CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रेमी के गांव में बच्चे के साथ डटी महिला, बोली – ‘शादी का वादा कर छोड़ा’…

प्रेमी के गांव में बच्चे के साथ डटी महिला, बोली – ‘शादी का वादा कर छोड़ा’…

By Newsdesk Admin
27/07/2025
Share

सीजी भास्कर 27 जुलाई

Contents
  • क्या है पूरा मामला?
  • “वो मेरा है, अब साथ लेकर ही जाऊंगी” – प्रेमिका का अड़ियल रुख
  • “मेरा पति ऐसा नहीं है” – युवक की पत्नी ने किया पलटवार
  • पुलिस जांच में जुटी, छतरपुर में दर्ज है गुमशुदगी

झांसी (उत्तर प्रदेश):
झांसी के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के रेवन गांव में एक महिला ने बच्चे के साथ अचानक प्रेमी के घर के बाहर डेरा डाल दिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। महिला का दावा है कि युवक ने उससे पहले प्यार किया, फिर शादी के बावजूद उसे अपने साथ रखा और अब उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली। वहीं युवक की वर्तमान पत्नी ने महिला के दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बदनाम करने की साजिश बताया है।

क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली महिला का कहना है कि उसका प्रेम-संबंध झांसी जिले के रेवन गांव निवासी युवक से सालों से था। साल 2022 में महिला की शादी छतरपुर में हुई थी, लेकिन वह शादी टूटने के बाद युवक के साथ गुरसरांय इलाके में रह रही थी। यहीं पर उसने एक बेटे को जन्म भी दिया।

महिला का आरोप है कि युवक ने 15 जुलाई को गांव आने की बात कही और फिर लौटकर कभी नहीं आया। जब वह खुद रेवन पहुंची, तो पता चला कि युवक अब गांव में ही रह रहा है और उसने करीब डेढ़ साल पहले किसी और महिला से शादी कर ली है।

“वो मेरा है, अब साथ लेकर ही जाऊंगी” – प्रेमिका का अड़ियल रुख

महिला ने कहा कि “उसने मुझसे वादा किया था कि वह शादी करेगा। मेरे साथ रहा, बेटे का बाप भी बना। अब अचानक शादी कर ली और मुझे बेसहारा छोड़ दिया। मैं उसके बिना नहीं जाऊंगी।”

महिला पिछले तीन दिनों से प्रेमी के घर के सामने अपने बच्चे को लेकर बैठी हुई है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।

“मेरा पति ऐसा नहीं है” – युवक की पत्नी ने किया पलटवार

युवक की पत्नी ने महिला के दावों को झूठा बताते हुए कहा – “हम दो साल से साथ रह रहे हैं। मेरा पति मेरे साथ रहता है। ये महिला जबरदस्ती बदनाम करने आई है। अगर कोई पुराना रिश्ता होता, तो कभी ना कभी पता चलता। कोई प्रूफ है तो दिखाओ।”

पत्नी ने यह भी कहा कि उनके पति गांव में टेंट की दुकान चलाते हैं और कभी कोई शिकायत या असामान्यता सामने नहीं आई। “अगर हमारे पति ने कुछ गलत किया है, तो हम भी कार्रवाई के पक्ष में हैं,” उन्होंने जोड़ा।

पुलिस जांच में जुटी, छतरपुर में दर्ज है गुमशुदगी

पुलिस के अनुसार महिला की शादी पहले छतरपुर में हुई थी और उसके बाद से वो गायब थी। परिजनों ने छतरपुर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अब पूरे मामले को गंभीरता से जांचा जा रहा है।

सीओ मऊरानीपुर ने बताया, “यह मामला अब हमारे संज्ञान में है। सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।”

Quota Officer in Railway : आरक्षण सीटें खाली नहीं रहेंगी, रेलवे के हर विभाग में तैनात होगा ‘कोटा आफिसर’
Durg जिले की खबर : शराब के नशे में दो ने मिलकर दवा खरीद घर लौट रहे युवक को पीटा, घायल तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती, मां ने लिखाई रपट
India Asia Cup 2025 Team : 5 बैटर, 3 ऑलराउंडर और 3 पेसर… एश‍िया कप के ल‍िए टीम इंड‍िया में कितने स्प‍िनर, जानें सब कुछ
एयरफोर्स के खिलाफ वायरल हो रहे बयान पर BJP विधायक रणबीर पठानिया ने दी सफाई, बोले- ‘इस नाजुक समय में…’
MP में कमीशनखोरी की नई मिसाल! जल संरक्षण के नाम पर अफसरों की ‘दावत’, कांग्रेस हमलावर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

Raigarh Land Dispute : मारपीट में बिनोद को…

Airtel Recharge Plans
Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

Airtel Recharge Plans :उन ग्राहकों के लिए यह…

Mungeli Half Murder Case
Mungeli Half Murder Case : जमीन के झगड़े में खूनी वारदात, युवक पर जानलेवा हमला

Mungeli Half Murder Case :पुलिस के मुताबिक, गंभीर…

Yashwant Varma
Yashwant Varma : जली नकदी से जवाब तक, जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप सिद्ध; संसद में रिपोर्ट पेश होने से बढ़ी हलचल

जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े नकदी प्रकरण में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?