CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली, बैंड-बाजे पर जमकर नाची… लेकिन शादी से एक दिन पहले कुएं से मिली दुल्हन की लाश

घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली, बैंड-बाजे पर जमकर नाची… लेकिन शादी से एक दिन पहले कुएं से मिली दुल्हन की लाश

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल। राजस्थान के डूंगरपुर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत हो गई. उसका शव शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घर से 100 मीटर दूर कुएं में पड़ा मिला. गुरुवार रात को गांव में दुल्हन को घोड़ी पर बैठाकर धूमधाम से बिंदौरी (बिनौला) निकाली थी. शनिवार को बारात आने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही दुल्हन की मौत से हड़कंप मच गया.

दुल्हन की मौत से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. मामला सरोदा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव का का है. युवती के पिता ने हत्या की आशंका जताई है. थानाधिकारी ने बताया- नारायणलाल पुत्र मोगजी प्रजापत निवासी शिवराजपुर की ओर से रिपोर्ट दी गई है. इसमें बताया कि उनकी बेटी नेहा प्रजापत (21) की 19 अप्रैल को शादी होनी थी. लेकिन, शुक्रवार दोपहर घर से कुछ ही दूरी पर नेहा का शव कुएं में मिला.

गांव के लोगों ने शव देखा तो परिवार को सूचना दी. परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. नेहा को कुएं से बाहर निकाला. उसे तुरंत ही सागवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है. पिता नारायणलाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि नेहा की शनिवार को शादी होने वाली थी. इसके लिए वह खुश थी. वह आत्महत्या नहीं कर सकती. उसे ऐसा करने के लिए किसी ने मजबूर किया है या उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंका है.

शादी के घर में पसरा मातम

ग्रामीणों ने बताया कि भीलुड़ा गांव से शनिवार सुबह बारात आने वाली थी. बारात के स्वागत और खाने-पीने के लिए मिठाई व अन्य चीजें बनाई जा रही थीं. इसके साथ ही टेंट-डेकोरेशन समेत अन्य बंदोबस्त कर रहे थे. गुरुवार रात को दुल्हन नेहा का घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी भी निकाली गई थी. बैंड-बाजे के साथ बिंदौरी में खूब मौज-मस्ती और डांस किया, लेकिन आज की घटना से गांव में मातम पसर गया है. नेहा के पिता गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

उपचुनाव में AAP का डबल धमाका: केजरीवाल बोले- ‘गुजरात में 30 साल का कुशासन खत्म, जनता बदलाव चाहती है!
SIR Negligence : एसआईआर कार्य में लापरवाही पर दो कर्मचारी निलंबित
TMC Rebel MPs : 20 बागी सांसदों की सदस्यता पर संकट, SC ने भेजा नोटिस
51 तोला सोना और फॉर्च्यूनर कार…फिर भी नेता ने मांगा और दहेज, बहू ने की आत्महत्या, अजित पवार ने लिया बड़ा एक्शन
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, भेजी खुफिया जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Startup
Youth Startup : छत्तीसगढ़ के युवाओं ने बदली सोच, देसी मछलियों से लाखों का कारोबार तो कहीं तैयार हो रहा बीज बोने वाला रोबोट

छत्तीसगढ़ के युवा पढ़ाई और नौकरी के साथ…

Election Commission
Election Commission : चुनाव आयोग के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, विजय बघेल ने राहुल गांधी से माफी की मांग की

दुर्ग में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की…

Bilaspur Murder
Bilaspur Murder : फांसी बताकर छिपाया हत्या का राज, पोस्टमॉर्टम में खुलासा; पति-सास और देवर गिरफ्तार

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी मतदान का आरोप, ओटीपी और पहचान से छेड़छाड़ की शिकायतों से उठे सवाल

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंडक, इन संभागों में बूंदाबांदी के आसार

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?