CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शाजापुर (एमपी): चाय-नाश्ते के लिए उतरे यात्री, कुछ मिनटों में जलकर खाक हुई बस..

शाजापुर (एमपी): चाय-नाश्ते के लिए उतरे यात्री, कुछ मिनटों में जलकर खाक हुई बस..

By Newsdesk Admin
27/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 अप्रैल |

Contents
  • दो दमकल से पानी डाला गया
  • कार की टक्कर से महिला का पैर कटा, कुल चार घायल

शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सन कोटा के पास यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस में जब आग लगी तब वह एक होटल के बाहर खड़ी थी। यात्री होटल में नाश्ता करने के लिए पहुंचे थे और एक यात्री बस में सोया हुआ था।

आग से बस में सोया यात्री मामूली रूप से झुलसा है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। बस में आग की घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन उनमें दहशत का माहौल है। घटना में उनका सारा सामान जलकर खाक हो गया है।

दो दमकल से पानी डाला गया

प्रत्यदर्शियों के अनुसार बस में आग लगने के दौरान केवल एक यात्री ही उसमें सवार था, अगर यह हादसा चलती बस में होता तो लोगों का बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता। आग बुझाने के लिए दो दमकल से पानी डाला गया है। इसके बाद भी बस में रुक-रुक कर आग लग रही है। शाजापुर के यातायात और लालघाटी थाना और उज्जैन जिले के तराना थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

कार की टक्कर से महिला का पैर कटा, कुल चार घायल

शाजापुर जिले के ग्राम बोलाई में पेट्रोल पंप के पास कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए। जिनमें से एक महिला का पैर कट गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। जहां से पैर कटने से गंभीर घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार मोटरसाइकिल सवार लोग शुजालपुर से शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव बेरछा लौट रहे थे। तभी बोलाई गांव में पेट्रोल पंप के पास एक कार ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में महिला साजिदा का दायां पैर कट गया।

इसके अलावा शेखर, सनोदा बी और सात वर्षीय बालिका को भी चोट आई। तीनों घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पैर कटने से गंभीर घायल साजिदा को इंदौर रैफर कर दिया जबकि शेखर, सनोदा बी और बालिका का शाजापुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भिलाई के कुरूद पहुंची हेरोइन, लेकर आए दो युवकों को पुलिस ने घेर कर दबोचा, अंतर्राज्यीय तस्कर पर दुर्ग पुलिस की कड़ी नजर, 90 हजार की हेरोइन सहित दोनों युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क और मजबूत, अनूपपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन का काम पूरा, ये होगा फायदा
CG song at the square : वैशाली नगर विधानसभा के प्रमुख चौक चौराहों पर 1 नवंबर को बजेगा छत्तीसगढ़ी गीत, MLA रिकेश की एक और अनूठी पहल
CG News : युवक की पिटाई करना महिला तहसीलदार को पड़ा भारी, कलेक्टर ने किया निलंबित, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई थी घटना
Arbitrariness of private schools in Durg : प्रशासन सख्त, अब एक दुकान से ड्रेस-किताब खरीदने का नहीं बना सकेंगे दबाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?