जा रही है।