सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। बिलासपुर में शादी समारोह के दौरान चरित्र पर कथित टिप्पणी से आहत एक युवती ने घर लौटने के बाद खुद (Bilaspur News) को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने उसके जीजा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शादी समारोह में हुआ था विवाद Bilaspur News
पुलिस के अनुसार, पचपेड़ी क्षेत्र के भगवान पाली निवासी गीता राय (28) 15 अप्रैल को मुंगेली जिले के बरछा गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहां उसके जीजा विनेत जोगी पर चरित्र को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने और गाली-गलौज करने का आरोप है। घटना के बाद युवती मानसिक रूप से परेशान थी।
यह भी पढ़ें…Women Safety : रायगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उतरी मां दुर्गा वाहिनी, गरबा और पंडालों में करेगी गश्त
इलाज के दौरान युवती की मौत
बताया गया कि 18 अप्रैल की रात घर लौटने के बाद गीता ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे बिलासपुर के बाद रायपुर स्थित डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर गिरफ्तारी
यह भी पढ़ें…Spine Care Tips : 30 मिनट बैठने के बाद उठें, मोबाइल आंखों के सामने रखें, रीढ़ को स्वस्थ रखने के 5 तरीके
पुलिस ने मृत्यु पूर्व बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अस्पताल के दस्तावेज और गवाहों के बयानों के आधार पर जांच की। पुलिस के मुताबिक, युवती ने अपने बयान में शादी समारोह के विवाद और मानसिक तनाव का जिक्र किया था।
जांच के आधार पर आरोपी विनेत जोगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आरोपों पर अंतिम फैसला न्यायालय करेगा।
खबरें और भी हैं…Surguja Road Accident : करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की मौत, साल्ही मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर


