CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shahjahanpur BSP Leader Murder : बसपा नेता को छत से फेंककर मार डाला, दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज

Shahjahanpur BSP Leader Murder : बसपा नेता को छत से फेंककर मार डाला, दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज

By Newsdesk Admin
06/11/2025
Share
Mungeli Murder Case
Mungeli Murder Case

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। पुलिस की कथित बर्बरता से एक बसपा नेता (Shahjahanpur BSP Leader Murder) की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि जानलेवा हमले के आरोपित की तलाश में गई पुलिस ने उसके पिता, बसपा के अनुसूचित जाति जोन प्रभारी सत्यभान को पीटने के बाद छत से नीचे फेंक दिया। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Contents
  • मृत्यु पूर्व बयान में पुलिस की बर्बरता का जिक्र
  • जातिगत टिप्पणी और पुराने विवाद से जुड़ा था तनाव

यूपी के शाहजहांपुर जिले में परिवार का कहना है कि मृत्यु से पहले सत्यभान ने पुलिस की बर्बरता का बयान दिया था, जो वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। गुस्साए स्वजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर छह घंटे तक शव उठाने से इनकार किया। देर शाम पुलिस ने दारोगा राहुल सिसौदिया और एक सिपाही (Shahjahanpur BSP Leader Murder) के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि “तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।” हालांकि प्रारंभिक जांच में पुलिस पिटाई और धक्का देने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

मृत्यु पूर्व बयान में पुलिस की बर्बरता का जिक्र

परिजनों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती रहते हुए सत्यभान ने स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस ने उनके बेटे की तलाश के दौरान बेरहमी से पीटा और छत से धक्का दिया। यह बयान वीडियो के रूप में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। सुबह नौ बजे परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर विरोध शुरू किया। करीब छह घंटे बाद, अधिकारियों द्वारा आश्वासन मिलने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

जातिगत टिप्पणी और पुराने विवाद से जुड़ा था तनाव

सत्यभान की पत्नी रेखा ने बताया कि उनके बेटे अभिषेक का 22 अगस्त को अमन शुक्ला नाम के युवक से झगड़ा हुआ था। उसी मामले में पुलिस बार-बार उनके घर दबिश दे रही थी। परिवार का आरोप है कि अमन और उसके परिवार की जातिगत टिप्पणियों (Shahjahanpur BSP Leader Murder) का विरोध करने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। बसपा नेताओं ने कहा है कि पुलिस अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। पार्टी ने दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की है।

गूगल और Meta को ED का नोटिस, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में पूछताछ के लिए बुलावा
HDFC बैंक ने सीईओ पर लगे आरोप किए खारिज, कही लीगल एक्शन लेने की बात
Dense Fog Delhi NCR : घने कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी, शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें
Mohan Bhagwat on Swadeshi: “निर्भरता मजबूरी में ना बदल जाए”, आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर
Maoist Arms Cache: गरियाबंद के पहाड़ी इलाक़े में छिपाया गया हथियारों का जखीरा बरामद, सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

Suspicious Ritual Materials
Suspicious Ritual Materials : श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र की आशंका, मुक्तिधाम में मिले खून के निशान

Suspicious Ritual Materials :सरपंच ने बताया कि सावन…

Tragic Accident In Korba
Tragic Accident In Korba : नाले में गिरने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Tragic Accident In Korba : प्रशासन ने लोगों…

Digital Education Bhilai
Digital Education Bhilai : विधायक निधि से 16 सरकारी स्कूलों को मिले 25 कंप्यूटर सिस्टम, विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में…

BSP Scrap Theft
BSP Scrap Theft : फ्लू डस्ट की आड़ में करोड़ों की चोरी का खेल, पुलिस ने रैकेट के 16वें आरोपी को भी दबोचा

परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप और कोक-कोयला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?