CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मतदान का रिकॉर्ड रखने वाले फॉर्म को सार्वजनिक किया जाए? इस अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट

मतदान का रिकॉर्ड रखने वाले फॉर्म को सार्वजनिक किया जाए? इस अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट

By Newsdesk Admin 18/03/2025
Share

18 मार्च 2025 :

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने याचिका दाखिल कर हर बूथ में मतदान का ब्योरा रखने वाले फॉर्म 17C को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की मांग की है.

मतदान करने वालों की संख्या, लिंग का ब्योरा, मतदान प्रतिशत जैसी जानकारियों को वेबसाइट पर अपलोड करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. चुनाव आयोग ने कोर्ट को बताया कि उसने सभी लोगों को इस विषय पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है. इस पर कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा वह पहले चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखें.

चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वह 10 दिन में लिखित में अपनी बातें आयोग के सामने रखें. उसके बाद जब आयोग उन्हें बुलाए, तब वहां जाएं. कोर्ट ने चुनाव आयोग से भी कहा कि वह इन बैठकों के निष्कर्ष के बारे में उसे जानकारी दे. 28 जुलाई से शुरू हो रहे सप्ताह में मामले पर आगे सुनवाई होगी.

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की याचिका में हर बूथ में मतदान का ब्योरा रखने वाले फॉर्म 17C को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि हर केंद्र में मतदान की पूरी जानकारी वाले इस फॉर्म को सार्वजनिक करने से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी.

महुआ मोइत्रा के लिए पेश सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी और ADR के लिए पेश वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि फॉर्म में दर्ज जानकारी सार्वजनिक होने से लोगों को EVM में गिने गए कुल मतों के साथ उसके मिलान की सुविधा मिल सकेगी. 2019 से लंबित इन याचिकाओं का चुनाव आयोग ने विरोध किया है. आयोग की दलील है कि हर पार्टी के पोलिंग एजेंट को फॉर्म 17C की कॉपी दी जाती है. हर बूथ के फॉर्म 17C को वेबसाइट पर अपलोड करने की मांग व्यवहारिक नहीं है. मंगलवार को हुई सुनवाई में आयोग के लिए पेश वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि आयोग सबकी बात सुनने के लिए तैयार है.

कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स, 1961 के तहत मतदान अधिकारी फॉर्म 17C को भरते हैं. इसमें मतदान करने वालों की कुल संख्या, लिंग का ब्यौरा, मतदान प्रतिशत जैसी जानकारियां दर्ज की जाती हैं. याचिका में कहा गया है कि इस फॉर्म में दर्ज जानकारी सार्वजनिक होने से लोगों को EVM में गिने गए कुल मतों के साथ उसके मिलान की सुविधा मिल सकेगी.

2024 के लोकसभा चुनाव के बीच में महुआ मोइत्रा और ADR की याचिकाएं सुनवाई के लिए लगी थीं. तब सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी थी. कोर्ट की अवकाशकालीन बेंच ने कहा था कि चुनाव के बीच में अचानक इस तरह का आदेश नहीं दिया जा सकता. इसके लिए विस्तृत सुनवाई जरूरी है.

You Might Also Like

Rahul Gandhi Farmers Issue : ट्रेड समझौते पर सियासी टकराव तेज, पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर हमला—किसानों को भ्रमित करने का आरोप

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

Bastar Peace Process : बदलता बस्तर, संवरता छत्तीसगढ़: साय सरकार में शांति, विश्वास और विकास का नया अध्याय

Municipal House Uproar : सदन से सड़क तक पहुंचा विवाद, 175 कब्जों का मामला बना निगम की सबसे बड़ी परीक्षा

Newsdesk Admin 18/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jajvalyadev Mahotsav Controversy : जाज्वल्यदेव महोत्सव के समापन में कुर्सी बनी विवाद की वजह, मंच के सामने नेताओं और अफसरों में कार्यक्रम के दौरान तीखी बहस

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। जांजगीर-चांपा। जिले में आयोजित…

Revenue Inspector Strike : कलेक्टर की पहल से खुला रास्ता, 15 दिन बाद टूटा पटवारी–आरआई गतिरोध, लोरमी में फिर शुरू हुआ राजस्व कामकाज

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। जिले की लोरमी तहसील…

Rahul Gandhi Farmers Issue : ट्रेड समझौते पर सियासी टकराव तेज, पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर हमला—किसानों को भ्रमित करने का आरोप

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। भारत और अमेरिका के…

Fahadh Faasil New Movie : पुष्पा और एनिमल के खलनायक पहली बार साथ, फहाद फासिल की नई फिल्म में राजामौली की दमदार एंट्री

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। साउथ सिनेमा में इन…

SDO Body Found In Car : इंदिरा स्टेडियम के पास कार में SDO का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। शहर के इंदिरा स्टेडियम…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Rahul Gandhi Farmers Issue : ट्रेड समझौते पर सियासी टकराव तेज, पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर हमला—किसानों को भ्रमित करने का आरोप

14/02/2026
World Radio Day
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

13/02/2026
Chhattisgarh Wildlife Board Meeting
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

13/02/2026
Bastar Peace Process
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bastar Peace Process : बदलता बस्तर, संवरता छत्तीसगढ़: साय सरकार में शांति, विश्वास और विकास का नया अध्याय

13/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?