CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हर 8वें दिन नए दूल्हे से रचाती थी शादी, भोपाल की ‘दुल्हन’ का कारनामा देख पुलिस भी हैरान

हर 8वें दिन नए दूल्हे से रचाती थी शादी, भोपाल की ‘दुल्हन’ का कारनामा देख पुलिस भी हैरान

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। राजस्थान के सवाई माधोपुर से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की मानटाउन थाना पुलिस ने मुकदमे में वांछित ‘लुटेरी दुल्हन’ अनुराधा को गिरफ्तार किया है।

Contents
  • 2 लाख रुपये लेकर करवाई गई शादी
  • जाल बिछाकर पकड़ा लुटेरी दुल्हन को
  • कुछ दिनों में ही फरार हो जाती थी दुल्हन
  • दुल्हन पसंद आने पर वे रुपए की डिमांड करते
  • 7 महीनों में लगभग 25 लोगों से रचाई शादी

बड़ी बात यह है कि ये लुटेरी दुल्हन 7 महीनों में 25 शादियां कर चुकी है और हर बार शादी होने के कुछ दिन बाद ही वह फरार हो गई, लेकिन इसके खिलाफ सवाईमाधोपुर के मानटाउन थाने में सिर्फ एक मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को बोगस ग्राहक बनकर पकड़ने में सफलता हासिल की है और उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है।

2 लाख रुपये लेकर करवाई गई शादी

मानटाउन थाने के एएसआई मीठा लाल यादव ने बताया कि 3 मई को विष्णु पुत्र बनवारी लाल शर्मा निवासी आईएचएस कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी सुनीता निवासी खण्डवा मध्य प्रदेश व पप्पू मीना निवासी खेडला ने विष्णु को मन पसन्द की दुल्हन से विवाह करवाने के आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्होंने उसे अनुराधा का फोटो दिखाकर उससे सम्पर्क कराया.।

आरोपियों ने न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में इकरारनामा तैयार करवाकर 2 लाख रुपए की राशि प्राप्त कर 20 अप्रैल को विवाह करवा दिया। इसके बाद अनुराधा 2 मई की रात घर से जेवर, नगदी व मोबाइल लेकर फरार हो गई।

जाल बिछाकर पकड़ा लुटेरी दुल्हन को

विष्णु की रिपोर्ट दर्ज होने पर थानाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के एएसआई मीठालाल यादव को अनुराधा के भोपाल होने की सूचना मिली, जिस पर एएसआई पुलिस टीम के साथ भोपाल पहुंचे और अनुराधा की तलाश शुरू की।

एएसआई ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एक कांस्टेबल के लिए दुल्हन को लेकर उससे संपर्क किया गया। एक दलाल ने महिलाओं की फोटो दिखाई, जिसमें आरोपी भी शामिल थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कुछ दिनों में ही फरार हो जाती थी दुल्हन

मालूम हुआ कि भोपाल में फर्जी विवाह करवाने वाले गिरोह के सदस्य भोपाल की रोशन, सुनीता, रघुवीर, गोलू , मजबूत सिंह यादव, जुर्जन ग्राहकों से सम्पर्क करते थे।

यह लोग फर्जी स्थानीय ऐजेन्ट्स के माध्यम से विवाह के इच्छुक व्यक्तियों से सम्पर्क कर मोबाइल में लड़की की फोटो दिखाते थे।

दुल्हन पसंद आने पर वे रुपए की डिमांड करते

यह गिरोह विवाह के इच्छुक लोगों से 2 से 5 लाख रुपए तक में सौदा तय करते थे। इसके बाद उन्हें विश्वास दिलवाकर फर्जी तरीके से नाम पता बताते हुए एग्रीमेंट कर विवाह करवाते थे।

लुटेरी दुल्हन विवाह के कुछ दिन बाद ही अवसर पाकर फरार हो जाती थी।

7 महीनों में लगभग 25 लोगों से रचाई शादी

अनुराधा ने विष्णु शर्मा के घर से फरार होने के बाद भोपाल में काला पीपल पन्ना खेडी के गब्बर से 2 लाख रूपए लेकर पुनः विवाह कर लिया था और उसके साथ रह रही थी। आरोपी 7 महीनों में लगभग 25 लोगों के साथ फर्जी विवाह कर धोखाधड़ी कर चुकी है यानि अगर एवरेज निकालें तो महिला हर 8वें दिन नई शादी रचा रही थी।

Flood Rescue Operation in Kanker : ग्रामीणों की सांसें अटकीं… फिर ऐसे बचाई गई जान
10 दिनों के अंदर इस्तीफा दो नहीं तो…” 🛑 CM योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी
Ambikapur Paddy Manager Death : धान खरीदी केंद्र में प्रबंधक की मौत से मचा हड़कंप
सरगुजा में हाथियों का आंतक, 7 घरों को ढहाया:6 हाथी बतौली क्षेत्र में मचा रहे उत्पात, बारिश में लोगों को सता रही घरों की चिंता
दीदी का पड़ोसी बोला- लिंग परिवर्तन करवाओ तभी मैं तुमसे… फिर कर गया ऐसा कांड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : बाल आयोग सदस्य के घर चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर

Rajnandgaon Thef Case : पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी…

Ration Shop Action Raigarh : राशन में 31.76 लाख की गड़बड़ी, FIR के बाद संचालक गिरफ्तार
Ration Shop Action Raigarh : राशन में 31.76 लाख की गड़बड़ी, FIR के बाद संचालक गिरफ्तार

कुल 31.76 लाख रुपये के खाद्यान्न की गड़बड़ी…

Raigarh ITI Rojgar Mela : युवाओं के लिए खुला नौकरी का दरवाजा, 21,500 तक मिलेगी सैलरी
Raigarh ITI Rojgar Mela : युवाओं के लिए खुला नौकरी का दरवाजा, 21,500 तक मिलेगी सैलरी

रायगढ़ के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार…

Hanuman Ansh Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection : 37वें दिन भी हनुमान अंश का जलवा, 18.50 करोड़ की कमाई; 250 करोड़ के करीब पहुंचा कारोबार

Hanuman Ansh Box Office Collection : हनुमान अंश…

Anwar Ibrahim Rahul Priyanka Meeting
Anwar Ibrahim Rahul Priyanka Meeting : मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने राहुल-प्रियंका से की मुलाकात, साथ किया नाश्ता

Anwar Ibrahim Rahul Priyanka Meeting : यह गीत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?