CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बाथरूम जाने के बहाने निकली और ‘गायब’ हो गई, शादी के सात दिन बाद प्रेमी के साथ भागी दुल्हन

बाथरूम जाने के बहाने निकली और ‘गायब’ हो गई, शादी के सात दिन बाद प्रेमी के साथ भागी दुल्हन

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share

सीजी भास्कर 14 मई झारखंड में पलामू के पाटन प्रखंड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहिता शादी के महज सात दिन बाद ही विदाई से पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस घटना से दोनों परिवारों के साथ-साथ गांव में भी सनसनी फैल गई. कारीहार गांव निवासी अंतु राम की पुत्री रिंकी कुमारी की शादी 5 मई 2025 को तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव निवासी मंटू कुमार से बड़े धूमधाम से हुई थी.

30 अप्रैल को तिलक के बाद 5 मई को बारात आयी थी. शादी के बाद 9 मई को नवविवाहिता पति के साथ मायके आयी थी, जहां 12 मई को उसकी विदाई तय थी. लेकिन उसी दिन सुबह रिंकी बाथरूम जाने के बहाने घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी. दिनभर खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर लड़की के पिता ने पाटन थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की और अंततः लातेहार से युवती को प्रेमी अभिमन्यु कुमार के साथ बरामद कर पाटन लाया गया.

अभिमन्यु,कारीहार गांव के ही फूलचंद राम का पुत्र है. पुलिस पूछताछ में रिंकी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अभिमन्यु से प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है. चुकी लड़की बालिग है तो उसके अनुसार वह निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है.इधर, पति मंटू कुमार पत्नी के इस फैसले से आहत होकर बिना विदाई किए ही अकेले अपने गांव लौट गया. थाना प्रभारी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को छोड़ दिया जाएगा. यह मामला न केवल क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को लेकर भी कई सवाल खड़े कर गया है. वहीं, पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है.

Extortion Threat to Raunak Khatri: पूर्व DUSU अध्यक्ष को गैंगस्टर रोहित गोदारा का 5 करोड़ फिरौती वाला मैसेज
मध्य प्रदेश के स्कूलों में छात्रों को पीटना शिक्षकों को पड़ेगा भारी, शारीरिक दंड पर लगा प्रतिबंध
Youth drowned in river and died : सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव
NH-130 road accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो ग्रामीणों की मौत
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विधवा बहू को ससुर से मिलेगा भरण-पोषण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Snake Bite Compensation Scam : 17 करोड़ के फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में 3 लिपिक निलंबित
Snake Bite Compensation Scam : 17 करोड़ के फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में 3 लिपिक निलंबित

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाला (Snake…

Local Employment
Local Employment : स्थानीय रोजगार को लेकर क्यों बढ़ा विवाद, युवाओं की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी

बलौदाबाजार और हथबंद क्षेत्र में इन दिनों स्थानीय…

MNREGA Scam : 18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  8 अधिकारियों पर चार्जशीट पेश
MNREGA Scam : 18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  8 अधिकारियों पर चार्जशीट पेश

छत्तीसगढ़ के 18 साल पुराने मनरेगा घोटाला (MNREGA…

Limestone Mining
Limestone Mining : नई चूना पत्थर खदान को लेकर क्यों बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

सुहेला और आसपास के गांवों में इन दिनों…

Raipur Pool Party Poster Viral : 4,999 एंट्री वाले कथित सीक्रेट पूल पार्टी की जांच शुरू
Raipur Pool Party Poster Viral : 4,999 एंट्री वाले कथित सीक्रेट पूल पार्टी की जांच शुरू

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित पूल पार्टी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?